इतिहास

इतिहास में 21 जुलाई
21-Jul-2019
इतिहास में 21 जुलाई

पृथ्वी के किसी हिस्से पर सबसे कम तापमान आज ही के दिन 1983 में दर्ज किया गया था. जगह थी अंटार्कटिका में वोस्टॉक.
इस इलाके में यूं तो तापमान 30 से माइनस 60 डिग्री सेल्सियस तक रहता है लेकिन इस ऐतिहासक दिन यहां का तापमान नीचे गिर कर माइनस 89.2 डिग्री तक चला गया. तेज रफ्तार से आती ठंडी हवाओं ने यहां ऐसे हालात पैदा कर दिए थे. यहां जुलाई से अगस्त के बीच सबसे ज्यादा ठंड होती है और यह दिन अंटार्कटिकावासियों के लिए सबसे ज्यादा अंधेरे होते हैं. दिसंबर और जनवरी यहां गर्मियों के सबसे अच्छे दिन होते हैं और तब भी तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट से नीचे ही रहता है. इससे पहले भी सबसे कम तापमान का रिकॉर्ड अंटार्कटिका के ही नाम था और तब यह माइनस 80 डिग्री तक गया था.

  • 1888- ब्रिटेन के अविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब पहिया तैयार किया जिससे परिवहन साधनों की गति बढ़ी।
  • 1969 - अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग एवं एडविन एल्ड्रिन चन्द्रमा पर उतरे।
  • 1955-इयान डॉनल्ड ने पहली बार अल्ट्रासाउन्ड तकनीक का उपयोग चिकित्सकीय निदान में किया।
  • 2000 -तीसरे किस्म के एक नए न्यूट्रीनो कण टाउ न्यूट्रीनों की खोज की घोषणा की गई।
  • 2004 - संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने भारी बहुमत से पश्चिमी किनारे के फिलीस्तीनी क्षेत्रों से इस्रायल को बाढ़ हटाने का प्रस्ताव पारित किया।
  • 2007 - वांशिगटन में चार दिनों तक चले विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया।
  • 2008 - नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।
  • 1930 -  भारतीय कवि और फि़ल्मी गीतकार आनंद बख्शी का जन्म हुआ। 
  • 1906 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष वोमेश चन्द्र बनर्जी का जन्म हुआ। 
  • 2001- प्रसिद्ध तमिल अभिनेता शिवाजी गणेशन का निधन हुआ। 
  • 2009 - भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध गायिका गंगूबाई हंगल  का निधन हुआ। 
  • 1810 -फ्रांसीसी रसायनशास्त्री तथा भौतिकशास्त्री हेनरी विक्टर रेग्नॉल्ट का जन्म हुआ, जो गैस की विशेषताओं पर अपने कार्य के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ठोस, द्रव तथा गैस, तीनों की विशिष्ट ऊष्मा पर प्रयोग किए। (निधन-1878)
  • 1694 - स्वीडन के रसायनज्ञ  जार्ज ब्रैन्ड्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने एक अनजान धातु की खोज की, तथा बाद में चलकर सन् 1730 में उसे पृथक किया और कोबाल्ट नाम दिया। (निधन-29 अप्रैल 1768) 
  • 1926-अमेरिकी सिविल इंजीनियर  वाशिंगटन रीबलिंग का निधन हुआ, जिनकी देखरेख में 1833 में न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन पुल का निर्माण हुआ। (जन्म-26 मई 1837) 
  • 1998- अंतरिक्ष में जाने वाले अमेरिका के पहले व्यक्ति  ऐलन शेपर्ड का निधन हुआ, जिन्होंने 5 मई 1961 को अंतरिक्ष में जाने का गौरव प्राप्त किया। (जन्म-18 नवम्बर 1923) ।
  • 1822 -फ्रांस के विख्यात रसायनशास्त्री केन्ट क्लोड लुईस गर्टले का निधन हुआ। वह सन 1748 ईसवी में जन्मे और अपनी पूरी आयु उन्होंने रसायनशास्त्र के अध्ययन और अनुसंधान कार्य में बिताई। वह व्सतुओं को रंग विहीन बनाने की कलोरीन की विशेषता का पता लगाने में सफल हुए उन्होंने इस रसायनिक पदार्थ को रंगे हुए कपड़ों को सफेद करने के लिए प्रयोग किया। इसी के साथ उन्होंने कुछ दूसरे रसायन पदार्थों के बारे में भी मूल्यवान अनुसंधान कार्य हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news