इतिहास

आज का इतिहास 20 जुलाई
20-Jul-2019
आज का इतिहास 20 जुलाई

कोई जीत छोटी नहीं होती लेकिन बात दुनिया जीतने की हो तो उसे बड़ी कहना जरूरी हो जाता है. शायद इसी सोच ने दुनिया जीतने वाले सिकंदर को आज तक बड़ा बनाए रखा है. ईसा पूर्व 356 में आज ही के दिन सिकंदर महान ने जन्म लिया.
प्राचीन ग्रीस के उत्तर में मौजूद मैसेडोनिया के इस राजा ने पेला में आंखें खोली और 16 साल की उम्र तक अरस्तू से ज्ञान अर्जित किया. अपना तीसवां जन्मदिन मनाने तक सिकंदर ने दुनिया का सबसे बड़ा साम्राज्य खड़ा कर लिया था जिसका विस्तार भूमध्यसागर से लेकर हिमालय तक था. जंग के मैदान में सिकंदर अविजित रहे और इतिहास उन्हें सबसे सफल कमांडर मानता है.
सिकंदर ने अपने पिता फिलिप द्वीतीय की हत्या के बाद मैसेडोनिया की गद्दी संभाली थी और विरासत में उन्हें एक मजबूत साम्राज्य और अनुभवी सेना मिली थी. सिकंदर ने सेना के विस्तार की अपनी पिता की योजनाओं को आगे बढ़ाया. ईसा पूर्व 334 में सिकंदर ने पहला धावा बोला और फिर अगले 10 सालों तक चले विजय अभियान के पूरा होने तक उसकी सेना भारत तक जा पहुंची थी. आज भी दुनिया भर की सेनाएं सिकंदर की रणनीतियों और तौर तरीकों का इस्तेमाल करती हैं. महज 32 साल की उम्र में ही सिकंदर की बीमारी से मौत हो गई.

  • 1969-अपोलो-11 के अंतरिक्षयात्रियों नील आर्मस्ट्रांग तथा ऐड्विन ऐल्ड्रिन ने पहली बार चन्द्रमा पर क़दम रखे।
  • 1974-तुर्की की सेना ने साइप्रस के तुर्क क्षेत्रों पर जो इस क्षेत्र का उत्तरी भाग है कब्ज़ा कर लिया । साइप्रस में तुर्क और यूनानी नागरिकों के बीच लम्बे समय से विवाद जारी रहा इस बीच तुर्की ने साइप्रस के तुर्की और यूनान ने यूनानियों का समर्थन किया। साइप्रस के राष्ट्रीय गारद के विद्रोह और यूनानियों के शासक असकफ़़ माकारयोस के अपदस्थ हो जाने के कारण तुर्की की सेना के बहाना मिल गया और उसने उत्तरी साइप्रस के तुर्क क्षेत्रों पर जो देश के क्षेत्रफल का 40 प्रतिशत है, कब्ज़ा  कर लिया। इस प्रकार यह क्षेत्र तुर्क और यूनानी दो भागों में बंट गया। उत्तरी भाग पर अब भी तुर्की का अधिकार है। दोनों ही भागों के एकीकरण के लिए प्रयास निरंतर जारी हैं।
  • 1976-अमेरिका के अंतरिक्ष यान वाइकिंग-1 लैन्डर 20 अगस्त 1975 को मंगल की धरती पर उतरा।
  • 1997- तीस्ता नदी के जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश में समझौता।
  • 1999 - यू.आर. राव (भारत)  यूनिस्पेस-3 (अंतरिक्ष सम्मेलन) के अध्यक्ष निर्वाचित, स्पेन में प्रथम बौद्ध स्तूप का उद्घाटन।
  • 2002 - उत्तर व दक्षिण कोरिया ने आपस में वायुयान सेवा की शुरुआत की।
  • 2007 - पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने मुशर्रफ़ सरकार द्वारा बर्खास्त किये गए मुख्य न्यायाधीश इफ़्ितख़ार चौधरी को पद पर पुन: बहाली का निर्णय दिया।
  • 2008 - अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडलिजा राइस ने भारतीय अमेरिकी डॉक्टर जयन्त पाटिल के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी।
  • 1972 - पाश्र्व गायिका गीता दत्त का निधन हुआ। 
  • 1804 -अंग्रेज़ पुराजन्तु विज्ञानी सर रिचर्ड ओवेन का जन्म हुआ, जो जीवाश्म जन्तुओं के अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने डायनासोर  शब्द दिया जिसका शाब्दिक अर्थ होता है भयानक छिपकली। (निधन-18 दिसम्बर 1892) 
  • 1897-स्विस रसायनज्ञ  टैडियस रीक्सटीन का जन्म हुआ, जिन्होंने फिलिप एस. हेन्च तथा ऐडवर्ड सी. कैन्डेल के साथ ऐड्रीनल कॉर्टेक्स के हार्मोन पर अध्ययन करने के लिए नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1937 -इटली के अन्वेषक  गुग्लिएल्मो मार्कोनी का निधन हुआ,  जो एक भौतिकविद् भी थे। उन्होंने वायरलेस टेलीग्राफी की खोज की जिसे आज रेडियो कहा जाता सन् 1909 में उन्हें कार्ल फर्डीनैंड ब्राउन के साथ नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 25 अप्रैल 1874)
  • 1819-स्कॉटलैंड के गणितज्ञ भौतिकीविद् तथा भूगोलशास्त्री जॉन प्लेफेयर का निधन हुआ, जो अपने उस सिद्धान्त के लिए जाने जाते हैं कि जिसके अनुसार- कोई दो सीधी प्रतिच्छेदित रेखाएं एक साथ किसी तीसरी सीधी रेखा के समान्तर नहीं हो सकतीं। (जन्म 10 मार्च 1748)
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news