इतिहास

इतिहास में 29 सितंबर
29-Sep-2022 10:56 AM
इतिहास में 29 सितंबर
  • 29 सितंबर : भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवादियों को सिखाया सबक
  • नई दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) इतिहास में 29 सितंबर का दिन भारत द्वारा पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर उसके आतंकवादी शिविरों को नेस्तनाबूद करने के साहसिक कदम के गवाह के तौर पर दर्ज है। भारत ने जहां इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने का दावा किया, वहीं पाकिस्तान ने ऐसी किसी भी कार्रवाई से इनकार किया।
  • जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकवादी हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे। इसे भारतीय सेना पर सबसे बड़े हमलों में से एक माना गया। 18 सितंबर 2016 को हुए उरी हमले में सीमा पार बैठे आतंकवादियों का हाथ बताया गया। भारत ने इस हमले का बदला लेने के लिए 29 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया।
  • देश दुनिया के इतिहास में 29 सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
  • 1836 : मद्रास चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना।
  • 1942 : मतंगिनी हाजरा की 72 वर्ष की आयु में बंगाल के तुमलुक में अगस्त आंदोलन में कांग्रेस के जुलूस का नेतृत्व करते हुए गोली मारकर हत्या कर दी गई। 1923 : बालफोर घोषणा (1917) के अनुसार ब्रिटेन द्वारा फलस्तीन में एक यहूदी बस्ती की स्थापना की सहमति को अंतत: काउंसिल ऑफ द लीड ऑफ नेशंस ने मंजूरी दी, जो आज के दिन अस्तित्व में आई।
  • 1938 : पोलैंड ने टेश्चेन पर अपना अधिकार दोहराया। प्रथम विश्व युद्ध के बाद इस संपन्न इलाके को पोलैंड और चेकोस्लोवाकिया के बीच बांट दिया गया था। इस क्षेत्र पर अधिकार को लेकर दोनों देशों के रिश्तों में खिंचाव बना रहा।
  • 1959 : भारत की आरती साहा ने ‘इंग्लिश चैनल’ को तैरकर पार किया। ऐसा करने वाली वह एशिया की पहली महिला बनीं। उफनती लहरों और बर्फीले पानी के कारण इस विशाल जलराशि को तैरकर पार करना एक कठिन चुनौती थी और ‘इसे तैराकी का माउंट एवरेस्ट’ कहा जाता है। आरती ने 19 बरस की आयु में इस खतरनाक यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा किया।
  • 1961 : ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड का जन्म। वेल्स में जन्मीं जूलिया 2010 में ऑस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री बनीं। 1962 : कलकत्ता में बिरला तारामंडल की शुरुआत।
  • 1970 : यूनियन कार्बाइड ने बम्बई स्थित अपने केमिकल्स एंड प्लास्टिक्स संयंत्र में पहला जलशोधन संस्थान स्थापित किया। इसमें साफ किए जाने वाले सीवेज के पानी को औद्योगिक कार्यों में इस्तेमाल किया जाना था।
  • 1977 : भारत और बांग्लादेश ने गंगा नदी जल बंटवारे पर एक संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1988 : चैलेंजर के दुर्घटनाग्रस्त होने के ढाई साल के बाद अमेरिका ने अपना पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। 2016 : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कर घुसपैठ की फिराक में सीमा के इर्द -गिर्द छिपे आतंकवादियों के ठिकाने पर हमला करने का दावा किया। पाकिस्तान ने भारत के दावे का खंडन किया। 2020: कुवैत के अमीर (शासक) शेख सबाह अल अहमद अल सबाह का 91 वर्ष की उम्र में इंतकाल हो गया। वह 2006 में कुवैत के अमीर बने थे।
  • 1891 -थॉमस अल्वा ऐडिसन को विद्युत उत्पादन के उपकरण के लिए पेटेंट प्राप्त हुआ।
  • 1970 - मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन।
  • 1988 -अमेरिकी स्पेस शटल डिस्कवरी केप कैनेवरल से रवाना हुआ।
  • 2000 - चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 100 लोगों की मृत्यु।
  • 2001 - संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया।
  • 2002 - बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन।
  • 2003 - ईरान ने यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
  • 2006 - विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।
  • 2009 - अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में विजेन्दर को 75 किग्रा में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान दिया गया। 
  • 1992- अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित देश अंगोला में पहली बाद स्वतंत्र चुनाव आयोजित हुए।
  • 1918-प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बुलग़ारिया ने, फ्रांस और ब्रिटेन की संयुक्त सेना के सामने हथियार डाल दिए। 
  • 1932 -  प्रसिद्ध हास्य अभिनेता महमूद का जन्म हुआ। 
  • 1971-पाकिस्तान की प्रसिद्ध गायिका नसीम बेगम का देहांत हुआ। वह 24 फऱवरी वर्ष 1936 को भारत के अमृतसर नगर में जन्मीं थीं। वर्ष 1964 तक वह पांच बार निगार एवार्ड जीत चुकी थीं। उनको दूसरी नूरजहां भी कहा जाता था।
  • 1901 - अमेरिकी भौतिकशास्त्री एनरिको फर्मी का जन्म हुआ, जो नाभिकीय युग के निर्माताओं में एक माने जाते हैं। (निधन-29 नवम्बर 1954)
  • 1903-अमेरिकी सर्जन  जॉन हेयबर्न गिबन का जन्म हुआ, जिन्होंने हृदय-फेफड़ा मशीन का अविष्कार किया। 10 मई 1935 में इन्होंने अपना पहला बाह्य पम्प बनाया जिससे एक बिल्ली के हृदय तथा श्वसन को नियंत्रित किया गया।
  • 1913 - जर्मन तापीय इंजीनियर  रुडोल्फ क्रिश्चियन कार्ल डिज़ल का निधन हुआ,  जिन्होंने आंतरिक दहन इंजन का आविष्कार किया। आज इसे हम डीज़ल इंजन के नाम से जानते हैं। (जन्म 18 मार्च 1858) 
  • 1927-डच शरीर क्रिया विज्ञानी  विलेम ईन्थोवेन का निधन हुआ,. जिन्होंने इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफ का आविष्कार करके हृदय सम्बन्धी बीमारियों के निदान में क्र्रांतिकारी परिवर्तन में योगदान दिया। (जन्म 21 मई 1860)
  • 1901- इटली के भौतिक शास्त्री एन्रिको फ़र्मी का रोम नगर में जन्म हुआ। 
  • महत्वपूर्ण  दिवस
  • पम्पकिन (कद्दू) दिवस 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news