इतिहास

इतिहास में आज 3 अक्टूबर
03-Oct-2019
 इतिहास में आज 3 अक्टूबर

यह तस्वीर 2 अक्टूबर 1990 की रात की है. बर्लिन के ब्रांडनबुर्गर गेट के सामने लाखों की तादाद में लोग जमा हुए. अक्सर ऐसा दृश्य नए साल के स्वागत में देखा जाता है, लेकिन यहां स्वागत हो रहा था एक नए जर्मनी का. 3 अक्टूबर की सुबह एकीकृत जर्मनी को साथ लाई थी. 45 साल बाद पूर्व और पश्चिम जर्मनी का अंतर खत्म हो रहा था.

आज जर्मनी एकीकरण की 23वीं वर्षगांठ मना रहा है. नवंबर 1989 में ही बर्लिन की दीवार गिरा दी गयी थी. फिर 18 मई 1990 को पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के बीच आर्थिक और सामाजिक समझौते के साथ एकीकरण की बुनियाद रखी गई. पूर्वी जर्मनी (जीडीआर) को इस से कई बदलावों का सामना करना पड़ना. पुरानी मुद्रा मार्क की जगह डॉयचे मार्क ने ले ली.

  • 1860-जर्मन वैज्ञानिकों ने सीजिय़म तत्व की खोज की घोषणा की।
  • 1866- इटली और ऑस्ट्रिया साम्राज्य के प्रतिनिधियों के बीच वियना समझौते पर हस्ताक्षर हुए। जिसके आधार पर ऑस्ट्रिया ने वेंनसी राज्य को इटली के हवाले कर दिया।
  • 1990 - पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एक होने की औपचारिक रुप से घोषणा की गई। 
  • 1932 - इराक़ ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 1994 - भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया।
  • 1995 - चीन एवं इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति।
  • 1996 - पाकिस्तान के 16 वर्षीय बल्लेबाज़ शहिद अफऱीदी ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर विश्व कीर्तिमान रचा।
  • 1999 - आण्विक पदार्थों के आवागमन और आण्विक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सं.रा. अमेरिका तथा रूस ने संयुक्त संकट केन्द्र की स्थापना की।
  • 2002 - नोबेल शान्ति पुरस्कार के लिए प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को संयुक्त रूप से देने की सिफ़ारिश की गई।
  • 2004 - लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक संगठन दो हिस्सों में बंटा।
  • 2008- टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने सिंगूर से नैनो कार परियोजना अन्यत्र ले जाने की घोषणा की। 
  • 1949 -भारतीय फि़ल्म निर्देशक  जे. पी. दत्ता का जन्म हुआ। 
  • 1830 - फ्रांसीसी रसायनशास्त्री फ्रैन्कॉइस मैरी रॉउल्ट का जन्म हुआ,  जिन्होंने विलयन पर नियम दिए जिन्हें राउल्ट्स के नियम के नाम से जाना जाता है। इससे घुले हुए पदार्थ का आण्विक भार ज्ञात करना सम्भव हुआ। (निधन-1 अप्रैल 1901)
  • 1901-आयरिश भौतिकशास्त्री और एक्स-रे क्रिस्टलोग्राफर  जॉन डेसमन्ड बर्नल का जन्म हुआ, जिन्होंने ठोस यौगिकों की परमाण्विक संरचनाओं का अध्ययन किया। उन्होंने आण्विक जीवविज्ञान में भी अनुसंधान किए।  (निधन-15 सितम्बर 1971)
  • 1910-इटली के रसायनज्ञ  स्टैनिस्लाओ कैनिज़ैरो का निधन हुआ, जिन्होंने आण्विक भार तथा परमाण्विक भार में अंतर बताया। सन् 1853 में इन्होंने कैनिज़ैरो अभिक्रिया की खोज की। (जन्म 13 जुलाई 1826)
  • 1829- अंग्रेज़ चिकित्सक तथा भौतिकशास्त्री थॉमस यंग का निधन हुआ, जिन्होंने प्रकाश का तरंग सिद्धान्त दिया और प्रकाश के व्यतिकरण का अध्ययन किया। (जन्म-13 जून 1773)।
  • महत्वपूर्ण दिवस
  • विश्व प्राकृतिक दिवस
  •  जर्मनी एकीकरण दिवस
  •  विश्व आवास दिवस 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news