इतिहास

इतिहास में आज8 अगस्त
08-Aug-2019
इतिहास में आज8 अगस्त

भारत की आजादी की लड़ाई में कई आंदोलन हुए. उनमें से एक अहम आंदोलन अगस्त क्रांति था. 1942 में आज ही के दिन महात्मा गांधी ने 'भारत छोड़ो आन्दोलन' का आह्वान किया था.
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में 'भारत छोड़ो आंदोलन' बहुत ही महत्वपूर्ण है. द्वितीय विश्व युद्ध में इंग्लैंड को बुरी तरह उलझा देख भारतीय नेताओं ने इसे आजादी का आंदोलन छेड़ने का सही समय पाया. नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिन्द फौज को 'दिल्ली चलो' का नारा दिया तो महात्मा गांधी ने भी 8 अगस्त की रात बंबई से 'भारत छोड़ो आंदोलन' का ऐलान किया. उन्होंने लोगों से 'करो या मरो' की मांग की. हालांकि इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. भारत को जल्द ही आजादी दिलाने के लिए अंग्रेज़ शासन के विरुद्ध यह एक बड़ा 'नागरिक अवज्ञा आन्दोलन' था. 9 अगस्त को भोर में ही 'ऑपरेशन जीरो ऑवर' के तहत गांधी, सरोजिनी नायडू और सरदार पटेल समेत कांग्रेस के सभी महत्त्वपूर्ण नेता गिरफ्तार कर लिये गये. 19 अगस्त को आंदोलन के दौरान लाल बहादुर शास्त्री को भी गिरफ्तार कर लिया गया. इस आंदोलन में सैकड़ों लोग मारे गए, हजारों घायल हुए और जेल गए. भारत छोड़ो आंदोलन में पूरे देश ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, नौजवान कॉलेज छोड़कर आंदोलन में कूद पड़े और जेल का रुख किया.
इस आंदोलन से भारत को सीधे स्वतंत्रता भले ना मिल पाई हो लेकिन इसका भारी असर जरूर पड़ा. इस देशव्यापी आंदोलन के बाद अंग्रेज सरकार को इतना अंदाजा जरूर हो गया था कि भारत में उनके दिन अब लद गए. पांच साल बाद 1947 में आखिरकार भारत को आजाद कर दिया गया.

  • 1899 -ए.टी. मार्शल ने रेफ्रिजरेटर का पेटेन्ट कराया।
  • 1955-परमाणु ऊर्जा के शान्तिपूर्ण प्रयोग के लिए जेनेवा में सम्मेलन हुआ।
  • 1998- तालेबान गुट के सैनिकों ने अफग़़ानिस्तान के आंतरिक युद्ध के दौरान इस देश के उत्तरी नगर मज़ार शरीफ़ पर अधिकार कर लिया और फिर इस शहर में स्थित ईरानी काउंसलेट पर आक्रमण करके 8 ईरानी राजनयिकों और एक पत्रकार को शहीद कर दिया तालेबान की इस कार्रवाई पर जो अंतर्राष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन थी, विश्व जनमत विशेषकर ईरानी जनता ने कड़ी आपत्ति जताई तथा सुरक्षा परिषद ने भी इस अपराध की निंदा की। 
  • 1967 -थाइलैंड की राजधानी बैंकाक में इंडोनेशिया मलेशिया फि़लिपीन सिंगापुर और थाइलैंड ने दक्षिणी पूर्वी एशियाई देशों का आसेआन संगठन बनाने पर समझौता किया। आज के दिन इस समझौते पर उक्त देशों व विदेशमंत्रियों ने हस्ताक्षर किये।
  • 1988- संयुक्त संघ के तत्कालीन महासचिव जेवियर पेरिज़ क्यूलर ने ईरान इराक आठ वर्षीय युद्ध में संघर्ष विराम की घोषणा की कार्यक्रमानुसार यह संघर्ष विराम घोषणा के 12 दिन बाद अर्थात 20 अगस्त को लागू हुआ।
  • 1990-इराक़ के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने घोषणा की कि उन्होंने कुवैत को 19वें प्रांत के रुप में अपने देश का भाग बना लिया है। जिसके बाद अमरीका के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय सेना ने इराक़ पर आक्रमण करके कुवैत को स्वतंत्र करवाया और क्षेत्र में अपने स्यी सैनिक अडडे बना लिये।  
  • 2002 - ताइवान आज़ाद होने के लिए जनमत संग्रह योजना से पीछे हटा।
  • 2003 - पन्द्रह छोटे देशों ने संयुक्त राष्ट्र संघ में ताइवान की सदस्यता का समर्थन किया।
  • 2004 - इटली ने बोफ़ोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओट्टाविया क्वात्रोची को भारत को सौंपने से इन्कार किया। जापान ने चीन को पराजित करके एशिया कप फ़ुटबॉल जीता।
  • 1915 - भारतीय लेखक भीष्म साहनी का जन्म हुआ। 
  • 1921 - भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक वुलिमिरि रामालिंगस्वामी का जन्म हुआ। 
  • 1940 - भारतीय क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई का जन्म हुआ। 
  • 1948- रूसी अंतरिक्षयात्री  स्वेत्लाना सैवित्स्कया का जन्म हुआ, जो अंतरिक्ष में जाने वाली दूसरी महिला बनीं।
  • 1902 -अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री पॉल ए. एम. डिरैक का जन्म हुआ,  जिन्हें क्वान्टम यांत्रिकी पर कार्य के लिए जाना जाता है। इसके अलावा इन्हें स्पिनिंग इलेक्ट्रॉन के सिद्धांत के लिए जाना जाता है। (निधन- 20 अक्टूबर 1984)
  • 1979-जर्मन जैव रसायनज्ञ  फ्योडर लिनेन का निधन हुआ, जिन्हें कोलेस्ट्रॉल और वसीय अम्ल के उपापचय के तंत्र तथा यंत्रण पर अनुसंधान करने के लिए कॉनरैड ब्लॉक के साथ 1964 में शरीर क्रिया विज्ञान अथवा चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 6 अप्रैल 1911) 
  • 1897-जर्मन रसायनज्ञ  विक्टर मेयर का निधन हुआ,  जिन्होंने जिन्होंने कार्बनिक तथा अकार्बनिक रसायन विज्ञान, दोनों विषयों में महान योगदान दिया, वाष्प घनत्व तथा अणुभार ज्ञात करने का उपकरण बनाया, जिसे उनके नाम से जाना जाता है। (जन्म-8 सितम्बर 1848) 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news