इतिहास

इतिहास में 10 सितम्बर
10-Sep-2022 12:20 PM
इतिहास में 10 सितम्बर
  • 10 सितंबर : विमान अपहरण की सनसनीखेज घटना का गवाह
  • नयी दिल्ली, 10 सितंबर देश में आपातकाल के हंगामों के बीच 1976 में 10 सितंबर के दिन ‘इंडियन एयरलाइंस’ के एक विमान को बड़े नाटकीय अंदाज में अगवा कर लिया गया था और उतने ही सनसनीखेज अंदाज से उसमें सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया था।
  • दस सितंबर, 1976 को दिल्ली के पालम हवाई अड्डे से इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान ने 66 यात्रियों के साथ मुंबई (तब बंबई) के लिए उड़ान भरी थी। रास्ते में दो अपहरणकर्ताओं ने पायलट को पिस्तौल दिखाकर विमान का अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता विमान को लीबिया ले जाना चाहते थे, लेकिन पायलट की समझदारी से विमान को लाहौर ले जाया गया और वहां पाकिस्तानी अधिकारियों के सहयोग से विमान यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित मुक्त कराया गया। यह घटना दोनों देशों की सरकारों के अनूठे तालमेल की मिसाल है।
  • इतिहास में 10 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
  •  
  • 1846 : एलायस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।
  • 1847 : हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला।
  • 1887 : भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द बल्लभ पंत का जन्म।
  • 1926 : जर्मनी मित्र राष्ट्रों के संघ में शामिल हो गया।
  • 1939 : कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • 1966 : संसद ने पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी।
  • 1974 : अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तग़ाल से स्वतंत्रता हासिल की।
  • 1976 : इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का अपहरण। विमान को लाहौर ले जाया गया। यात्री और चालक दल के सदस्य सकुशल मुक्त कराए गए।
  • 1996 : संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि तीन के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत, भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध।
  • 1926 : जर्मनी ने 'लीग ऑफ नेशंस' की सदस्यता ली।
  • 2002 : यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
  • 2007 : एक नाटकीय घटनाक्रम में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया।
  • 2020: फ्रांस द्वारा निर्मित बहु भूमिका वाले पांच राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना में शामिल हुए। 2020: वर्षों की बातचीत के बाद भारत और जापान ने दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच आपूर्ति एवं सेवाओं के आदान-प्रदान के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 1846 -ऐलियास हॉवे ने सिलाई मशीन के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
  • 1914 - फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध समाप्त।
  • 1984- ब्रिटेन के लीस्टर में एलेक जैफ्री द्वारा डी.एन.ए. फिंगरप्रिन्टिंग तकनीक विकसित की गई। 
  • 1996 - संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि 3 के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत, भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध।
  • 1998 - येवगेनी प्रीमाकोव को रूस का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया, दक्षिण कोरिया और आस्ट्रेलिया परमाणु अप्रसार की दिशा में समन्वित प्रयास करने पर सहमत।
  • 2003 - विश्व व्यापार संगठन की पांचवी मंत्रिस्तरीय बैठक कानकुन में प्रारम्भ।
  • 2007 - नाटकीय घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया।
  • 2008 - सर्वोच्च न्यायालय में उपहार अग्निकांड मामले में दोषी ठहराये गए अंसल बंधुओं की जमानत रद्द की।
  • 2009 - जेट एयर वेज प्रबंधन और उसके पायलट व्यापक समझौते पर राजी हुए।
  • 1887 - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द वल्ल्भ पंत का जन्म हुआ। 
  • 1912 - फख़़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति  बी डी जत्ती का जन्म हुआ। 
  • 1915- भारतीय क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ मुखर्जी का निधन हुआ।   
  • 1923 - बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार सुकुमार राय का निधन हुआ। 
  • 1965 -परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक  अब्दुल हमीद का निधन हुआ। 
  • 1898-अमेरिकी रसायन इंजीनियर वैल्डो सेमन का जन्म हुआ, जिन्होंने प्लास्टिकृत पी.वी.सी. (पॉलीविनाइलक्लोराइड) का आविष्कार किया। सन् 1926 में इन्होंने यह तरकीब खोजी कि कैसे हम पॉलीविनाइलक्लोराइड को कठोर से लचीला कर सकते हैं।  (निधन- 26 मई 1999) 
  • 1775-अंग्रेज़ रसायनज्ञ और चिकित्सक  जॉन किड का जन्म हुआ, जिन्होंने 1819 नेफ्थलीन का आविष्कार किया। यह नाम उन्होंने ही दिया। यह कोलतार से मिलने वाले महत्वपूर्ण पदार्थों में पहला था।  (निधन- 17 सितम्बर 1851)  
  • 1844-ब्रिटिश वनस्पति विज्ञानी  जॉर्ज बेन्थम का निधन हुआ, जिनके पौधों के वर्गीकरण पर महत्वपूर्ण कार्य किया उन्होंने कई प्रजातियों पर अध्ययन करने के बाद आधुनिक संवहनीय (वैस्कुलर) पादप वर्गीकरण की नींव रखी। (जन्म-22 सितम्बर 1800)
  • 1983 - अमेरिकी भौतिकविद्  फेलिक्स ब्लॉक का निधन हुआ।  जिन्हें ई.एम. पर्सेल के साथ परमाणु नाभिक के चुम्बकीय क्षेत्र को मापने के लिए, तथा नाभिकीय चुम्बकीय अनुनाद तकनीक विकसित करने के लिए वर्ष 1952 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-23 अक्तूबर 1905) । (भाषा) 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news