इतिहास

इतिहास में 22 अगस्त
22-Aug-2022 10:08 AM
इतिहास में 22 अगस्त
  • 22 अगस्त : महात्मा गांधी ने जलाई विदेशी कपड़ों की होली
  • नयी दिल्ली, 22 अगस्त। वर्ष के आठवें महीने का यह 22वां दिन कई अच्छी बुरी घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इन घटनाओं में से कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं की बात करें तो महात्मा गांधी ने 22 अगस्त को विदेशी कपड़ों की होली जलाकर स्वदेशी का नारा बुलंद किया और अंग्रेजों के खिलाफ एक अलग तरह के विरोध की शुरूआत की।
  • खेल जगत के लिए भी इस दिन का खास महत्व है। भारत की राही सरनोबत ने 2018 में 22 अगस्त के दिन ही एशियाई खेलों की 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी में स्वर्णिम सफलता हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह एशियाई खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
  • देश दुनिया के इतिहास में 22 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
  • 1320 : गयासुद्दीन तुगलक (गाजी मलिक) ने खिलजी वंश के आखिरी शासक नसीरूद्दीन खुसरौ को पराजित किया।
  • 1639 : ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) की स्थापना की।
  • 1848 : अमेरिका ने न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।
  • 1849 : ऑस्ट्रिया ने इटली के शहर वेनिस पर चालक रहित गुब्बारों से इतिहास का पहला हवाई हमला किया।
  • 1921 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई।
  • 1922 : जनरल माइकल कोलिन्स की पश्चिम कॉर्क में हत्या कर दी गई।
  • 1944 : अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के गठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की।
  • 1969: अमेरिका में समुद्री तूफान में 255 लोगों की मौत।
  • 2007 : अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एण्डेवर फ़्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर पर सुरक्षित उतरा।
  • 2007 : मिस्र के पुरातत्त्वविदों ने पश्चिम रेगिस्तान के सिवा क्षेत्र में लगभग 20 लाख साल पुराने मानव पद-चिह्नों का पता लगाया।
  • 2018 : राही सरनोबत 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी में स्वर्णिम सफलता हासिल कर, एशियाई खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
  • आज का इतिहास 22 अगस्त
  • 1320 - नसीरूद्दीन खुसरू को गाजी मलिक ने हराया।
  • 1818 - भारत के प्रथम गवर्नर जनरल वॉरेन हेस्टिंग का निधन।
  • 1865-पहले तरल साबुन के लिए न्यूयॉर्क के विलियम शेपर्ड को पेटेन्ट हासिल हुआ।
  • 1962- विश्व के पहले नाभिकीय शक्तियुक्त जहाज़ सवाना ने अपनी यात्रा शुरू की।
  • 1921 - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई
  • 1979 - राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने लोकसभा भंग की।
  • 2002 - काठमांडू में सार्क विदेश मंत्रियों का सम्मेलन सम्पन्न, नेपाल में हवाई दुर्घटना में 16 व्यक्ति मारे गये।
  • 2007 - मिस्र के पुरातत्वविदों ने पश्चिम रेगिस्तान के सिवा क्षेत्र में लगभग 20 लाख साल पुराने मानव के पद-चिह्नों का पता लगाया। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एण्डेवर फ़्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर पर सुरक्षित उतरा।
  • 2008 - मध्य प्रदेश सरकार ने बनवासियों के लिए साधारण वन अपराध मामले और मुआवजा वसूली खत्म करने का निर्माय लिया।
  • 1868-अमेरिकी रसायनज्ञ और अनुसंधानकर्ता  विलिस रुडनी वाइट्नी का जन्म हुआ, जिन्होंने इलेक्ट्रिक कम्पनी की स्थापना की। उन्हें उद्योग में आधारभूत अनुसंधान के जनक के रूप में जाना जाता है।  (निधन-9 जनवरी 1958) 
  • 1647-फ्रांस में जन्मे भौतिकशास्त्री डैनिस पैपिन का जन्म हुआ,  जिन्होंने प्रेशर कुकर का आविष्कार किया, और भाप के इंजन के आविष्कार में योगदान दिया। (निधन-1712) 
  • 1828-जर्मन ऐनाटॉमिस्ट और शरीर क्रिया विज्ञानी  फ्रैन्ज़ जोसफ गॉल का निधन हुआ, जिन्होंने मस्तिष्क के भागों का अध्ययन किया, और सर्वप्रथम पता लगाया कि मस्तिष्क का स्लेटी भाग तंत्रिका कोशिकाओं से बना है और श्वेत भाग में वे रेशे हैं जो तंत्रिकाओं से सूचनाएं रखते हैं। (जन्म-9 मार्च 1758) 
  • 1967 - अमेरिकी ऐन्डोक्राइनोलॉजिस्ट ग्रैगरी (गुडविन) पिन्कस का निधन हुआ,  जिन्होंने स्टेरॉइड की निषेचन विरोधी विशेषताओं के बारे में बताया और पहली गर्भ-निरोधक गोली का निर्माण किया। (जन्म-9 अप्रैल 1903)  (भाषा)
  •  

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news