इतिहास

इतिहास में 29 अप्रैल
29-Apr-2023 12:19 PM
इतिहास में 29 अप्रैल
  • 29 अप्रैल : लाल किले की नींव पड़ी
  • नयी दिल्ली, 29 अप्रैल। हर वक्त दौड़ती भागती दिल्ली के बीचों-बीच लाल बलुआ पत्थर से बनी एक खूबसूरत इमारत के सामने से गुजरें तो पल भर को नजर ठहर जाती हैं। पांचवे मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा तामीर कराए गए इस ऐतिहासिक लाल किले को वर्ष 2007 में युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में चुना।
  • शानदार गुंबदों, बेहतरीन मेहराबों और जालीदार छज्जों से सजी यह इमारत, बेहतरीन स्थापत्य कला और बेमिसाल कारीगरी का नमूना है। देश के इतिहास में इसके महत्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आजादी के बाद से हर वर्ष 15 अगस्त को लालकिले की प्राचीर से देश के प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करते हैं। इतिहास के पन्नों को पलटें तो मालूम पड़ता है कि लाल किले की नींव 1639 में 29 अप्रैल के दिन ही रखी गई थी।
  • इस दिन का विश्व की ऐतिहासिक इमारतों में शुमार बकिंघम पैलेस के लिए भी खास महत्व है। दरअसल 1993 में आज ही के दिन ब्रिटिश राजशाही के इस आवास को आम जनता के लिए खोल दिया गया था। इससे पहले तक साल के कुछ ही दिनों में इसे आम जनता के लिए खोला जाता था, लेकिन अब लोग पूरे साल टिकट खरीदकर इस शाही इमारत के कुछ हिस्से का दीदार कर सकते हैं।
  • इस दिन की अन्य घटनाओं की बात करें तो 29 अप्रैल 2020 को देश में कोविड के संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या एक हजार का आंकड़ा पार कर गई। इसके अलावा हिंदी फिल्मों के सर्वाधिक सशक्त और प्रतिभाशाली अभिनेताओं में शुमार इरफान खान भी 29 अप्रैल के दिन कैंसर के एक दुर्लभ प्रकार से जूझते हुए इस दुनिया से विदा हो गए।
  • देश दुनिया के इतिहास में 29 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
  • 1661 : चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया।
  • 1639 : दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गयी।
  • 1813 : अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया।
  • 1848 : सुप्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म।
  • 1903 : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल हाईकोर्ट में लीगल प्रेक्टिस शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की ।
  • 1920 : महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन।
  • 1930 : ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेलीफोन सेवा की शुरूआत।
  • 1939 : नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।
  • 1978 : अफगानिस्तान के विद्रोही गुट ने सत्ता हासिल की। काबुल रेडियो पर घोषणा की गई कि उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वायुसेना अध्यक्ष लड़ाई में मारे गये हैं।
  • 1991 : बांग्लादेश के चटगांव में आए चक्रवाती तूफान में एक लाख 38 हजार लोग मारे गए और दस लाख लोग बेघर हो गए।
  • 1993 : पहली बार बकिंघम पैलेस को आम जनता के लिए खोला गया और जिसे देखने के लिए आठ पाउंड का टिकट लगा।
  • 2005 : सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना को वापस बुलाया।
  • 2011 : लंदन के ऐतिहासिक चर्च वेस्टमिंस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार विलियम और केट मिड्लटन का विवाह हुआ।
  • 2020 : हिंदी सिने जगत के प्रतिभावान अभिनेता इरफान खान का कैंसर से निधन।
  • 2020 : कोविड-19 के संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या एक हजार का आंकड़ा पार कर गई।
  • 1878-लुई पाश्चर ने  बताया कि बीमारियों की वजह सूक्ष्मजीव होते हैं।
  • 1897 -रॉयल इंस्टीट्यूट में जे. जे. थॉमसन ने इलेक्ट्रॉन के खोज की घोषणा की।
  • 1945 - जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन द्वारा आत्महत्या।
  • 1985 - अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड डिक बास (55 वर्ष) माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक उम्र में चढऩे वाले व्यक्ति बने।
  • 1999 - लेविंस्की-क्लिंटन मामले को दुनिया के सामने लाने वाले पत्रकार माइकल इशिकॉफ़ को अंग्रेज़ी साप्ताहिक पत्रिका न्यूज वीक का  नेशनल मैंगनीज अवार्ड प्रदान किया गया, हिन्द महासागर के द्वीप कोमोरोस में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा।
  • 2002 - पाकिस्तान में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के अगले 5 वर्षों के कार्यकाल में वृद्धि के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।
  • 2004 - फजुला (ईराक) में हिंसा में 10 अमेरिकी सैनिक मारे गये।
  • 2005 - नरेश के असाधारण अधिकार बरकरार रखते हुए नेपाल में इमरजेंसी समाप्त।
  • 2006 - वर्ष 2011 क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी भारतीय उपमहाद्वीप को मिली।
  • 2007 - नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकार्ड बनाया।
  • 2008 - चालक रहित विमान लक्ष्य का उड़ीसा के बालासोर जि़ले के चांदीपुर समुद्र तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
  • 2010 - हिन्दी चलचित्रों के सदाबहार अभिनेता देव आनंद को शुक्रवार को मुंबई में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से तथा प्राण को  फाल्के आइकॉन  से सम्मानित किया गया। 
  • 1870 -भारत के प्रसिद्ध फि़ल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक  दादा साहब फाल्के का जन्म हुआ।
  • 1857- स्विस मनोचिकित्सक यूजीन ब्ल्यूलर का जन्म हुआ, जिन्होंने मानसिक बीमारियों को समझने में अहम योगदान दिया तथा एक खास तरह की मानसिक बीमारी को  स्किज़ोफ्रीनिया  नाम दिया, जिसे पहले डीमेन्शिया प्रीकॉक्स कहा जाता था। (निधन-15 जुलाई 1939)
  • 1777 -भौतिकशास्त्री कार्ल फ्रेड्रिक गॉस का जन्म हुआ, जिनके कार्य ने गणित के लगभग हर क्षेत्र की दशा तथा दिशा बदल दी। चुम्बकत्व तथा वैद्युतिकी में इनके योगदान के मद्देनजर इनके नाम पर चुम्बकीय क्षेत्र की इकाई का नाम गॉस रखा गया है।(निधन- 23 फरवरी 1855)
  • 1777 -जर्मनी के खगोल शास्त्री और गणितज्ञ चार्ल फ्रेडरेक गाओस का जन्म हुआ।   उन्हें फ़ीसागोरस जैसे गणितज्ञों की पंक्ति में गिना जाता है। 78 वर्ष की आयु में इस जर्मन विद्वान का निधन हुआ। 
  • 1947- अंग्रेज़ जीवाणुविज्ञानी सर ऐल्म्रॉथ ऐडवर्ड राइट  का निधन हुआ,  जिन्होंने टायफाइड से बचाव हेतु प्रतिरक्षण विकासित किया। इसके अलावा इन्होंने क्षयरोग तथा निमोनिया के टीके भी ईजाद किए। (जन्म 10 अगस्त 1861)
  • 1942 - वनस्पति विज्ञानी जे.सी. आर्थर का निधन हुआ, जिन्होंने परजीवी कवकों (खासकर रस्ट) का अध्ययन किया और उनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। (जन्म 11 जनवरी 1850). (भाषा)

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news