इतिहास

इतिहास में 13 अगस्त
14-Aug-2022 1:00 PM
इतिहास में 13 अगस्त
  • 14 अगस्त : छलनी हुआ भारत मां का सीना, देश के दो टुकड़े हुए
  • नयी दिल्ली, 14 अगस्त (भाषा) देश के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख आंसुओं से लिखी गई है। यही वह दिन था जब देश का विभाजन हुआ और 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान तथा 15 अगस्त, 1947 को भारत को एक पृथक राष्ट्र घोषित कर दिया गया। इस विभाजन में न केवल भारतीय उप-महाद्वीप के दो टुकड़े किये गये बल्कि बंगाल का भी विभाजन किया गया और बंगाल के पूर्वी हिस्से को भारत से अलग कर पूर्वी पाकिस्तान बना दिया गया, जो 1971 के युद्ध के बाद बांग्लादेश बना।
  • कहने को तो यह एक देश का बंटवारा था, लेकिन दरअसल यह दिलों का, परिवारों का, रिश्तों का और भावनाओं का बंटवारा था। भारत मां के सीने पर बंटवारे का यह जख्म सदियों तक रिसता रहेगा और आने वाली नस्लें तारीख के इस सबसे दर्दनाक और रक्तरंजित दिन की टीस महसूस करती रहेंगी।
  • देश दुनिया के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
  • 1862 : बंबई उच्च न्यायालय की स्थापना।
  • 1908 : इंग्लैंड के फोकेस्टोन में पहली सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन।
  • 1917 : चीन ने जर्मनी और आस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1924 : प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार कुलदीप नैयर का जन्म।
  • 1938 : बीबीसी की पहली फीचर फिल्म (स्टूडेंट ऑफ प्राग) टेलीविजन पर प्रसारित।
  • 1947 : भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान पृथक राष्ट्र बना।
  • 1968 : मोरारजी देसाई पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित।
  • 1971 : बहरीन को 110 वर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली।
  • 1975 : पाकिस्तानी सेना ने राष्ट्रपति मुजीब उर-रहमान का तख्तापलट किया।
  • 2003 : पूर्वी अमेरिका और कनाडा में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति ठप, जिसका असर न्यूयॉर्क और ओटवा जैसे बड़े शहरों पर भी पड़ा।
  • 2006 : संयुक्त राष्ट्र की पहल पर इजरायल और दक्षिणी लेबनान में पांच सप्ताह से जारी संघर्ष थमा।
  • 2006 : इराक के कहतानिया में बमबारी में 400 लोग मारे गये।
  • 2013 : मिस्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 638 लोग मारे गये।
  • 1894- पहला बेतार सूचना प्रसारण मोर्स कोड की सहायता से ओलिवर लॉज ने आक्सफोर्ड में प्रदर्शित किया।
  • 1994-हबल अंतरिक्ष दूरबीन से यूरेनस की उसके छल्ले सहित फोटो ली गई।
  • 2001 - मेसेडोनिया सरकार व अल्बानियाई विद्रोहियों में समझौता, आयरिश रिपब्लिकन आर्मी द्वारा निशस्त्रीकरण से इंकार।
  • 2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कश्मीर के चुनावों को ढोंग करार दिया।
  • 2006 - संयुक्त राष्ट्र की पहल पर इस्रायल और दक्षिणी लेबनान में पांच सप्ताह से जारी संघर्ष थमा।
  • 2007 - दुनिया की सर्वाधिक उम्रदराज़ महिला जापान की येनो मीनागावा का निधन। पाकिस्तानी राष्ट्राध्यक्ष परवेज मुशर्रफ़ तथा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर के मध्य समझौता हुआ।
  • 1956 -भारतीय अभिनेता  जॉनी लीवर का जन्म हुआ। 
  • 2011- प्रसिद्ध हिन्दी फि़ल्म अभिनेता शम्मी कपूर का निधन हुआ। 
  • 1933- स्विस अनुसंधानकर्ता और शिक्षक रिचर्ड आर. अर्न्स्ट का जन्म हुआ, जिन्हें उच्च विभेदक नाभिकीय चुम्बकीय अनुनाद स्पेक्ट्रोस्कोपी की कार्यप्रणाली के विकास में योगदान के लिए 1991 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1869 -अमेरिकी खदान इंजीनियर और धातुकर्मी  डैनियल कोवैन जैकलिंग का जन्म हुआ,  जिन्होंने उटाह तांबा कम्पनी की स्थापना की। इन्होंने निचले दर्जे के तांबे के अयस्क का लाभदायक रूप से प्रयोग किया क्योंकि बिजली की बढ़ती मांग के लिए उसी तरह के तांबे की जरूरत भी थी। (निधन-13 मार्च 1956)
  • 1988-इटली के आटोमोबाइल निर्माता, डिज़ाइनर और रेसिंग कार चालक एन्ज़ो फेरारी का निधन हुआ, जिनकी फेरारी कार का प्रभुत्व बीसवीं शताब्दि के मध्य में विश्व कार रेस में रहता था, और वह आज भी मशहूर है। (जन्म-18 फरवरी 1898)
  • 1958-फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री  फ्रेड्रिक जूलियट क्यूरी का निधन हुआ, जो प्रसिद्ध वैज्ञानिक आइरीन जूलियट क्यूरी के पति थे। इन्हें कृत्रिम रेडियोसक्रिय तत्व का आविष्कार करने के लिए इनकी पत्नी के साथ 1935 में नोबेल पुरस्कार दिया गया।  (जन्म 19 मार्च 1900)

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news