इतिहास

इतिहास में 17 अगस्त
17-Aug-2022 1:19 PM
इतिहास में 17 अगस्त

अमृतलाल नागर

  • 17 अगस्त : इनसानी कौशल की पराकाष्ठा, अमेरिकी तैराक ने ओलंपिक में जीते आठ स्वर्ण पदक
  • नयी दिल्ली, 17 अगस्त :भाषा: इतिहास में 17 अगस्त की तारीख में दर्ज प्रमुख घटनाओं की बात करें तो 2008 के बीजिंग ओलंपिक खेलों में अमेरिका के तैराक माइकल फेल्प्स ने आठ स्वर्ण पदक जीतकर इंसानी कौशल की एक मिसाल कायम की।
  • सात साल की उम्र में तैराकी सीखने वाले फेल्प्स ने एथेंस ओलंपिक में छह गोल्ड मेडल जीते थे, लेकिन बीजिंग ओलंपिक में उन्होंने तैराकी की सभी स्पर्धाओं में आठ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच डाला। उनका यह कारनामा ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी चुनौती है।
  • देश दुनिया के इतिहास में 17 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
  • 1836 : ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबधित पंजीकरण स्वीकार किये गये।
  • 1858 : हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया. 1909 : मदन लाल ढींगरा को वायली और लालकाका की हत्या के मामले में पेंटोनविली कैदखाने में फांसी दी गयी।
  • 1915 : चक्रवाती तूफान से गेलवेस्टोन और टेक्सास में 275 लोगों की मौत. 1917 : इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1941 : पूर्वी जर्मनी सरकार ने बर्लिन की दीवार का काम पूरा किया।
  • 1947 : भारत की आज़ादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकडी स्वदेश रवाना।
  • 1978 : तीन अमरीकियों ने हॉट एयर बैलून से अटलांटिक महासागर को पार किया। 1982 : जर्मनी में पहली सीडी (कंपेक्ट डिस्क) लोगों के लिये उपलब्ध की गई।
  • 1988 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत अर्नाल्ड राफेल की एक विमान दुर्घटना में मौत।
  • 1999 : तुर्की में ज़ोरदार भूकंप के कारण कम से कम एक हज़ार लोगों की मौत।
  • 2002 : रूस ने दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इन्कार किया. 2005 : पूरा बांग्लादेश बम धमाकों से दहला। 63 ज़िलों में लगभग 400 विस्फोट।
  • 2008 - अमेरिका के महान तैराक माइकल फेल्प्स ने बीजिंग ओलंपिक खेलों में तैराकी में आठ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बनाया।
  • 1877- ऐसफ हॉल ने मंगल के चन्द्रमा फोबोस की खोज की।
  • 1896 - पहली बार एक पैदल यात्री की कार से हुई दुर्घटना में मृत्यु हुई।
  •  1947 - भारत की आज़ादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकडी स्वदेश रवाना
  • 1909 - महान क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा को फांसी पर चढ़ा दिया गया।
  • 1994 - सं.रा. अमेरिका और जापान ने वाशिंगटन में पेटेंट समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 1998 - राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपने अनैतिक आचरण के लिए प्रथम बार ग्रैंड जूरी के समक्ष उपस्थित हुए।
  • 2000 - फिजी में भारतीय मूल के लोगों की बर्बादी रोकने के लिए अपदस्थ प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी ने भारत से मदद मांगी, ब्रिटेन द्वारा मानव भ्रूण कोशिकाओं की क्लोनिंग की अनुमति।
  • 2002 - रूस ने दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इंकार किया।
  • 2004 - उदारवादी राजनीतिक लिओनल फर्ऩाडीस ने डोमिनिक गणराज्य के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
  • 2005 - पूरा बांग्लादेश बम धमाकों से दहला। 63 जि़लों में लगभग 400 विस्फोट हुए।
  • 2008 - झामुमो ने 23 माह पुरानी मधुकोड़ा सरकार से समर्थन वापस लिया।
  • 2009 - देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री नई दिल्ली में देश में सुरक्षा सम्बन्धी स्थिति पर वार्ता हेतु एक सम्मेलन में इकट्टे हुये।
  • 1916 -  साहित्य जगत में उपन्यासकार के रूप में सर्वाधिक ख्याति प्राप्त अमृतलाल नागर का जन्म हुआ। 
  • 1982 - प्रसिद्ध साहित्यकार फ़ादर कामिल बुल्के का निधन हुआ, जिनका जन्म बेल्जियम की फ्लैंडर्स स्टेट के रम्सकपैले  गांव में हुआ था।
  • 1906-रसायनज्ञ तथा सौन्दर्य प्रसाधन की अग्रणी हैज़ेल बिशप का जन्म न्यूजर्सी में हुआ था। उन्होंने लिपस्टिक का निर्माण करके सौंदर्य प्रसाधनों के विकास की आधारशिला रखी।  (निधन-5 दिसम्बर 1998)
  • 1699 -फ्रांसीसी वनस्पति वैज्ञानिक  बर्नार्ड डी जस्यू का जन्म हुआ, जिन्होंने एक नया पादप वर्गीकरण दिया जो पौधों की भ्रूण की एनाटॉमी की विशेषताओं पर आधारित था। (निधन- 6 नवम्बर 177)
  • 1969- वैज्ञानिक  ओटो स्टर्न्स का निधन हुआ, जिन्हें अणुओं के अध्ययन के लिए आण्विक बीम के विकास के लिए तथा प्रोटॉन के चुम्बकीय आघूर्ण के मापन के लिए 1943 के भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-17 फरवरी 1888, जर्मनी) 
  • 1958- अंग्रेज़ पुरातत्वविद्  सर जॉन मार्शल का निधन हुआ, जो 1902 से 1931 तक भारतीय पुरातत्वविज्ञान सर्वेक्षण (इंडियन आर्कियोलॉजिकल सर्वे) के निदेशक रहे। उन्होंने हड़प्पा तथा मोहेनजोदड़ो के बारे में कई खोज की।(जन्म-19 मार्च 1876)।
     

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news