इतिहास

इतिहास में 28 अगस्त
28-Aug-2022 12:11 PM
इतिहास में 28 अगस्त
  • 28 अगस्त : फोर्ब्स ने मायावती को दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में किया शुमार
  • नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) । साल के आठवें महीने का 28वां दिन उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को हमेशा याद रहने वाला है क्योंकि यही वह दिन है जब दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में शुमार ‘फोर्ब्स’ ने उन्हें दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया था।
  • देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
  • 1600 : मुग़लों ने अहमदनगर पर कब्जा किया।
  • 1845 : प्रसिद्ध पत्रिका ‘साइंटिफिक अमेरिकन’ का पहला संस्करण छपा।
  • 1858 : उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटेन के विलियम जेम्‍स हर्शेल का जन्‍म।
  • 1896 : प्रसिद्ध उर्दू शायर फ़िराक़ गोरखपुरी का जन्‍म। 1904 : कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन।
  • 1914 : पहला विश्‍व युद्ध शुरू।
  • 1916 : प्रथम विश्‍वयुद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की।
  • 1922 : जापान साइबेरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने पर सहमत हुआ।
  • 1924 : जॉर्जिया में सोवियत संघ के खिलाफ विद्रोह में हजारों लोगों की मौत।
  • 1956 : इंग्‍लैड ने क्रिकेट में ऑस्‍ट्रेलिया को हटाकर एशेज श्रृंखला पर कब्‍जा जमाया।
  • 1972 : साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल पारित।
  • 1984 : सोवितय संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1986 : भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनी।
  • 1990 : ईराक ने कुवैत को अपना 19वां प्रान्त घोषित किया।
  • 1992 : श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत की।
  • 1996 : इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया।
  • 1999 : मेजर समीर कोतवाल असम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ मुठभेड़ में शहीद।
  • 2008 : अन्तरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।
  • 2018 : भारत के मंजीत सिंह ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरूष 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।
  • 1789 -सर विलियम हैर्शेल ने शनि के चाँद एन्सेलैडस को खोजा।
  • 1883- जॉन एल. मॉन्टगोमरी ने पहली बार ग्लाइडर से उड़ान भरी।
  • 1904- कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन
  • 1972- साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल पारित किया गया
  • 1990 - ईराक ने कुवैत को अपना 19वां प्रांत घोषित किया।
  • 1999 - मेजर समीर कोतवाल आसाम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ लडाई में शहीद हो गये।
  • 2000 - ताइवान के राष्ट्रपति चुने शुई बियान द्वारा चीन के साथ एकीकरण के विकल्प को स्वीकार करने का संकेत, संयुक्त राष्ट्र में सहस्त्राब्दि विश्व धार्मिक शिखर सम्मेलन शुरू।
  • 2001 - भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी, पाकिस्तान के 8 सैनिक मरे।
  • 2006 - दुनिया की सबसे बड़ी महिला मारिया एस्टर डी. कापोविला का इक्वेडोर में निधन।
  • 2008- भारतीय रिजर्व बैंक ने 1999 और 2000 के सभी नोटो को प्रचलन से हटाने का निर्णय किया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिहार में आए बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मैगजीन फोब्र्स ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।
  • 1896-  प्रसिद्ध उर्दू शायर का फिऱाक़ गोरखपुरी जन्म हुआ। 
  • 1928 - भारत के प्रसिद्ध सितार वादक विलायत ख़ां का जन्म हुआ।  
  • 1919-अंग्रेज़ विद्युत अभियंता सर गॉडफ्रे न्यूबोल्ड हॉन्सफील्ड का जन्म हुआ, जिन्हें सी.ए.टी. (कम्प्यूटराइज्ड ऐग्जिय़ल टोमोग्राफी) स्कैनर के निर्माण के लिए 1979 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-12 अगस्त 2004) 
  • 1863-फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री ऐन्ड्रे यूजीन ब्लॉन्डेल का जन्म हुआ, जिन्होंने 1893 में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक ओसिलोग्रॉफ नामक उपकरण की खोज की जो प्रत्यावर्ती धारा की तीव्रता ज्ञात करने में सहायक होता है। (निधन-15 नवम्बर 1938) 
  • 1966-अमेरिकी सूक्ष्म जीव विज्ञानी हैराल्ड नॉर्लिन जॉन्सन का निधन हुआ। जिन्होंने रेबीज़ तथा मस्तिष्क ज्वर जैसी बीमारियों का अध्ययन किया। इन्होंने फ्लयूरी नामक बच्ची की रीढ़ से विषाणु के नमूने एकत्र किए जिसकी रेबीज़ से मृत्यु हो गई थी। फिर बाद में डॉ हिलेरी कॉप्रोस्की ने कुत्तों के टीकाकरण का विकास किया। (जन्म-31 मार्च 1907) 
  • 1839 - अंग्रेज़ इंजीनियर और भूशास्त्री  विलियम स्मिथ का निधन हुआ, जिन्होंने विभिन्न प्रकार की चट्टानों का अध्ययन किया। इनके बनाए हुए भूविज्ञान के नक्शे आज भी इस्तेमाल में लाए जाते हैं। (जन्म 23 मार्च 1769)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news