इतिहास

इतिहास में 22 सितंबर
22-Sep-2019
इतिहास में 22 सितंबर

भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई को रोकने के लिए 1965 को इसी दिन युद्ध विराम की घोषणा की गई. 1947 में आजाद हुए दोनों देशों के बीच यह दूसरा युद्ध था.
1965 की लड़ाई को दूसरा कश्मीर युद्ध भी कहा जाता है. भारत और पाकिस्तान ने कश्मीर पर नियंत्रण के लिए यह युद्ध लड़ा. अप्रैल से लेकर सितंबर तक चली लड़ाई में दोनों सेनाओं को भारी नुकसान हुआ. लड़ाई खत्म करने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने युद्धविराम के लिए दोनों पक्षों से बातचीत की. इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच शांति के लिए ताशकंद समझौते पर हस्ताक्षर हुए.
लड़ाई ज्यादातर कश्मीर में भारत और पाकिस्तान की सरहद पर हुआ. 1947 के बाद सीमा पर पहली बार 1965 में इतने ज्यादा सैनिक तैनात किए गए. इसके बाद करगिल युद्ध में भारत और पाकिस्तान ने अपनी सीमाओं पर इतने सैनिक तैनात किए. लड़ाई जमीनी स्तर पर तो हुई ही, लेकिन वायु सेना और नौसेना की भी बड़ी भूमिका रही. माना जाता है कि 1947 के बाद पहली बार इस स्तर पर भारतीय वायु सेना ने आक्रामक हमले किए.
इलाके में और तनाव को रोकने के लिए अमेरिका और उस वक्त के सोवियत संघ ने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की. भारत के उस वक्त के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अय्यूब खान ने ताशकंद में समझौता किया और फैसला लिया कि फरवरी 1966 तक दोनों देश अपने सैनिक सरहद से वापस ले लेगें.

 

  • 1539 - सिखों के पहले गुरु गुरु नानक देव जी का निधन।
  • 1792 - फ्रांस गणराज्य की स्थापना की घोषणा हुयी।
  • 1903 - अमेरिकी नागरिक इटालो मार्चिओनी को आइसक्रीम कोन के लिए एक पेटेंट दिया गया।
  • 1914 - मद्रास बंदरगाह पर जर्मन युद्धपोत इम्देन ने बमबारी की।
  • 1949 - सोवियत संघ ने पहला परमाणु बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
  • 1950 - सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के संस्थापक पवन चामङ्क्षलग का जन्म।
  • 1955 - ब्रिटेन में टेलीविजन का व्यावसायीकरण शुरू हुआ। 
  • 1961 - अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने शांति कोर की स्थापना के लिये कांग्रेस के अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।
  • 1966 - अमेरिकी यान 'सर्वेयर 20' चंद्रमा की सतह से टकराया।
  • 1977 - अमेरिकी फुटबॉल टीम पेले के नेतृत्व में दो प्रदर्शनी मैच खेलने कलकत्ता (अब कोलकाता) पहुंची।
  • 1980 - ईरान और इराक के बीच जारी सीमा संघर्ष युद्ध के रूप में परिवर्तित हुआ।
  • 1991 - हिन्दी और मराठी फ़ल्मिों की प्रसिद्ध अभिनेत्री दुर्गा खोटे का निधन।
  • 1992- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बोस्निया और हर्जेगोविना के बीच युद्ध में भूमिका के लिए यूगोस्लाविया को निष्कासित किया।
  • 2002 - फ्रांस ने आइवरी कोस्ट में अपनी सेना भेजी।
  • 2007 - ईरान ने 1800 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली मिसाइल धद्र का प्रदर्शन किया। 
  • 2007- नासा के एअर क्राफ़्ट ने मंगल ग्रह पर गुफाओं जैसी सात आकृतियों का पता लगाया।
  • 2011 - भारतीय क्रिकेटर मंसूर अली $खान पटौदी का निधन।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news