इतिहास

इतिहास में 18 जून
18-Jun-2019
इतिहास में 18 जून

दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर लुभाता भारत का खूबसूरत शहर गोवा 18 जून यानी आज के दिन को क्रांति दिवस के रूप में मनाता है, जानते हैं क्यों?
1946 में जब अंग्रेजी साम्राज्य डूब रहा था, कई बड़े राष्ट्रीय नेताओं का मानना था कि अंग्रेजों के जाते ही पुर्तगाली भी गोवा से कूच कर जाएंगे. लेकिन भारत के स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर चिंतक और समाजवादी नेता डॉक्टर राममनोहर लोहिया इस बात से सहमत नहीं थे कि बिना आंदोलन छेड़े ऐसा संभव हो पाएगा. उन्होंने 18 जून 1946 को गोवा जाकर पुर्तगालों के खिलाफ आंदोलन का नारा दिया. उनका साथ देने हजारों गोवा निवासी आ गए.
साढ़े चार सौ सालों तक पुर्तगाल की कालोनी रहे गोवा में गहरी है पुर्तगाल की छाप
हालांकि गोवा को पुर्तगालियों के कब्जे से मुक्त करवाने में कई साल और लग गए और लंबा आंदोलन चला. 1961 भारतीय सेना ने गोवा पर राज कर रहे पुर्तगालियों पर आक्रमण कर दिया. आखिरकार तत्कालीन पुर्तगाल गवर्नर जनरल ने हथियार डाल दिए और 19 दिसंबर 1961 को गोवा वापस भारत के कब्जे में आ गया.
डाक्टर राममनोहर लोहिया अनेक सिद्धांतों, कार्यक्रमों और क्रांतियों के जनक माने जाते हैं, जिनमें सामाजिक और आर्थिक असमानता, जातिप्रथा, पूंजीवाद और हिंसा के खिलाफ आंदोलन प्रमुख हैं.

  • 1983-अंतरिक्ष यान चैलेंजर से अमेरिका की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री सैली के. रीड अंतरिक्ष में रवाना हुईं।
  • 1965-पहले ठोस ईंधन वाले बड़े रॉकेट ने उड़ान भरी।
  • 1979 - अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर एवं सोवियत राष्ट्रपति ब्रेझनेव द्वारा  साल्ट-द्वितीय समझौते पर वियना में हस्ताक्षर।
  • 1997 - कंबोडिया के खमेर रूज के नेता और 20 लाख से ज़्यादा लोगों का हत्यारा माओवादी पोलपोट का आत्मसमर्पण।
  • 1999 - 35 यूरोपीय देशों के बीच लंदन में पेयजल समझौते पर हस्ताक्षर, लातविया में वाइके फ्ऱेबरेमा को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया।
  • 2001 - पाकिस्तान के रक्षा बजट में कटौती, तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के खिलाफ लादेन का फ़तवा रद्द किया।
  • 2004 - चाड के सैनिकों ने 69 सूडानी मिलिशियाई को मार गिराया। दक्षिण कोरिया ने अगस्त माह में ईराक में सेना भेजने का निर्णय लिया।
  • 2008 - केन्द्र सरकार ने गुर्जरों को ओबीसी कोटे में 5 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की।  वियतनाम ने विश्व बाज़ार में आपूर्ति की स्थिति में सुधार के लिए चावल के निर्यात पर लगी पाबंदी हटाई।
  • 1931 - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालकके एस सुदर्शन का जन्म हुआ। 
  • 2002 - हिन्दी फि़ल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री और सायरा बानो की मां नसीम बानो का निधन हुआ। 
  • 1918-अमेरिकी भौतिकशास्त्री जैरोम कार्ल  का जन्म हुआ, जिन्होंने पहले नौसेना का कार्यभार संभाला, फिर 1968 में द्रव्य की विशेषताओं पर कार्य किया। उन्होंने एक्स-रे प्रकीर्णन द्वारा यौगिकों की क्रिस्टलीय संरचनाएं पता कीं।
  • 1845 -फ्रांसीसी चिकित्सक तथा रोगविज्ञानी  अल्फॉन्स लैवरेन का जन्म हुआ,  जिन्होंने लाल रक्त कोशिका में मलेरिया के परजीवी का पता लगाया। उन्होंने काला-ज़ार तथा सुप्तरोग का भी अध्ययन किया। (निधन-18 मई 1922) 
  • 1971 -स्विस रसायनज्ञ  पॉल कैरर का निधन हुआ, जिन्होंने कैरोटिनॉइड्स, फ्लैविन, विटामिन-ए और बी आदि के संघटकों के बारे में अध्ययन किया जिसके लिए उन्हें ब्रिटेन के सर नॉर्मन हैवॉर्थ के साथ 1937 का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-21 अप्रैल 1889)
  • 1905-स्वीडन के रसायनज्ञ तथा भूविज्ञानी  पेर ट्योडर क्लेव का निधन हुआ, जिन्होंने हॉल्मियम तथा थूलियम तत्वों की खोज की। सन् 1879 में उन्होंने साबित किया कि स्कैन्डियम वही तत्व है जिसे मैंडलीफ ने एकाबोरॉन बताया था। (जन्म-10 फरवरी 1840) 
  • महत्वपूर्ण दिवस- गोवा क्रांति दिवस।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news