इतिहास

इतिहास में आज 14 अक्टूबर
14-Oct-2019
इतिहास में आज 14 अक्टूबर

'फियरलेस फेलिक्स' के नाम से मशहूर ऑस्ट्रिया के फेलिक्स बाउमगार्टनर ने इसी दिन आसमान से रिकॉर्ड तोड़ कूद का सपना पूरा किया. 14 अक्टूबर 2012 के दिन 39 किलोमीटर की ऊंचाई से वे कूदे. नीचे आने के दौरान उनकी गति ध्वनि की गति से 1.24 गुना तेज रही. 1947 में 14 अक्तूबर के ही दिन एक अमेरिकी पायलट चुक यीगर ने विमान से पहली बार ध्वनि की गति से आगे जाने में सफलता पाई. यही कारण था कि बाउमगार्टनर ने अपने कारनामे के लिए इस दिन को चुना.
बाउमगार्टनर नीचे आते समय 1,342 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पर पहुंच गए थे जो कि ध्वनि की गति से 1.24 गुना ज्यादा है. वह दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति बन गए जो बिना विमान के ध्वनि से तेज गति हासिल कर सके.

  • 1863 -अल्फ्रेड नोबेल ने नाइट्रोग्लिसरीन के लिए पहला पेटेन्ट प्राप्त किया।
  • 1882 - शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा कलकत्ता, मुंबई और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था।
  • 1947-द्वितीय विश्वयुद्ध के लड़ाकू विमान चालक चक यीगर, ध्वनि से भी तेज़ गति से उड़ान भरने वाले चालक बने।
  • 1956 - डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने अपने 3 लाख 85 हजार अनुयायियों के साथ कोचांदा में बौद्ध धर्म स्वीकार किया और अपने समर्थकों को 22 बौद्ध प्रतिज्ञाओं का अनुसरण करने की सलाह दी। 
  • 1981 - होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने।
  • 1997 - ब्रिटेन की महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फि़लिप ने अमृतसर के जलियांवाला बाग़ में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • 1999 - परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी.टी.बी.टी.) अमेरिकी सीनेट में नामंजूर।
  • 2000 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाक समेत 22 देशों में अपने दूतावास बंद किए।
  • 2002 - कतर में मिलने के वायदे के साथ 14वें एशियाई खेलों का बुसान में रंगारंग समापन।
  • 2004 - पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया।
  • 2007 - अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को मंजूरी प्रदान की।
  • 2008 - भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की ज़रूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपये जारी करने की घोषणा की। 
  • 1946- अमेरिकी अणु अनुवांशिकविद् जे. क्रेगवेन्टर का जन्म हुआ, जिन्होंने जीन सीक्वेंसिग पर कार्य किया। सन् 1995 में इन्होंने हैमिल्टन स्मिथ के साथ हीमोफिलस इंफ्लुएन्ज़ी के सम्पूर्ण जीनोम का सीक्वेन्स निर्धारण किया, और 2010 में कृत्रिम डी.एन.ए. से जीवाणु का सृजन किया।
  • 1857 - अमेरिकी अन्वेषक  ऐल्वुड हेन्स का जन्म हुआ, जिन्होंने सफलतापूर्वक पहले गैसोलीन से चलने वाले ऑटोमोबाइल का निर्माण किया। सन् 1893 में इन्होंने एक गैसोलीन इंजन खरीदा जिससे उन्होंने बिना घोड़े का एक रथ बनाया। (निधन-13 अप्रैल 1925)
  • 1984- ब्रिटिश रेडियो खगोलशास्त्री  सर मार्टिन राइल का निधन हुआ, जिन्होंने रेडियो दूरदर्शी की खोज की, और उन्हें कमज़ोर रेडियो स्रोत की सही स्थिति ज्ञात करने के लिए इस्तेमाल किया। (जन्म 27 सितम्बर 1918)
  • 1940-  जर्मन भौतिकशास्त्री हेनरिक गुस्ताव जोहानेस केजऱ  का निधन हुआ,   जिन्होंने पृथ्वी के वायुमण्डल में हीलियम का पता लगाया। इससे पहले वैज्ञानिकों ने सिर्फ सूरज और कुछ लवणों में हीलियम की उपस्थिति का पता लगाया था।(जन्म 16 मार्च 1853)
  • महत्वपूर्ण दिवस
  • विश्व मानक दिवस

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news