इतिहास

इतिहास में 7 मार्च
07-Mar-2023 12:12 PM
इतिहास में 7 मार्च
  • सुनील गावस्कर 1987 में आज ही के दिन टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे
  • नयी दिल्ली, 7 मार्च। क्रिकेट जगत में ‘लिटिल मास्टर’ के नाम से मशहूर सुनील गावस्कर ने सात मार्च 1987 को ही टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने का कीर्तिमान हासिल किया था। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने थे। हालांकि, उनके बाद कई बल्लेबाजों ने यह उपलब्धि दर्ज की।
  • मगर इस रिकॉर्ड की जब भी बात होती है, गावस्कर का नाम जरूर लिया जाता है। कोई भी बल्लेबाज टेस्ट इतिहास में जब जब यह उपलब्धि हासिल करेगा, तो यह जरूर बताया जाएगा कि भारत के सुनील गावस्कर ने सबसे पहले अपने बल्ले से इस आंकड़े को छुआ था।
  • देश-दुनिया के इतिहास में सात मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
  • 1911 : हिंदी के प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ का जन्म।
  • 1952 : वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स का एंटीगुआ में जन्म।
  • 1961 : गोविंद वल्लभ पंत का निधन।
  • 1969 : इज़राइल में गोल्डा मीर देश की पहली महिला प्रधानमंत्री चुनी गईं। लेवी एशकोल के निधन के बाद उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया।
  • 1977 : पाकिस्तान में 1970 के बाद पहले आम चुनाव और 1947 में पाकिस्तान के अस्तित्व में आने के बाद पहली बार असैन्य शासन के तहत चुनाव कराए गए।
  • 1987 : टीम इंडिया के प्रतिष्ठित पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।
  • 1987 : अमेरिका के माइक टायसन ने 20 साल की उम्र में विश्व बॉक्सिंग संघ चैंपियनशिप बेल्ट जीती। उन्होंने जेम्स स्मिथ को 12 राउंड में हराकर सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल की।
  • 2009 : नासा ने केप्लर दूरबीन प्रक्षेपित की, जो सूरज की परिक्रमा करती है और सूरज जैसे करीब एक लाख सितारों की टोह लेती रहती है। केप्लर दूरबीन उस समय मानव जाति के इतिहास की सबसे ताकतवर दूरबीन मानी गई थी।
  • 2010 : अमेरिकी फिल्म निर्देशक कैथरीन बिगलॉ सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का एकेडमी पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला बनीं। उन्हें यह पुरस्कार 2008 में आई उनकी फिल्म ‘द हर्ट लॉकर’ के लिए दिया गया।
  •  
  • 1854-चाल्र्स मिलर ने अमेरिका में पहली सिलाई मशीन का पेटेन्ट कराया।
  • 1979 -वैज्ञानिकों ने बृहस्पति ग्रह के छल्ले की खोज की।
  • 2001 - फिजी में अंतरिम सरकार का इस्तीफ़ा।
  • 2003 - राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को क्यूबा की संसद ने छठे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति निर्वाचित किया, वे दुनिया के सबसे लम्बे समय तक शासन करने वाले शासनाध्यक्ष हैं।
  • 2006 - ईरान के राष्ट्रपति ने देश की परमाणु गतिविधियों पर रोक के लिए संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी से क्षतिपूर्ति की मांग की।
  • 2007 - भारत और पाकिस्तान आतंकवाद पर जांच में मदद के लिए तैयार।
  • 2008 - अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगल ग्रह पर झील की खोज की। 
  • 2009- प्रमुख धातु कम्पनी स्टरलाइट इंडस्ट्रीज ने अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी कॉपर उत्पादक कम्पनी एसार्को के अधिग्रहण की घोषणा की। 
  • 1911 -हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय का जन्म हुआ। 
  • 1949 -भारतीय राजनीतिज्ञ  ग़ुलाम नबी आज़ाद का जन्म हुआ। 
  • 1955 - भारतीय अभिनेता अनुपम खेर का जन्म हुआ। 
  • 1961 - उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी गोविंद बल्लभ पंत का निधन हुआ। 
  • 1938-अमेरिकी विषाणु-विज्ञानी डेविड बैल्टिमर का जन्म हुआ, जिन्हें 1975 में हॉवर्ड एम. टेमिन और रेनेटो डल्बेक्को के साथ शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। हालाँकि डॉ. टेमिन और बैल्टिमर ने अलग-अलग तरीकों तथा अलग प्रयोगों से रेट्रोवायरस की खोज की। आर.एन.ए. जीनोम के विषाणुओं को रेट्रोवायरस कहते हैं।
  • 1930-अमेरिकी रसायनज्ञ,  स्टैनली लॉयड मिलर का जन्म हुआ, जिन्होंने सन् 1953 में प्रयोगशाला में आदिम पृथ्वी की परिस्थितियों का निर्माण किया तथा निर्जीव तत्वों से जीवन की शुरुआत करने वाले घटकों का संश्लेषण किया। उन्होंने हाइड्रोजन, अमोनिया, मीथेन और जलवाष्प में इलेक्ट्रिक डिस्चार्ज प्रवाहित किया जिससे सरल अमीनो अम्ल, प्रोटीन, यूरिया सहित अन्य यौगिकों का निर्माण हुआ।
  • 1954- अमेरिकी भौतिकशास्त्री और हृदय विज्ञानी  जेम्स ब्रायन हेरिक का निधन हुआ,  जिन्होंने सर्वप्रथम सिकलसेल एनीमिया का विवरण प्रस्तुत किया। सन् 1910 में उन्हें एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला जिसमें रोगी की पीठ, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द था, उसे हल्का बुखार था तथा उल्टियां आ रही थीं। उसके रक्त की जांच में हेरिक ने देखा कि उसके खून की कोशिकाएं हंसिए (सिकल) के आकार की थीं। (जन्म 11 अगस्त 1861)
  • 1954 - जर्मन रसायनज्ञ ओटो पॉल हरमैन डिएल्स का निधन हुआ, जिन्हें साइक्लिक कार्बनिक यौगिक बनाने का तरीका विकसित करने के लिए वर्ष 1950 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (23 जनवरी 1876)
  •  महत्वपूर्ण दिवस-  विश्व सतत ऊर्जा दिवस । (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news