इतिहास

आज का इतिहास 11 जुलाई
11-Jul-2019
आज का इतिहास 11 जुलाई

1987 में आज ही के दिन दुनिया की आबादी ने पांच अरब का आंकड़ा छुआ था. यही वह तारीख थी जिसे संयुक्त राष्ट्र ने हर साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया.
11 जुलाई 1987 से हर साल दुनिया भर में विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाने वाला दिन दुनिया की आबादी के बदलते रूझानों को देखने का मौका होता है. भारत और चीन समेत दुनिया के कई विकासशील और विकसित देश जनसंख्या विस्फोट के बारे में परेशान हैं. विकासशील देश अपने लोगों की जरूरतों और उपलब्ध संसाधनों के बीच सामंजस्य बिठाना चाहते हैं तो विकास की राह पर आगे बढ़ने की कोशिश में लगे देशों के लिए आबादी का तेजी से बढ़ना बड़ा सिरदर्द बना हुआ है.

आज विश्व भर में एशियाई देश ही दुनिया की ज्यादातर आबादी का बोझ उठाए हुए हैं. बढ़ती जनसंख्या से पैदा होने वाले खतरों के बारे में लोगों को जागरुक बनाने की कोशिश में साल का यह खास दिन बहुत महत्वपूर्ण है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक केवल भारत में हर मिनट 25 बच्चे पैदा होते हैं.
यह संख्या अस्पतालों में पैदा हुए बच्चों की है. समझा जा सकता है कि असली जन्म दर इससे ज्यादा ही होगी. विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगर भारत ने अपनी तेजी से बढ़ रही जनसंख्या की दर कम करने के लिए जल्दी कुछ ठोस कदम नहीं उठाए तो 2030 तक वह विश्व में सबसे बड़ी आबादी वाला राष्ट्र बन जाएगा.

  • 1922 - हॉलीवुड बाउल की शुरुआत।
  • 1975-चीन के पुरातत्वविदों ने 221 से 206 ई. पू. की सिपाहियों की टेराकोटा से बनी मूर्तियां खोज निकालीं।
  • 1979 - अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काईलैब विखंडित होकर आस्ट्रिया के पश्चिमी तट के समीप समुद्र में गिरी।
  • 2002 - चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
  • 2003 - लाहौर में  दोस्ती बस और दिल्ली से  सदा-ए-सरहद  बस का परिचालन हुआ।
  • 2004 - एचआईवी-एड्स पर एशियाई मंत्रियों का सम्मेलन बैंकॉक में।
  • 2006 - मुम्बई उपनगरीय में 7 रेल बम विस्फोट हुए।  
  • 2008 - पाकिस्तान के वजीरिस्तान प्रांत में हुए एक अमेरिकी हवाई हमले में 11 लोग घायल हुए।
  • 2003 - जाने माने भारतीय लेखक  भीष्म साहनी का जन्म हुआ। 
  • 1857-आयरिश भौतिकशास्त्री सर जोजफ़ लार्मर का जन्म हुआ, जो त्वरित इलेक्ट्रॉन से ऊर्जा निकलने की दर बताने वाले पहले व्यक्ति थे। उन्होंने यह भी समझाया कि चुम्बकीय क्षेत्र में स्पेक्ट्रमी रेखाएं क्यों विभाजित हो जाती हैं। (निधन-19 मई 1942) 
  • 1916-  रुसी भौतिकशास्त्री ऐलेक्ज़ैन्डर मिखाइलोविच प्रोखोरोव का जन्म हुआ,   जिन्हें रूस के ही निकोलेय जी. बैसोव तथा अमेरिका के चार्ल्स एच. टॉउन्स के साथ सन् 1964 में क्वांटम इलेक्ट्रॉनिक्स पर कार्य के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।  (निधन-8 जनवरी 2002) 
  • 1808 -खगोल-विज्ञान तथा चिकित्सा के पहले व्यवस्थित शिक्षक  विलियम शिप्पन जूनियर का निधन हुआ, जो अमेरिका में मानव शरीर का विच्छेदन करने वाले पहले शिक्षक थे। (जन्म-21 अक्टूबर 1736)
  • 1948-जर्मन ऐनाटॉमिस्ट और भौतिकी मानवविज्ञानी फ्रैन्ज़ वीडेनरीक का निधन हुआ, जिन्होंने पीकिंग मानव के इतिहास को जानने की कोशिश की। (जन्म-7 जून 1873) 
  •  महत्वपूर्ण दिवस-विश्व जनसंख्या दिवस।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news