इतिहास

इतिहास में 6 सितम्बर
06-Sep-2022 11:36 AM
इतिहास में 6 सितम्बर
  • छह सितंबर: पाकिस्तान के ऑपरेशन जिब्राल्टर का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
  • नयी दिल्ली, पांच सितंबर। साल के नौवें महीने का छठा दिन देश के इतिहास में सेना के शौर्य की याद दिलाता है जब पाकिस्तान के ‘ऑपरेशन जिब्राल्टर’ का भारतीय सेना ने छह सितंबर को मुंहतोड़ जवाब दिया था।
  • ऑपरेशन जिब्राल्टर पाकिस्तान की जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने की रणनीति का कूट नाम (कोड) था जो भारतीय शासन के खिलाफ विद्रोह शुरू करने के लिए किया गया था। सफल होने पर, पाकिस्तान को कश्मीर पर नियंत्रण हासिल करने की उम्मीद थी, लेकिन उसके लिए यह अभियान एक बड़ी विफलता साबित हुआ। इसके जवाब में छह सितंबर 1965 को भारतीय सैनिकों ने कार्रवाई की। अंतत: युद्ध छिड़ा और उसमें भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी।
  • देश दुनिया के इतिहास में छह सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
  • 1522 : समंदर के रास्‍ते पृथ्‍वी का पूरा चक्‍कर लगाने वाला पहला जहाज विक्‍टोरिया स्‍पेन लौटा।
  • 1657 : मुगल शासक शाहजहां के अचानक बीमार पड़ने से उनके राज्य में कई जगह अलगाववादी आंदोलन शुरू हो गए।
  • 1889 : शरत् चंद्र बोस का जन्म।
  • 1901 : अमेरिका के 25वें राष्ट्रपति विलियम मैककिनले को न्यूयॉर्क में एक व्यक्ति ने गोली मारी। आठ दिन तक जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष करने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
  • 1929 : जाने-माने भारतीय फिल्मकार यश जौहर का जन्‍म अविभाजित भारत के लाहौर में हुआ।
  • 1965 : पाकिस्तान के ऑपरेशन जिब्राल्टर का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
  • 1970 : पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फलस्तीन ने यूरोप के हवाई अड्डों से चार विमानों का अपहरण किया। अपहरणकर्ता इन विमानों को जॉर्डन और मिस्र के हवाईअड्डों पर ले गए। बंधक बनाए गए 382 यात्रियों के बदले में उन्होंने स्विस जेल में बंद तीन लोगों को छोड़ने की मांग की।
  • 1972 : हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय संगीत के दिग्‍गज एवं प्रसिद्ध सरोद वादक उस्‍ताद अलाउद्दीन खान का निधन।
  • 1990 : संसद से पारित हुआ प्रसार भारती विधेयक।
  • 1991 : रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर को कभी सेंट पीटर्सबर्ग, कभी पेत्रोग्राद तो कभी लेनिनग्राद नाम से पुकारे जाने के बाद उसका पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग वापस मिला।
  • 1997 : एक हफ़्ते तक शोक मनाने के बाद वेल्स की राजकुमारी डायना को ब्रिटेन और दुनिया ने अंतिम विदाई दी। 1998
  • : मशहूर जापानी फिल्‍म निर्देशक अकीरा कुरासोवा का निधन।
  • 2008 : भारत और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह ने मंजूरी दी। 2018 : उच्चतम न्यायालय ने परस्पर सहमति से वयस्कों के बीच समलैंगिक यौन संबंधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया और इससे जुड़े ब्रिटिश काल के कानून को समानता के अधिकार का उल्लंघन बताया।
  • 2020 : संविधान के मूल ढांचे का सिद्धांत दिलाने वाले केशवानंद भारती का निधन। भारती ने केरल भूमि सुधार कानून को चुनौती दी थी जिसपर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने संविधान के मूल ढांचे का सिद्धांत दिया ।
  • 1914 - फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध प्रारम्भ।
  • 1965- ताशकन्द समझौता (भारत-पाकिस्तान युद्ध)।
  • 1978- अमरीकी वैज्ञानिकों ने इंसुलिन के उत्पादन की घोषणा की।
  • 1998 - जापान के फि़ल्म निर्माता और निर्देशक अकिरा कुरोसावा का निधन।
  • 2000-संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।
  • 2003- फिलीस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास का इस्तीफ़ा।
  • 2006 - मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के फ़ेलिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति मनोनीत किए गए।
  • 2007-ब्रिटेन की द ह्यूमन फ़र्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी ने मानव पशु संकर भ्रूण पर शोध करने के लिए सिद्धांत रूप से अनुमति दी।
  • 2008- डी.सौब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला।
  • 2009- चीनी सेना ने लद्दाख में ढेड़ किमी  तक घुसपैठ की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बरार का निधन हो गया।
  • 1838 - पंजाब के महाराज रणजीत सिंह के  छोटे पुत्र दलीप सिंह  का जन्म हुआ। 
  • 1929 -  फि़ल्म निर्माता यश जौहर का जन्म हुआ। 
  • 1766-अंग्रेज़ शिक्षक जॉन डॉल्टन का जन्म हुआ, जिन्होंने द्रव की भौतिक तथा रासायनिक विशेषताओं का अध्ययन करते हुए परमाणु का सिद्धान्त दिया जिसे डाल्टन का परमाण्विक सिद्धांत कहा जाता है। (निधन- 27 जुलाई 1844)
  • 1901 - अमेरिकी इंजीनियर  अर्न्स्ट वेबर का जन्म हुआ,जिन्होंने माइक्रोवेव टेक्नॉलॉजी का विकास किया जो राडार संचार के विकास में सहायक होता है। (निधन-16 फरवरी 1996)
  • 1902- अंग्रेज़ रसायनज्ञ और सेना के विस्फोटक विशेषज्ञ  सर फ्रेड्रिक ऐबेल का निधन हुआ,  जिन्होंने सर जेम्स डेवर के साथ कॉर्डाइट (1889) की खोज की। यह धुआंरहित बारूद बाद में ब्रिटेन की सेना के बहुत काम आया। (जन्म-17 जुलाई 1827)
  • 1970- अमेरिकी इंजीनियर और निर्माणकर्ता  आर्थर विलियम सिडनी हेरिंगटन का निधन हुआ,  जिन्होंने बहुत से युद्ध वाहन बनाए, खासकर द्वितीय विश्वयुद्ध के समय की उनकी जीप बहुत प्रचलित हुई। (जन्म-30 मार्च 1891)। (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news