इतिहास

इतिहास में 30 अगस्त
30-Aug-2019
इतिहास में 30 अगस्त

दूसरे विश्व युद्ध के अंत में जर्मनी पर मित्र राष्ट्रों के सैन्य नियंत्रण वाली नियंत्रण परिषद की स्थापना हुई. 30 अगस्त 1945 को नियंत्रण परिषद के गठन के साथ इसकी आधिकारिक घोषणा हुई.
इस नियंत्रण परिषद के तीन प्रमुख सदस्य सोवियत संघ, अमेरिका और ब्रिटेन थे जिसमें बाद में फ्रांस भी शामिल हो गया. परिषद का मुख्य कार्यालय बर्लिन के शोएनेबेर्ग इलाके में बनाया गया. समय के साथ परिषद कई नियम, कानून और दिशानिर्देश लागू करता रहा जिनके जरिए नाजी कानूनों और तौर तरीकों का पूरी तरह खात्मा हो सके. हालांकि अलग अलग इलाको में अलग मित्र राष्ट्रों का नियंत्रण होने की वजह से कई मामलों में नियंत्रण परिषद अपनी नहीं मनवा सका. परिषद ने कई बातें सुझाव के तौर पर पेश कीं जो कानून का रूप नहीं ले सकीं. शीत युद्ध के दौरान धीरे धीरे परिषद की ताकत भी घटती रही, हालांकि उससे उसका अस्तित्व खत्म नहीं हुआ.
12 सितंबर 1990 में चारों मित्र राष्ट्रों और पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के बीच हुए समझौते के साथ सैन्य नियंत्रण भी कम होने लगा और 15 मार्च 1991 में पूरी तरह खत्म हो गया. जर्मनी के एकीकरण के साथ ही मित्र राष्ट्रों का दखल भी पूरी तरह समाप्त हो गया.

  • 1831-माइकल फैराडे ने पहले इलेक्ट्रिक ट्रान्सफॉर्मर का प्रदर्शन किया।
  • 1885- पहली मोटरसाइकल के लिए गॉट्लिएब डैम्लर ने पेटेन्ट प्राप्त किया।
  • 1947- भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ. भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया।
  • 1999 - पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।
  • 2002 - ताइवान में भूकम्प के झटके महसूस किये गए।
  • 2003- रूसी पनडुब्बी बेरेंट्स सागर में डूबी, नौ मरे, आस्ट्रेलिया ने विश्व नौकायन में स्वर्ण पदक जीता। समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
  • 2007-जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धांत को ग़लत ठहराने का दावा किया। नेपाल की कोईराला सरकार ने चार माओवादी विद्रोहियों को फ्रांस, डेनमार्क, आस्ट्रेलिया और मलेशिया का राजदूत नियुक्त किया। बांग्लादेश सरकार ने नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद युनुस के सम्मान में डाक टिकट जारी किया।
  • 1923-गीतकार शैलेन्द्र का जन्म हुआ। 
  • 1903 - हिन्दी जगत के प्रमुख साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा का जन्म हुआ।  
  • 1895 - भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सरदार हुकम सिंह का जन्म हुआ। 
  • 2008- प्रख्यात उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला का निधन हुआ।  
  • 1871-ब्रिटिश भौतिकशास्त्री सर अर्नेस्ट रदरफोर्ड का जन्म हुआ। जिन्होंने अल्फा कणों की बमबारी के जरिए परमाणु में मौजूद नाभिक का पता लगाया। (निधन-19 अक्टूबर 1937) 
  • 1884-स्वीडन के रसायनज्ञ  थ्योडर एच. वी. स्वेडबर्ग का जन्म हुआ।  जिन्हें कोलाइड के रसायन विज्ञान पर अध्ययन करने तथा 1923 में अल्ट्रासेन्ट्रीफ्यूज का आविष्कार करने के लिए 1926 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। अल्ट्रासेन्ट्रीफ्यूज बहुत बड़े अणुओं के परमाण्विक भार ज्ञात करने की तकनीक है। उन्होंने दिखाया कि प्रोटीन तथा हीमोग्लोबिन के अणु अपेक्षा से बहुत बड़े होते हैं।  (निधन- 25 फरवरी 1971) 
  • 1940-अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री  सर जे. जे. थॉमसन का निधन हुआ। थे जिन्होंने इलेक्ट्रॉन की खोज की, तथा परमाणु की संरचना के बारे में क्रांतिकारी योगदान दिया। (जन्म-18 दिसम्बर 1856)   
  • 1928-जर्मन भौतिकशास्त्री  विल्हेम वीन का निधन हुआ, जिन्हें श्यामवर्ण विकिरण (ब्लैक बॉडी रेडिएशन) के विस्थापन के नियम देने के लिए वर्ष 1911 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-13 जनवरी 1864)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news