इतिहास

इतिहास में 23 सितंबर
23-Sep-2019
 इतिहास में 23 सितंबर

कहा जाता है कि आधुनिक विश्व पर सबसे ज्यादा असर जिन तीन लोगों का हुआ उसमें कार्ल मार्क्स और महात्मा गांधी के साथतीसरा नाम सिगमंड फ्रायड का है.
विश्वविख्यात न्यूरोलॉजिस्ट सिगमंड फ्रायड 1939 में आज ही के दिन स्वर्गवासी हुए थे. यहूदी माता पिता की संतान फ्रायड पढ़ने लिखने में बेहद प्रतिभाशाली थे. वह यूनिवर्सिटी ऑफ वियना से पढ़ाई पूरी कर 1881 में डॉक्टर बन गए थे. मरीज और डॉक्टर के बीच बातचीत के जरिए मनोविश्लेषण करने और उसके जरिए इलाज के तरीके ढूंढने की शुरुआत फ्रायड ने ही की.
इंसान का दिमाग शुरू से ही उन्हें आकर्षित करता था और उसके रहस्यों को खोलने की जिज्ञासा उम्र भर कायम रही. चिकित्सा के साथ ही जीवन, मृत्यु, सेक्स, सपने और स्त्री पुरुष के संबंधों पर नई धारणाओं ने उन्हें एक महान वैज्ञानिक और विचारक बनाया.
फ्रायड के सिद्धांतों और विचारों पर बहुत विवाद भी हुए. जर्मनी में नाजी शासन के दौरान फ्रायड और उनके विचारों पर काफी हमले हुए. इसके अलावा फ्रायड के विचारों को धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के विरुद्ध मान कर भी बड़ा विरोध हुआ और एक नई बहस शुरू हुई जिसके सिरों का विस्तार बहुत दूर तक जाता है. इन सिद्धांतों और उनसे उठे सवालों पर चर्चा उनकी मौत के सात दशक बाद भी जारी है.

  • 1846-जर्मन खगोलशास्त्री जोहान जी.गैले ने नेप्च्यून की खोज की।
  • 1879-रिचर्ड एस. रोड्स ने आडियोफोन का आविष्कार किया जो सुनने का पहला उपकरण था।
  • 1992 - यूगोस्लाविया का संयुक्त राष्ट्र संघ से निष्कासन।
  • 1995 - ताबा (मिस्र) में इस्रायल एवं फिलीस्तीनी मुक्ति संगठन के मध्य पश्चिमी तट में फिलीस्तीनी स्वशासन के संबंध में समझौता।
  • 2000 - सिडनी ओलम्पिक में संयुक्त राज्य अमेरिका की धाविका मैरियन जोन्स ने 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।
  • 2001 - ब्रिटिश और तालिबान सेना के बीच गोलाबारी, संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत व पाकिस्तान पर से प्रतिबंध हटाये।
  • 2003 - भूटान में लोकतांत्रिक संविधान का मसौदा तैयार।
  • 2009 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए। 
  • 1932 - सउदी अरब देश की स्थापना हुई। 
  • 1860- जर्मनी के प्रसिद्ध दार्शनिक आर्थर शोपनहावर का निधन हुआ। 
  • 1991 - कई अरमीनिया ने पूर्व सोवियत संघ से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की ।  
  • 1908 -  हिन्दी जगत सुप्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर का जन्म हुआ।  
  • 1863 - स्विट्जऱलैण्ड में जन्मे फ्रांसीसी जीवाणु विज्ञानी ऐलेक्ज़ेन्ड्रे यर्सिन का जन्म हुआ, जिन्होंने प्लेग के बैसिलस पैस्ट्यूरेला पेस्टिस को ढूंढ़ निकाला। (निधन-1 मार्च 1943)
  • 1861- जर्मन इंजीनियर और उद्योगपति रॉबर्ट बॉश का जन्म हुआ, जिन्हें वाहनों के स्पार्क प्लग तथा चुम्बकों के आविष्कार के लिए जाना जाता है। (निधन- 9 मार्च 1942)
  • 1929 - आस्ट्रिया के रसायनज्ञ  रिचर्ड जि़ग्मॉन्डी का निधन हुआ, जिन्हें कोलाइड विलयन का विषमांगी प्रकृति बताने के लिए सन् 1925 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। इन्होंने अपने अनुसंधान के लिए अल्ट्रामाइक्रोस्कोप का आविष्कार किया। (जन्म 1 अप्रैल 1865)
  • 1882 -जर्मन रसायनज्ञ फ्रैड्रिक व्होलर का निधन हुआ, जिन्होंने वैनेडियम तत्व की खोज की। इन्होंने पहले चिकित्सा का अध्ययन किया, फिर उसके बाद उन्होंने खनन विज्ञान का अध्ययन किया। (जन्म 31 जुलाई 1800)
  • 1860 -जर्मनी के प्रसिद्ध दार्शनिक आर्थर शोपनहावर का निधन हुआ। वे वर्ष 1788 ईसवी में पैदा हुए थे। वे गोएटे और हेगल जैसे दर्शनशास्त्रियों के काल के दार्शनिक थे। दार्शनिकों में वे अफ़लातून और कैंन्ट से विशोष रुप से प्रभावित थे। विश्व संकल्प और प्रदर्शन उनकी प्रसिद्ध पुस्तकों में हैं। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news