इतिहास

इतिहास में 2 सितंबर
02-Sep-2019
इतिहास में  2 सितंबर

आज के दिन अमेरिका की वित्तीय राजधानी न्यू यॉर्क में ऑटोमैटिक टेलर मशीन (एटीएम) को आम जनता के सामने पेश किया गया. ये पहल केमिकल बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए शुरू की. नारा दिया कि 'पर्सनल बैंकिंग और ज्यादा पर्सनल' हो चुकी है. वैसे एटीएम बनाने की कोशिश कई लोग कर रहे थे लेकिन सफलता डॉन वेटजेल को मिली. हालांकि शुरुआत में उनकी मशीन से सिर्फ कैश ही निकलता था.
इस मशीन के आते ही यह साफ हो गया कि अब पैसे निकालने के लिए बैंकों में लगने वाली लंबी कतार खत्म होने लगेगी.1980 तक अमेरिका के ज्यादतर शहरों में एटीएम लग चुके थे. इनसे पैसे निकालने के अलावा जमा और ट्रांसफर भी किये जा सकते थे.
भारत में पहली एटीएम मशीन 1988 में मुंबई में लगी. 1991 में भारत में बड़े वित्तीय सुधार हुए. इसी दौरान कई निजी बैंक भी बाजार में आए. प्रतिस्पर्द्धा बढ़ी. साथ ही भारत का आईटी उद्योग भी चकमने लगा. आईटी और बैंकिंग सेक्टर को बढ़ावा मिलने से भारत के बैंकों ने भी जगह जगह एटीएम लगाने शुरू किए. फिलहाल भारत में एक लाख से ज्यादा एटीएम है. एक अंतरराष्ट्रीय फर्म के शोध के मुताबिक 2016 तक भारत में दो लाख एटीएम होंगे.
दुनिया भर में इस वक्त 10 लाख से ज्यादा एटीएम हैं और हर पांच मिनट में एक नया एटीएम लग रहा है.

  • 1573 - अकबर ने गुजरात फ़तह किया।
  • 1752 -जूलियन कैलेन्डर का ग्रेट ब्रिटेन में आखिरी दिन था। 
  • 1987 -फिलिप्स कंपनी ने सीडी वीडियो प्रतिपादित किया।
  • 1946 - पंडित जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन।
  • 1970 - कन्याकुमारी में विवेकानन्द स्मानरक का उद्घाटन हुआ।
  • 1999 - भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।
  • 2000 - मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा राष्ट्रीय प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की तैनाती की योजना स्थगित।
  • 2001 - विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का साइप्रस में निधन, उन्होंने 1967 में विश्व का पहला हृदय प्रत्यारोपण किया था।
  • 2007 - अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त देश बना। 
  • 2008 - कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.बी.एन.अस्थाना को उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सरस्वती सम्मान देने की घोषणा की गई। भेल के बोर्ड के पदाधिकारी सी.पी.सिंह को नवसृजित संयुक्त उपक्रम एनटीपीसी बीएचईएल पॉवर का प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड का सीएमडी नियुक्त किया गया।
  • 2009 - आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस.राजशेखर रेड्डी को ले जा रहा हेलीकाप्टर उड़ान भरने के बाद लापता हुआ, जिनकी बाद में विमान हादसे में मौत होने की खबर आई। 
  • 1941 - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री साधना का जन्म हुआ। 
  • 1965 - भारतीय फि़ल्म निर्माता पार्थो सेन गुप्ता का जन्म हुआ। 
  • 1955 -  भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री अमरनाथ झा का निधन हुआ। 
  • 1976 - मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार विष्णु सखाराम खांडेकर  का निधन हुआ। 
  • 1948 -अमेरिकी शिक्षक क्रिस्टा मैकॉलिफ का जन्म हुआ, जो व्यक्तिगत रूप से अंतरिक्ष में जाने वाले पहले नागरिक के रूप में चुनी गईं। वे उन सात अंतरिक्षयात्रियों में से एक थीं जिनकी चैलेन्जर नामक अंतरिक्षयान के प्रक्षेपण के 73 सेकेन्ड बाद हुए विस्फोट में मौत हो गई थी। (निधन-28 जनवरी 1986) 
  • 1877-अंग्रेज़ रसायनज्ञ तथा भौतिकविद्  फ्रेड्रिक सोडी का जन्म हुआ, जिन्हें रसायन विज्ञान में रेडियोधर्मी पदार्थों पर काम करने के लिए 1921 में नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने 18 फरवरी 1913 में समस्थानिक के बारे में बताया।  (निधन-22 सितम्बर 1956) 
  • 2001- दक्षिण अफ्रीकी सर्जन क्रिश्चियान बर्नार्ड का निधन हुआ, े जिन्होंने मानव का पहला सफल हृदय प्रत्यारोपण किया। 3 दिसम्बर 1967 को उन्होंने लुइ वाश्कान्सकी के रुग्ण हृदय को डेनिस डार्वैल नामक महिला के स्वस्थ हृदय से प्रत्यारोपित किया। (जन्म-8 नवम्बर 1922)
  • 1836-अंग्रेज़ चिकित्सक और रसायनज्ञ  विलियम हेनरी का निधन हुआ,  जिन्होंने 1803 में नियम दिए, जिन्हें आज हेनरी के नियम से जाना जाता है। जिसके अनुसार किसी गैस की मात्रा जो द्रव द्वारा अवशोषित की गई है, वो द्रव के ऊपर गैस के दाब के अनुपात में होगी। (जन्म 12 दिसम्बर 1775)।
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news