इतिहास

इतिहास में 12 फरवरी
12-Feb-2023 12:15 PM
इतिहास में 12 फरवरी
  • 12 फरवरी : महात्मा गांधी की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया गया
  • नयी दिल्ली, 12 फरवरी। इतिहास में 12 फरवरी के दिन बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 30 जनवरी, 1948 को हत्या की गई थी और उनकी मृत्यु के 13वें दिन 12 फरवरी 1948 को उनकी अस्थियों को देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग पवित्र सरोवरों में विसर्जित कर दिया गया। एक कलश को इलाहाबाद में गंगा नदी में प्रवाहित किया गया।
  • देश-दुनिया के इतिहास में 12 फरवरी की तारीख पर दर्ज विभिन्न घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1742 : महान मराठा दिग्गज नाना फडनवीस का जन्म।
  • 1809 : ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म।
  • 1809 : अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जन्म।
  • 1818 : चिली ने स्पेन से आजादी की औपचारिक घोषणा की। 1922 : महात्मा गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति को असहयोग आन्दोलन को समाप्त करने के लिये राजी किया।
  • 1948 : महात्मा गांधी की अस्थियों को इलाहाबाद में गंगा नदी सहित विभिन्न पवित्र स्थलों पर विसर्जित किया गया। 1975 : भारत को चेचक से मुक्त देश घोषित किया गया।
  • 1996 : फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात को गाजा में फलस्तीन के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।
  • 2002 : ईरान के एक विमान के ख़ुर्रमबाद हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 119 लोगों की मौत हुई।
  • 2002 : पाकिस्तान के अधिकारियों ने अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण के संदेह में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी अहमद उमर शेख को गिरफ्तार किया।
  • 2009 : प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को कैंम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने डी लिट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की।
  • 2010 : हरिद्वार महाकुंभ में लगभग 55 लाख श्रद्धालुओं ने पहले शाही स्नान पर गंगा में डुबकी लगाई।
  • 2013 : उत्तर कोरिया ने तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1736 - नादिरशाह फ्रांस का शासक बना।
  • 1742 - नाना फड़ऩवीस का जन्म।
  • 1885 - जर्मन ईस्ट अफ्रीका कम्पनी का गठन हुआ।
  • 1899 - जर्मनी ने स्पेन से मेरिनास कैरोलिन और पिल्यू द्वीप खऱीदे।
  • 1928 - गांधी जी ने बारदोली में सत्याग्रह की घोषणा की।
  • 1941-पेनिसिलिन के निर्माता अर्न्स्ट चेन और हॉवर्ड वॉल्टर फ्लोरी ने पेनिसिलिन का पहला इंजेक्शन सेप्टिक के रोगी अल्बर्ट ऐलेक्ज़ेन्डर को लगाया जिससे उसकी हालत में सुधार हुआ और वह खुश भी हुआ कि उसका इलाज नई दवा से हुआ। लेकिन पेनिसिलिन की मात्रा सीमित होने से उसका पूरा इलाज नहीं हो पाया। जिससे संक्रमण फिर से बढ़ गया और चार हफ्ते बाद उसकी मृत्यु हो गई।
  • 1996 - फिलीस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात को गाजा में फिलीस्तीन के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।
  • 1999 - बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू।
  • 2000 - पंडित रविशंकर फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान  कॉमनडियर डीला लीजंड डि आनर  से सम्मानित, पाकिस्तान राष्ट्रमंडल संसदीय संघ से निलम्बित।
  • 2008 -  उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुचर्चित उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियंत्रण विधोयक (यूपीकोका) को दोबारा ध्वनिमत से पारित किया।  अमेरिका में हाइड एक्ट के सह लेखक टॉम लेंटास का निधन। अंतरिक्ष केन्द्र पर पहला यूरोपीय लैब स्थापित किया गया। 
  • 2009 - भारत के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला भैंस क्लोन विकसित किया। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को कैंम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने डीलिट् की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की।
  • 1824 - आर्य समाज के प्रवर्तक और प्रखर सुधारवादी सन्यासी दयानंद सरस्वती का जन्म हुआ। 
  • 1920 -भारतीय फि़ल्म अभिनेता प्राण का जन्म हुआ। 
  • 1809- अंग्रेज़ प्रकृतिविद चाल्र्स रॉबर्ट डार्विन का जन्म हुआ। 
  • 1637- डच प्रकृतिविद  जैन स्वैम्मर्डम का जन्म हुआ, जो जीवविज्ञान में सूक्ष्मदर्शी अवलोकन में प्रवीणता तथा सही चित्रों के निर्माण के लिए जाने जाते हैं। ये पहले व्यक्ति थे जिन्होंने सन् 1658 में लाल रक्त कणिकाओं की व्याख्या की।(निधन-15 फरवरी 1680)
  • 1965-अमेरिकी आविष्कारक  जॉन हेस हैमन्ड जूनियर का निधन हुआ, जिनके रेडियो रिमोट कंट्रोल ने आधुनिक मिसाइल प्रणालियों में मार्गदर्शन का काम किया। वे जाने माने अमेरिकी खदान इंजीनियर जॉन हेस हैमन्ड के पुत्र थे। उन्होंने 1911 में हैमन्ड रेडियो रिसर्च प्रयोगशाला की स्थापना की।  (जन्म 13 अप्रैल 1888)
  • 1947-अमेरिकी वैज्ञानिक मॉसेस गॉम्बर्ग का निधन हुआ, जिन्होंने मुक्त मूलक (फ्री रैडिकल) पर अध्ययन की शुरूआत की जब उन्होंने 1900 में पहला ट्राइफिनाइलमिथाइल बनाया। गॉम्बर्ग की खोज ने कार्बनिक यौगिकों की संरचना तथा सक्रियता के सिद्धांतों की नींव रखी और अनुसंधान के लिए एक नया क्षेत्र प्रदान किया। (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news