इतिहास

इतिहास में 20 अगस्त
20-Aug-2022 12:26 PM
इतिहास में 20 अगस्त
  • 20 अगस्त : दो रेलगाड़ियों के बीच आमने सामने की टक्कर, सैकड़ों की मौत
  • नयी दिल्ली, 20 अगस्त :भाषा: साल के आठवें महीने का यह 20वां दिन एक दुखद घटना के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। दरअसल 1995 में 20 अगस्त के दिन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के बीच उत्तर प्रदेश के फ़िरोजाबाद में आमने सामने की भीषण टक्कर ने भारी तबाही मचाई। दुर्घटना में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा घायल हुए।
  • देश दुनिया के इतिहास में 20 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1828 : राम मोहन राय द्वारा स्थापित ब्रह्म समाज का पहला अधिवेशन कलकत्ता में आयोजित किया गया।
  • 1897 : रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।
  • 1913 : फ्रांस के एडोल्फ पेगोड पैराशूट के जरिए विमान से उतरने वाले पहले पायलट बने।
  • 1921 : केरल के मालाबार में मोपला विद्रोह की शुरुआत।
  • 1944 : भारत के नौवें प्रधानमंत्री राजीव गाँधी का जन्म।
  • 1955 : मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकडों लोग मारे गए।
  • 1979 : तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिन बाद इस्तीफा दिया।
  • 1988 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का हवाई दुर्घटना में निधन एवं सीनेट के सभापति ग़ुलाम इशहाक ख़ान राष्ट्रपति बने।
  • 1988 : भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
  • 1995 : पुरूषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के आमने सामने की टक्कर में 250 से ज्यादा लोगों की मौत।
  • 1991 : उत्तरी यूरोपीय देश इस्तोनिया ने तत्कालीन सोवियत संघ से अलग होने की घोषणा की।
  • 2002 : फ़लस्तीनी छापामार नेता अबू निदाल मृत पाया गया।
  • 1913-स्टेनलेस स्टील पहली बार निर्मित की गई।
  • 1921 - मोप्ला विद्रोह केरल के मालाबार क्षेत्र में शुरू हुआ।
  • 1930-पहली बार न्यूयॉर्क में घरों में टेलीविजऩ का सीधा प्रसारण किया गया।
  • 1944 - पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म हुआ। जिसे सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
  • 1979 - प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
  • 1988 - पाकिस्तान में सीनेट के सभापति ग़ुलाम इशहाक ख़ान राष्ट्रपति बने।
  • 1994 - सं.रा. अमेरिका द्वारा क्यूबा के शरणार्थियों को आश्रय देने की 28 वर्ष की पुरानी नीति को समाप्त करने की घोषणा।
  • 1998 - लिएंडर पेस ने पीट सम्प्रास को हराकर पायलेट पेन अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता जीता।
  • 2001 - स्पेन में भारतीय चैम्पियन विश्वनाथन आनन्द ने स्पेन के अलेक्सेई शिरोव को शिकस्त देकर विलारोडेज शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।
  • 2004 - फ़ोब्र्स पत्रिका ने विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की। अमेरिका की कोंडोलीजा राइस, चीन की वू यी तथा भारत की सोनिया गांधी क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर।
  • 2008 - भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध कलाकार अरुणा साई राम को अमेरिका में विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।
  • 1946- इंफ़ोसिस कंपनी के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति का जन्म हुआ।  
  • 1831-आस्ट्रियन भूशास्त्री ऐड्वर्ड सुएस का जन्म इंग्लैण्ड में हुआ था। उन्होंने पुराभूशास्त्र और विवर्तनिकी (टेक्टोनिक्स) की बुनियाद रखी। (निधन-26 अप्रैल 1914)
  • 1913-अमेरिकी तंत्रिका विज्ञानी रोजर वॉल्कॉट स्पेरी का जन्म हुआ, जिन्होंने मस्तिष्क के कार्यों का अध्ययन किया, खासकर सेरिब्रल गोलार्द्ध का अध्ययन करने के लिए उन्हें डेविड हन्टर ह्यूबेल और टॉर्सटन नील्स वीज़ेल के साथ 1981 में नोबेल पुरस्कार मिला।  (निधन-17 अप्रैल 1994) 
  • 1961-अमेरिकी प्रयोगात्मक भौतिकविद्  पर्सी विलियम्स ब्रिजमैन का निधन हुआ, जिन्हें उच्चताप तथा दाब की स्थितियों में पदार्थों की विशेषताओं पर कार्य करने के लिए जाना जाता है। (जन्म-21 अप्रैल 1882) 
  • 1936-ब्रिटेन में जन्मे अमेरिकी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर तथा उद्योगपति  ऐडवर्ड वेस्टन का निधन हुआ, जिन्होंने वेस्टन इलेक्ट्रिकल इंस्ट्रूमेण्ट कम्पनी की स्थापना की। उन्होंने इलेक्ट्रोप्लेटिंग डायनमो का आविष्कार किया। वर्ष 1875 में डायनमो तथा निकल प्लेटिंग एनोड को उन्होंने पेटेन्ट कराया। (जन्म-9 मई 1850) ।
  •  महत्वपूर्ण दिवस- सद्भावना दिवस (राजीव गांधी का जन्म दिवस) और राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा दिवस ।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news