इतिहास

इतिहास में 24 अगस्त
24-Aug-2019
इतिहास में 24 अगस्त

पंद्रहवीं सदी में जर्मनी के योहानेस गुटेनबर्ग ने दुनिया का पहला छापाखाना लगाने के साथ ही हाथ से पुस्तकों की लिखाई और लकड़ी के गुटकों से प्रिंटिंग के अंत की नींव रखी. आज ही के दिन 1456 में जर्मनी के माइंस शहर में गुटेनबर्ग की प्रिंटिंग प्रेस से गुटेनबर्ग बाइबिल की पहली प्रति छप कर निकली. इसे बी42 या 42 लाइनों वाली बाइबिल भी कहते हैं. यहीं से गुटेनबर्ग क्रांति की शुरुआत होती है.
गुटेनबर्ग ने बाइबिल की 300 प्रतियां प्रकाशित कर पेरिस और फ्रांस भेजीं.
लैटिन भाषा में छपी गुटेनबर्ग बाइबिल का खास महत्व है. इसमें सफेद कागज पर काले अक्षरों की छपाई है. गुटेनबर्ग बाइबिल की पहली प्रति 1847 में अमेरिकी पुस्तक प्रेमी जेम्स लेनॉ के साथ अमेरिका पहुंची जो कि अब न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी में है.
प्रिंटिंग मशीन योहानेस गुटेनबर्ग ने सबसे पहले सन 1439 में बनाई थी. हालांकि इसके कुछ सौ साल पहले से ही लकड़ी के गुटकों से प्रिंटिंग और घूमने वाली छपाई मशीन का चीन में प्रयोग हो रहा था, लेकिन गुटेनबर्ग की छपाई मशीन उनसे अलग थी. माइंस में उन्होंने पहला छापाखाना 1454-55 में लगाया. गुटेनबर्ग की तकनीक से बनी छपाई मशीन जल्द ही पूरे यूरोप और बाद में पूरे संसार में प्रयोग की जाने लगीं. लोगों को किताब और ज्ञान उपलब्ध कराने में इसका अहम योगदान रहा.

  • 1690- कलकत्ता शहर का स्थापना दिवस।
  • 1925- समाजसुधारक रामकृष्ण गोपाल भंडारकर का निधन हो गया।
  • 1969- वाराहगिरि वेंकट गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।
  • 1974- फख़़रुद्दीन अली अहमद भारत के पांचवें राष्ट्रपति बने।
  • 1991-यूक्रेन ने पूर्व सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की। रुस ने सत्तरहवीं शताब्दी के मध्य में पोलैंड के अधिकार वाले युक्रेन देश पर अपना नियंत्रण स्थापित करना आरंभ किया था किंतु रुस में कम्युनिस्ट क्रान्ति के पश्चात यूक्रेन सोवियत संघ का सदस्य देश बना और वर्ष 1991 में इस संघ से स्वतंत्र हो गया।
  • 1999 - पाकिस्तान ने कारगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गये 8 युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया।
  • 2000 - बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को 5 वर्ष की सज़ा।
  • 2002 - संयुक्त राज्य अमेरिका के उप-विदेशमंत्री रिचर्ड आर्मिटेज ने भारत-पाकिस्तान से बातचीत शुरू करने का अनुरोध किया।
  • 2006 - अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त किया।
  • 1908 -स्वतंत्रता सेनानी  राजगुरु का जन्म हुआ। 
  • 1898 -बेल्जियन-अमेरिकी कोशिकाविज्ञानी  अल्बर्ट क्लाउड का जन्म हुआ, जिन्हें कोशिका के क्रियात्मक तथा संरचनात्मक रूप की खोज करने के लिए (क्रिश्चियन डी. ड्यूवे और जॉर्ज ई. पैलाडे के साथ) 1974 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन- 24 मई 1983)
  • 1894 -जर्मन अंतरिक्ष विज्ञानी और माइक्रो क्लाइमेटोलॉजी के संस्थापक  रुडॉल्फ आस्कर रॉबर्ट विलियम्स गीगर, जिन्होंने वनस्पति और ऊष्मा के सम्बन्ध को बताया और हवा और मृदा के जलीय संतुलन को बताया। (निधन- 1981)
  • 1888-जर्मनी के महान वैज्ञानिक  रुडॉल्फ क्लॉशियस का निधन हुआ, जो ऊष्मागतिकी (थर्मोडॉयनमिक्स) के संस्थापकों में से एक थे। उन्होंने ऊष्मागतिकी के प्रथम और द्वितीय नियम प्रतिपादित किए। (जन्म-2 जनवरी 1822) 
  • 1861-फ्रांसीसी खनिज विज्ञानी और खान अभियंता (माइन इंजीनियर)  पियरे बेर्दियर का निधन हुआ, जिन्होंने 23 मार्च 1821 में दक्षिणी फ्रांस के पास के गांव लेस बॉक्स डी प्रोवेन्स में बॉक्साइट की खोज की।(जन्म-3 जुलाई 1782) 
  • महत्वपूर्ण दिवस -कोलकाता वर्षगांठ दिवस।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news