इतिहास

इतिहास में 1 सितंबर
01-Sep-2019
इतिहास में 1 सितंबर
  • भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
  • 1689 -  रूस ने दाढ़ी पर टैक्स वसूलने की शुरुआत की।
  • 1715 -  फ्रांस के राजा लुई चौदह का 72 वर्षों के शासन के बाद निधन।
  • 1798 -  ब्रिटेन ने हैदराबाद के निजाम के साथ संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • 1804 -  जर्मन खगोल विज्ञानी के एल. हार्डिंग ने एस्टरॉयड जूनो का पता लगाया।
  • 1866 -  प्रथम हवाईयन दैनिक समाचार पत्र प्रकाशित।
  • 1878 - अमेरिका के बोस्टन में पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर ने काम करना शुरू किया।
  • 1939 -  द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत जर्मनी के पौलेंड पर आक्रमण से हुयी।
  • 1947 -  भारतीय मानक समय को अपनाया गया।
  • 1947 - लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और राजनीतिज्ञ पी.ए. संगमा का जन्म।
  • 1956 - भारतीय राज्यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा को केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया।
  • 1956 -  भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी ‘‘भारतीय जीवन बीमा निगम’’ की स्थापना हुई। 
  • 1964 -  भारत की पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी का विलय कर ‘इंडियन ऑयल कॉपरेशन’ बनाया गया।
  • 1966 -  बॉलीवुड अभिनेता फैसल खान का जन्म।
  • 1973 -   भारत के मशहूर फिल्म अभिनेता राम कपूर का जन्म।
  • 1976 -  ऑस्ट्रेलियाई टेलीविजन और रेडियो पर सिगरेट और तंबाकू विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया गया।
  • 1979 -   श्रीलंका सेना महिला कोर की स्थापना की गयी।
  • 2008 -   डी. सुब्बाराव को भारतीय रिकार्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति किया गया।
  • 2009 -   वाइस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना का प्रमुख नियुक्त किया गया।
  • 1914- संदेशवाहक कबूतर (ऐक्टोपिस्टेस माइग्रेटोरियस) की प्रजाति विलुप्त हो गई जब आखिरी बचा कबूतर सिनसिनैटी चिडिय़ाघर में मर गया।
  • 1997 - साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावदणविद एम.सी. मेहता को 1997 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 1998 - विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 2000 - चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।
  • 2003 - लीबिया और फ्रांस के बीच यूटीए विमान पर 1989 में हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट सम्बन्धियों को मुआवजा देने के बारे में समझौता।
  • 2004 - पाकिस्तान के एक मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर ख़ान विलियम्स को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया।
  • 2006 - एग्जिट पोल के जनक और टेलिफ़ोन सर्वे में सैपलिंग मेथड विकसित करने में मददगार वाडेन मिटोफ़्स्की का न्यूयार्क में निधन।
  • 2008- वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव को भारतीय रिज़र्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की। यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने अपना ‘लोगो’ बदला।
  • 2009- वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना के प्रमुख नियुक्त किया गया। उन्होंने एडमिरल सुरेश मेहता का स्थान लिया। सर्वोच्च न्यायालय में जसवंत सिंह की किताब पर गुजरात में प्रतिबंध लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार को नोटिस दिया। लेफ्टिनेंट जनरल पी. सी. भारद्वाज सेना के उपप्रमुख बने।
  • 1909 - प्रसिद्ध साहित्यकार फ़ादर कामिल बुल्के का जन्म हुआ।  
  • 1933 -हिन्दी के कवि और गज़़लकार दुष्यंत कुमार का जन्म हुआ। 
  • 1923 -  मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का जन्म हुआ। 
  • 1927 - प्रसिद्ध साहित्यकार राही मासूम रज़ा का जन्म हुआ। 
  • 1906-अमेरिकी वैज्ञानिक कार्ल आगस्टस फोल्कर्स का जन्म हुआ,  जिन्होंने विटामिनों पर अनुसंधान किया और विटामिन बी-12 का पृथक्करण किया।  (निधन-9 दिसम्बर 1997) 
  • 1877- ब्रिटिश भौतिकशास्त्री  फ्रैन्सिस विलियम ऐस्टन का जन्म हुआ, जिन्हें 1922 में मास स्पेक्ट्रोग्राफ का आविष्कार करने के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-20 नवम्बर 1945) 
  • 1988- अमेरिकी भौतिकविद्  लुइ डब्ल्यू. अल्वारेस का निधन हुआजिन्हें कई रेज़ोनेन्स कणों की खोज करने के लिए 1968 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 13 जून 1911) 
  • 1982-अमेरिकी गणितज्ञ  हैस्केल ब्रूक्स करी का निधन हुआ,  जो आधुनिक गणित के अग्रणी माने जाते हैं। उन्होंने गणित में कम्बिनेटरी लॉजिक की स्थापना की। (जन्म 12 सितम्बर 1900)
  •  महत्वपूर्ण तिथि-गुटनिरपेक्ष दिवस, राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news