इतिहास

इतिहास में 20 अक्टूबर
20-Oct-2022 11:20 AM
इतिहास में 20 अक्टूबर
  • 20 अक्टूबर : भारत-चीन सीमा विवाद युद्ध में बदला
  • नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद तो खासा पुराना है, लेकिन 1959 के तिब्बती विद्रोह के बाद जब भारत ने दलाई लामा को शरण दी तो चीन ने भारत के खिलाफ जैसे मोर्चा ही खोल दिया। इसकी परिणिति 20 अक्टूबर 1962 को दोनों देशों के बीच पूर्ण युद्ध के रूप में हुई।
  • चीन की सेना ने 20 अक्टूबर 1962 को लद्दाख में और मैकमोहन रेखा के पार एक साथ हमले शुरू किये। दुर्गम और बर्फ से ढकी पहाड़ियों का इलाका होने के कारण भारत ने वहां जरूरत भर के सैनिक तैनात किए थे, जबकि चीन पूरे लाव-लश्कर के साथ जंग के मैदान में उतरा था, लिहाजा यह युद्ध भारतीय सेना के लिए एक टीस बनकर रह गया।
  • देश दुनिया के इतिहास में 20 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
  • 1568 : मुगल सम्राट अकबर ने चित्तौड़गढ़ पर हमला किया।
  • 1921 : फ्रांस और तुर्की के बीच अंकारा संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
  • 1962 : सीमा को लेकर चल रहे लंबे विवाद के बाद भारत और चीन के बीच युद्ध की शुरुआत। 1973 : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी ओपेरा हाउस को जनता के लिए खोला गया। डेनमार्क के एक वास्तुशिल्पी ने इसका डिजाइन तैयार किया था। इसका उद्घाटन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने किया था।
  • 1973 : दलाई लामा ब्रिटेन की पहली यात्रा पर पहुंचे। 1973 : वाटरगेट जांच के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन ने विशेष अभियोजक आर्चिबाल्ड कोक्स को पद से हटाया, जिसके बाद अटार्नी जनरल एलियट रिचर्डसन और डिप्टी अटार्नी जनरल विलियम डी रूकेलशॉस ने इस्तीफा दे दिया। इसे न्याय विभाग के अधिकारियों का ‘‘सैटरडे नाइट मैसेकर’’ कहा जाता है।
  • 1983 : ग्रेनाडा के प्रधानमंत्री की हत्या। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेना के कट्टरपंथियों की बगावत में प्रधानमंत्री और उनके साथियों को मौत के घाट उतार दिया गया।
  • 2002 : दुनिया की सबसे गहरी पाइप लाइन ब्लू स्ट्रीम को तुर्की में खोला गया और प्राकृतिक गैस के परिवहन के लिए इसका इस्तेमाल शुरू हुआ।
  • 2011 : लीबिया पर 40 साल तक बेखौफ शासन करने वाले तानाशाह मुअम्मर कज्जाफी अन्तरराष्ट्रीय सेना की सहायता से हुई बगावत में बागी सैनिकों के हाथों मारा गया।
  • 2020 : आइसलैंड के दक्षिण पश्चिम हिस्से में 5.6 तीव्रता का भूकंप का झटका आया, जिससे राजधानी रेक्जाविक की इमारतें हिल गईं।
  • 1970-अमेरिकी कृषिविज्ञानी नॉर्मन बोरलॉग को हरित क्रांति में दिए गए अभूतपूर्व योगदान के लिए शान्ति का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1984 -मॉन्टेरी बे ऐक्वेरियम खुला जो समुद्री जीवों के लिए सबसे बड़ा कृत्रिम पर्यावरण था।
  • 1995 - संयुक्त राष्ट्र महासभा का विशेष स्वर्ण जयंती अधिवेशन आरम्भ।
  • 1998 - मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल गयूम पांचवी बार पुन: राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित।
  • 2003 - बेटिकन सिटी में जीवन पर्यन्त दबे-कुचले वर्ग के लिए संघर्ष करने वाली गरीबों की मसीहा मदर टेरेसा को रोमन कैथोलिक चर्च की सर्वोच्च सत्ता पोप जॉन पाल द्वितीय का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। बोलीविया के राष्ट्रपति सांचेज का इस्तीफ़ा स्वीकार एवं कार्लोस मेसा नए राष्ट्रपति ने मंत्रिमंडल की घोषणा की। सोयुज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा।
  • 2004 - बांग्लादेश में 3 पूर्व सेनाधिकारियों को मौत की सज़ा मिली। ब्रिटेन का प्रतिष्ठित साहित्य सम्मान एलन होलिंघस्र्ट को मिला।
  • 2007 - अली लारीजानी के त्यागपत्र के बाद ईरान के विदेश उपमंत्री सईद जलाली नये प्रमुख परमाणु वार्ताकार बने। अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने म्यांमार के सैन्य शासकों के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।
  • 2008- आरबीआई ने रेपो दर में एक प्रशिशत की कटौती की। 
  • 1910- रूस के विख्यात लेखक लियोन टोल्सटोय का निधन हुआ। वे सन 1828 में जन्मे थे। उन्होंने योरोपीय देशों की यात्रा करके योरोपीय समाजों के बारे में व्यापक अध्ययन किया। अपनी यात्रा में योरोप को निकट से देखने के बाद टोल्सटोय पश्चिमी संस्कृति से घृणा करने लगे उनकी बहुत सी रचनाएं हैं जिनमें उनके प्रसिद्ध उपन्यासों युद्ध व संधि, बाल्यकाल आदि का नाम लिया जा सकता है। 
  • 1891-अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री सर जेम्स चैड्विक का जन्म हुआ, जिन्हें न्यूट्रॉन की खोज करने के लिए 1935 में नोबेल पुरस्कार मिला। इन्होंने अल्फा कण के प्रकीर्णन तथा परमाणु की संरचना पर अध्ययन किया। (निधन-24 जुलाई 1974)
  • 1942-जर्मन विकासवादी आनुवांशिकविद्  क्रिश्चियेन न्यूस्लीन वोल्हार्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने शुरुआती भ्रण विकास पर अनुसंधान किया, जिसके लिए उन्हें 1995 में चिकित्सा/शरीर क्रिया विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1984-अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री  पॉल ए. एम. डिरैक का निधन हुआ, जिन्हें क्वान्टम मैकेनिक्स पर उत्कृष्ट कार्य के लिए जाना जाता है। इसके अलावा इन्हें स्पिनिंग इलेक्ट्रॉन के सिद्धान्त के लिए जाना जाता है। (जन्म 8 अगस्त 1902) 
  • 1888-रूसी अन्वेषक निकोलाई प्जऱ्ेवॉल्स्की का निधन हुआ,  जिन्होंने जंगली ऊंट, और आदिम घोड़े की खोज की जिसे प्जऱ्ेवॉल्स्की का घोड़ा कहा जाता है। उन्होंने इन्हें मंगोलिया और तिब्बत के मध्यक्षेत्र में पाया था। इसके साथ ही इन्होंने कई पौधे भी खोजे थे।  (जन्म 31 मार्च 1839)  (भाषा)
  • महत्वपूर्ण दिवस
  • राष्ट्रीय सालिडारिटी दिवस
  • सीमा सुरक्षा बल दिवस 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news