इतिहास

इतिहास में आज 12 अक्टूबर
12-Oct-2019
इतिहास में आज 12 अक्टूबर

12 अक्टूबर 1928 के दिन पहली बार अमेरिका के बोस्टन में चिल्ड्रन हॉस्पिटल में एक बच्ची के लिए 'आयरन लंग' नाम की मशीन का इस्तेमाल किया गया.
आठ साल की बच्ची का श्वसन तंत्र पोलियो या इन्फैंटाइल पैरालिसिस के कारण काम करना बंद कर चुका था. सांस नहीं लेने के कारण वह मरने की हालत में पहुंच गई थी. उस दौरान आयरन लंग रेस्पिरेटर का पहली बार क्लीनिकल प्रयोग किया गया. एक मिनट के अंदर उस बच्ची की जान बची और मशीन मशहूर हो गई.
ड्रिंकर रेस्पिटेर के नाम से मशहूर इस मशीन को फिलिप ड्रिंकर और लुइस अगासिज ने बनाया था. मशीन इलेक्ट्रिक मोटर से चलती थी और उसमें वैक्यूम क्लीनर वाले दो एयर पंप लगे हुए थे. एयर पंप से चौकोन, एयर टाइट मेटल बॉक्स के जरिए हवा फेंफड़ों से निकाली और उसमें डाली जा सकती है. इसे निगेटिव प्रेशर वेंटिलेटर कहा जा सकता है. इसे तब इस्तेमाल किया जाता है, जब किसी बीमारी के कारण सांस नहीं आ सके.

  • 1823-स्कॉटलैंड के चाल्र्स मैकिन्टश ने रेनकोट बेचना शुरू किया।
  • 1850 -महिलाओं के लिए पेन्सिल्वेनिया के महिला चिकित्सा कॉलेज में कक्षाएं आरम्भ हुईं। यह पहला महिला चिकित्सा महाविद्यालय था।
  • 1999 - पाकिस्तान में सेना द्वारा तख्ता पलट के बाद जनरल परवेज मुशर्रफ़ सत्ता पर क़ाबिज़, संयुक्त राष्ट्र की गणना के अनुसार छह अरबवां शिशु का सरायेवों में जन्म, अंतरिक्ष अन्वेषण यान गैलिलियो बृहस्पति ग्रह के ज्वालामुखीय चन्द्रमा आई.ओ.के. नजदीक पहुंचा।
  • 2000 - अंतरिक्ष यान  डिस्कवरी फ़्लोरिडा से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित।
  • 2001 - संयुक्त राष्ट्र और उसके महासचिव कोफी अन्नान को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।
  • 2002 - यूरोपीय पर्यवेक्षकों ने पाकिस्तान में सम्पन्न चुनावों में धांधली का आरोप लगाया।
  • 2004 - पाकिस्तान ने गौरी-1 मिसाइल का परीक्षण किया।
  • 2007 - अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर व संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) को संयुक्त रूप से वर्ष 2007 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2008 - रायबरेली के लालगंज में रेल कोच फैक्ट्री के लिए तीन माह पहले दी गई लगभग पांच सौ एकड़ ज़मीन उत्तर प्रदेश सरकार ने वापस ली। केरल की सिस्टर अल्फोंसा भारत की पहली महिला संत बनी। 
  • 1935- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पंजाब के राज्यपाल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटील का जन्म हुआ।  
  • 1967 - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राममनोहर लोहिया का निधन हुआ। 
  • 1758  - इटली के फार्मासिस्ट, प्रकृति विज्ञानी, लेखक विन्सेन्ज़ो डैन्डोलो का जन्म हुआ, जिन्होंने ऊन वाले जीवों और खासकर रेशम के कीड़े पर कार्य किया।(निधन- 12 दिसम्बर 1819)
  • 1865 - अंग्रेज़ जैव रसायनज्ञ  सर आर्थर हार्डेन का जन्म हुआ, जिन्हें शर्करा के किण्वन तथा उसमें शामिल एन्ज़ाइम क्रियाओं के लिए हैंज़ वॉन यूलर-चेल्पिन के साथ 1929 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-17 जून 1940)
  • 1965 - स्विस रसायनज्ञ पॉल हर्मन म्यूलर का निधन हुआ,  जिन्होंने कीड़ों पर डी.डी.टी. रसायन के ज़हरीले प्रभाव को बताया जिसके लिए उन्हें 1948 में चिकित्सा/शरीर क्रिया विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। आज डी.डी.टी. सबसे महत्वपूर्ण कीटनाशक है। (जन्म 12 जनवरी 1899)
  • 1852- अमेरिकी यात्री तथा पुरातत्वविज्ञानी जॉन लॉयड स्टीफेन्ज़ का निधन हुआ, जिन्होंने मध्य अमेरिका तथा मेक्सिको में माया सभ्यता के अवशेषों की खोज की। (जन्म 28 नवम्बर 1805)


 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news