इतिहास

इतिहास में आज 30 सितंबर
30-Sep-2019
इतिहास में आज 30 सितंबर

प्राकृतिक आपदाएं पृथ्वी पर जिंदगी के लिए सबसे बड़ी चुनौती हैं. 30 सितंबर 1993 में भारत ने भी ऐसी ही प्राकृतिक आपदा की मार झेली. अंधेरे में आई मौत लातूर में हजारों लोगों को लील गई.
महाराष्ट्र राज्य के लातूर जिले में करीब 20,000 लोग एक झटके में मारे गए. 30 सितंबर की सुबह करीब 3:56 पर वहां 6.4 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप इतना शक्तिशाली था कि लगभग पूरा लातूर ही उजड़ गया. करीब 20 हजार लोग मारे गए और 30,000 घायल हुए.
लंबे समय तक वैज्ञानिकों को भूकंप के कारण का पता नहीं चला. दक्षिण भारत के करीब वाले इस हिस्से में पृथ्वी की एक ही प्लेट है. ऐसे में वैज्ञानिक नहीं समझ पाए कि भूकंप आया क्यों. अक्सर यही कहा जाता है कि भूकंप ज्वालामुखी या प्लेटों के टकराने या रघड़ खाने से आते हैं. भारतीय प्लेट उत्तर की तरफ सरकती जा रही है.
वैज्ञानिकों के मुताबिक करोड़ों साल पहले भारत अफ्रीका से टूटा और फिर हजारों साल तक समुद्र में तैरते रहने के बाद ये एशियाई प्लेट से टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि हिमालय बना. भारतीय प्लेट आज भी एशियाई प्लेट को दबाती जा रही है. इसी वजह से हिमालय की ऊंचाई बढ़ रही है. वैज्ञानिकों ने माना कि लातूर का भूकंप इसी भूगर्भीय हलचल की वजह से आया.

  • 1902-रेयॉन धागे के लिए विलियम एच. वॉकर, आर्थर डी. लिटल और हैरी एस. मॉर्क को पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
  • 1954-विश्व की पहली नाभिकीय पनडुब्बी  यू एस. एस. नॉटिलस  चालू हुई।
  • 1984 - उत्तरी एवं दक्षिणी कोरिया के बीच 1945 के बाद पहली बार सीमाएं खोली गईं।
  • 1993 - भारत के महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में भूकम्प के कारण 10 हजार से अधिक लोग मारे गए एवं लाखों बेघर हो गए।
  • 2001 - इस्रायल की आतंरिक मंत्रिपरिषद ने फिलीस्तीन के साथ हुए समझौते को मंजूरी दी।
  • 2002 - चीन ने भारत के साथ स्वेच्छा वार्ता को और सार्थक बनाने की इच्छा व्यक्त की।
  • 2003 - भारत के विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती।
  • 2004 - चीनी दार्शनिक कनफ्य़ूशियस की 2555वीं जयंती मनाई गई।
  • 2005 - समाचार एजेंसी रायटर ने इराक में अमेरिकी सेना द्वारा पत्रकारों का दमन करने का आरोप लगाया।
  • 2007 - परवेज मुशर्रफ़ को दुबारा वर्दी में राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए विपक्ष के 236 सांसदों-विधायकों ने त्यागपत्र दिया। संयुक्त रा्र्र के विशेष दूत इब्राहिम गांबरी ने विपक्षी नेता आंग सान सूकी और म्यांमार की सैनिक सरकार से मुलाकात की।  
  • 2009 - प्रख्यात पाश्र्व गायक मन्ना डे को वर्ष 2007 प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के चुना गया। 
  • 1922 -भारतीय फि़ल्मों के प्रसिद्ध निर्माता और निर्देशक  ऋषिकेश मुखर्जी का जन्म हुआ। 
  • 1943- जर्मन जैव रसायनज्ञ जोहान डीज़ेनॉफर का जन्म हुआ, जिन्हें हार्टमट मिशेल तथा रॉबर्ट ह्यूबर के साथ प्रकाश संश्लेषण हेतु आवश्यक प्रोटीन की त्रिआयामी संरचना बताने के लिए 1988 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1802 -फ्रांसीसी रसायनज्ञ अन्टॉन जेरॉम बैलर्ड का जन्म हुआ,  जिन्होंने 1826 में ब्रोमीन तत्व की खोज की उसकी विशेषताओं को बताया और उसके कई यौगिकों का अध्ययन किया। बाद में उन्होंने साबित किया कि समुद्री जीवों और पौधों में भी ब्रोमीन पाया जाता है।  (मृत्यु 30 मार्च 1876)
  • 1985-फ्रांसिस रिक्टर भूकम्प विज्ञानी  डॉ. चाल्र्स रिक्टर का निधन हुआ, जिन्होंने अपने साथी बेनो गुटेनबर्ग के साथ मिलकर भूकम्प की तीव्रता मापने के लिए रिक्टर पैमाने का आविष्कार किया। उनका पैमाना भूकम्प से निकली ऊर्जा को संख्याओं के रूप में अनुमानित करता है। (जन्म 26 अप्रैल 1900)
  • 1959-अमेरिकी जीव विज्ञानी  रॉस ग्रैन्विले हैरिसन का निधन हुआ, जिन्होंने सर्वप्रथम ऊतक संवर्धन (टिश्यू कल्चर) तकनीक विकसित की। वे अंग प्रत्यारोपण तकनीक के अग्रणी रहे। प्राथमिक प्रयोग में उन्होंने अलग रंग के मंढकों के भ्रूण के हिस्सों को आपस में जोड़ा और इस तरीके से उत्पन्न भ्रूण के विकास के समय कोशिकाओं की गति का अवलोकन किया। (जन्म 13 जनवरी 1870) 

  •  

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news