इतिहास

इतिहास में 16 अक्टूबर
16-Oct-2022 10:49 AM
इतिहास में 16 अक्टूबर
  • 16 अक्टूबर : लार्ड कर्जन ने बंगाल के विभाजन का फैसला किया
  • नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर। बंटवारे का दर्द सदा दुख देता है और साल के दसवें महीने का 16वां दिन बंगाल के बंटवारे की दुखदायी घटना से जुड़ा है। सोलह अक्टूबर 1905 को हुआ बंगाल का विभाजन राष्ट्र के इतिहास में एक मोड़ ले आया और इसका हर ओर भारी विरोध हुआ। इस दिन को विरोध दिवस के रूप में मनाया गया और अनेक जुलूस निकाले गए तथा हर तरफ वन्दे मातरम् के नारे गूंज उठे।
  • दरअसल, बंगाल का विभाजन जैसे पूरे देश को एक कर गया और स्कूल-कॉलेज से लेकर नुक्कड़ चौराहों तक विरोध प्रदर्शन किए गए। इस दौरान विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार और स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार की आंधी ने अंग्रेज सरकार को हिलाकर रख दिया। बाद में इस फैसले को वापस लेने का निर्णय किया गया, लेकिन अंग्रेजों के खिलाफ विरोध की जो लहर उठी थी, वह और बलवती होती रही।
  • देश-दुनिया के इतिहास में 16 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1788 : मराठों ने शाह आलम को दिल्ली की गद्दी पर बिठाया।
  • 1868 : डेनमार्क ने निकोबार द्वीप समूह के अधिकार ब्रिटेन को बेचे और इसके साथ ही भारतीय उपमहाद्वीप से डेनमार्क के दखल का आखिरी निशान भी मिट गया।
  • 1905 : भारत के तत्कालीन वायसराय लार्ड कर्जन के आदेश पर बंगाल का विभाजन।
  • 1934 : चीन के कम्युनिस्टों ने दस हजार किलोमीटर की यात्रा शुरू की, जिससे कम्युनिस्ट क्रांति का आधार दक्षिण-पूर्वी चीन से बदलकर उत्तर पश्चिमी चीन हो गया और माओ त्से तुंग चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अविवादित नेता के रूप में उभरे।
  • 1942 : बंगाल में आए प्रलयंकारी तूफान में 40 हजार लोगों की मौत।
  • 1951: पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली की एक जनसभा के दौरान हत्या कर दी गई।
  • 1964 : परमाणु स्पर्धा में शामिल होने को उत्सुक चीन ने अपने पहले परमाणु बम का सफल परीक्षण किया। 1978 : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने पाकिस्तान में फैसलाबाद टेस्ट से अपने क्रिकेट जीवन की शुरुआत की।
  • 2020 : कविताओं के शानदार पाठ के लिए मशहूर बंगाली प्रस्तोता प्रदीप घोष का निधन।
  • 2021: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शिया मस्जिद में बम धमाका, कम से कम 47 लोगों की मौत।
  •  
  • 1908 -पहली वायुयान उड़ान एक अमेरिकी सैमुएल कोडी ने पूरी की।
  • 2006- रूस के जॉइंट इंस्टिट्यूट और यू.एस. लॉरेंस लिवरमोर नेशनल लेबोरेट्री में सबसे भारी मानव निर्मित तत्व-118 के निर्माण की घोषणा हुई।
  • 1999 - सं.रा. अमेरिका ने सैन्य शासन के विरोध में पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाया।
  • 2002 - 14वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक विजेता डोपिंट टेस्ट में असफल रहने के बाद भारत की सुनीता रानी का पदक छीना गया।
  • 2003 - मलयाली फि़ल्मकार अडूर गोपाकृष्णन को फ्रांस का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान  कमांडर आफ़ द आर्डर आफ़ आर्ट्स एंड लैटर्स  दिया गया।
  • 2004 - दारफुर में मरने वालों का आंकड़ा 70 हजार तक पहुंचा। अमेरिका ने इराकी अबू मुसार जल जरकावी के संगठन को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
  • 2005 - जी-20 देश वल्र्ड बैंक और आईएमएफ़ में सुधार हेतु एकमत। 
  • 1948- हिन्दी फि़ल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री और भरतनाट्यम्  नृत्यांगना हेमा मालिनी का जन्म हुआ।  
  • 1877- नॉर्वे के सुप्रसिद्ध समुद्रविज्ञानी जॉर्न हेलॉन्ड-हैन्सन का जन्म हुआ, जो समुद्रविज्ञान के अध्ययन के क्षेत्र में अग्रणी माने जाते हैं। उन्होंने महासागरों की भौतिक संरचना और गतिकी पर अध्ययन किया। (निधन-7 सितम्बर 1957)
  • 1875 -अमेरिकी जैवरसायनज्ञ  हेनरी क्लैप शेरमैन का जन्म हुआ  जिन्होंने विटामिन के कार्य और उनके महत्व बताए। (निधन-7 अक्टूबर 1955) 
  • 1793- स्कॉटलैण्ड के चिकित्सक इंग्लैंड में चिकित्सकीय शरीर रचना विज्ञान के संस्थापक  जॉन हन्टर का निधन हुआ। उन्होंने जीवविज्ञान, शरीर क्रिया विज्ञान, शरीर रचना विज्ञान, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में भी अनुसंधान किया।  (जन्म- 13 फरवरी 1728) 
  • 1985-अमेरिकी शरीर क्रिया विज्ञानी, अन्वेषक और लेखक  पॉल आर्थर ज़ाह्ल का निधन हुआ,  जिन्होंने ब्रिटेन, ब्राज़ील और वेनेजुएला (1937-39) में अनुसंधान करके टु द लॉस्ट वर्ल्ड (1939) पुस्तक में दक्षिणी अमेरिका के जंगलों की बड़ी चींटियों का वर्णन किया है। (जन्म-20 मार्च 1910)
  • महत्वपूर्ण दिवस
  • विश्व खाद्य दिवस
  • विश्व एनेस्थीसिया दिवस  (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news