इतिहास

इतिहास में आज 4 अक्टूबर
04-Oct-2019
इतिहास में आज 4 अक्टूबर

1957 में इसी दिन इंसान ने अंतरिक्ष में पहली छलांग लगाई. सोवियत संघ ने मानव इतिहास का पहला उपग्रह स्पुतनिक सफलता से अंतरिक्ष में पहुंचाया था.
83.5 किलोग्राम भारी स्पुतनिक इंसान की बनाई ऐसी पहली चीज है जो पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर भेजी गई. सोवियत संघ के वैज्ञानिकों ने इस उपग्रह के सफल प्रक्षेपण के बाद कहा कि स्पुतनिक धरती से 900 किलोमीटर ऊपर है. पृथ्वी की परिक्रमा के दौरान स्पुतनिक की गति 29,000 किलोमीटर प्रतिघंटा थी. पहला मानव निर्मित उपग्रह 96 मिनट में धरती का एक चक्कर पूरा कर रहा था.
धातु की गेंद की तरह बनाए स्पुतनिक में चार एंटीने थे. प्रक्षेपण के वक्त वैज्ञानिकों को उम्मीद नहीं थी कि स्पुतनिक अंतरिक्ष से रेडियो सिग्नल भेजेगा. वैज्ञानिकों को लगा कि धरती के वायुमंडल से बाहर निकलते वक्त घर्षण की वजह से धातु का खोल गल जाएगा. हालांकि ऐसा हुआ भी, लेकिन इसके बावजूद स्पुतनिक वहां से रेडियो सिग्नल भेजने में कामयाब रहा.

  • 1830-बेल्जियम ने अपनी स्वाधीनता की घोषणा की यह देश 18वीं शताब्दी के आरंभ से ऑस्टिया के अधिकार में था और इस शताब्दी के अंतिम वर्षों में फ्रांस के अधिकार में चला गया।
  • 1934- एनरिको फर्मी ने न्यूट्रॉन की गति मापी।
  • 1957-पहली बार रुस ने अपना उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा इस प्रकार से अंतरिक्ष पर अधिकार की प्रक्रिया आरंभ हुई। इस उपग्रह का नाम स्पेटनिक 1 था। जिसने 92 दिनों में 1400 बार पृथ्वी का चक्कर लगाया और पहली बार अंतरिक्ष से पृथ्वी पर रेडियायी संदेश भेजा। इसका भार 83 किलोग्राम तथा व्यास 85 सेंटीमीटर था। इसमें रेडियायी संदेश भेजने वाले दो यंत्र लगे हुए थे।
  • 1963 - कैरेअयान सागर में काला तूफ़ान आरंभ हुआ। इस तूफ़ान ने कैरेबियन सागर की सारी बंदरगाहों को नष्ट कर दिया। इसकी गति 150 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। इसमें कुल मिलाकर 6 हज़ार लोग मारे गये जिनमें अधिकांश क्यूबा और हाइटी के थे। 
  • 1966 - लेसोथो देश ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की और आज का दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त करने से पूर्व इसका नाम बसूटोलैंड था और वर्ष 1884 से यह देश ब्रिटेन का उपनिवेश था। वर्ष 1966 तक इस देश पर ब्रिटेन का साम्राज्य जारी रहा और अंतत: आज के दिन लेसोथो ने पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त कर ली। इस देश का क्षेत्रफल 30 हजार 355 वर्ग किलोमीटर है। यह देश अफ्रीक़ा महाद्वीप के दक्षिण में स्थित है। इस देश की राजधानी मसेरू है। इस देश का मुख्य उद्यम कृषि है और यहां बिजली और जल विद्युत की बहुत अधिक संभावनाएं हैं। इस देश से पशु, हीरे और ऊन निर्यात होते हैं।
  • 1971- मोल को पदार्थ की मात्रा के मानक के रूप में एस. आई. इकाई के रूप में माना गया।
  • 2000 - चांग चून शियुंग ताइवान के नये प्रधानमंत्री बने।
  • 2002 - पाकिस्तान में शाहीन प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया गया।
  • 2005 - बाली बम कांड में दो संदिग्ध व्यक्ति गिरफ़्तार।
  • 1884 - बीसवीं शताब्दी के हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार रामचन्द्र शुक्ल का जन्म हुआ। 
  • 1903 -ब्रिटिश-अमेरिकी धातुकर्मी  काइरिल स्टैन्ले स्मिथ का जन्म हुआ, जिन्होंने 1943-44 में प्लूटोनियम तथा यूरेनियम की विशेषताओं पर व्यापक प्रकाश डाला। (निधन-25 अगस्त 1952)
  • 1879 -अमेरिकी पादप आनुवांशिकविद्, वनस्पति विज्ञानी तथा रसायनज्ञ  एडवर्ड म्यूरे ईस्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने आनुवांशिकता के सिद्धांतों में योगदान दिया और संकर मक्के के विकास में अहम भूमिका निभाई। (निधन-9 नवम्बर 1938)
  • 1947- जर्मन सैद्धान्तिक भौतिकशास्त्री  मैक्स प्लैंक का निधन हुआ। उनके ऊष्मगतिकी (थर्मोडायनामिक्स) तथा श्यामवर्ण विकिरण पर किए गए कार्यों ने उन्हें सन 1900 में क्वान्टम सिद्धान्त बताने में सहायता की जिसके कारण उन्हें 1918 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 23 अप्रैल 1858) 
  • 1946- अमेरिकी वानिकी विशेषज्ञ  गिफॉर्ड पिन्कॉट का निधन हुआ, जिन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में योगदान दिया। इनके प्रयासों के लिए ही इन्हें अमेरिकी संरक्षणविज्ञान के जनक के रूप में जाना जाता है। (जन्म 11 अगस्त 1865)।
  • महत्वपूर्ण दिवस
  • विश्व पशु कल्याण दिवस
  • राष्ट्रीय अखंडता दिवस 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news