इतिहास

इतिहास में आज 17 अक्टूबर
17-Oct-2019
इतिहास में आज 17 अक्टूबर

प्रेम और नर्मदिली का पर्याय कहलाई जाने वाली नन मदर टेरेसा को आज ही के दिन 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. मदर टेरेसा को 1950 में कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना का श्रेय जाता है.

26 अगस्त 1910 को मेसेडोनिया गणराज्य के एक अल्बेनीयाई परिवार में जन्मी मदर टेरसा रोमन कैथोलिक नन थीं. उन्होंने 18 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था. 1929 में वह भारत पहुंचीं. पहले दार्जीलिंग फिर कोलकाता में उन्होंने स्कूल में पढ़ाने का काम किया. 1931 में वह नन बनीं. और फिर आजीवन गरीब, बीमार, अनाथ, और मरते हुए लोगों की मदद की और साथ ही मिशनरीज ऑफ चैरिटी संस्था का प्रसार किया.

  • 1980 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया. मदर टेरेसा द्वारा स्थापित मिशनरीज ऑफ चैरिटी में एचआईवी एड्स, कुष्ठ रोग और टीबी के मरीजों की देखरेख की जाती है. साथ ही गरीब और बेसहारा बच्चों के लिए अनाथालय और स्कूल भी चलाए जाते हैं.
  • 1885-स्टील निर्माण की प्रक्रिया के लिए सर हेनरी बेसेमर को पेटेन्ट प्राप्त हुआ।  
  • 1956- ब्रिटेन का पहला परमाणु बिजलीघर, दुनिया का पहला गैस शीतलित बिजलीघर था।
  • 1973 -तेल निर्यातक अरब देशों ने इस्राईल को तेल बेचने वाली अमरीकी और  ब्रिटिश तथा दूसरी कम्पनियों पर प्रतिबंध लगा दिया।
  • 2000 - पश्चिम एशिया शांति वार्ता सम्पन्न, दोनों पक्ष बिल क्लिंटन के तीन सूत्रों पर सहमत।
  • 2003 - चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की। ब्रिटिश लेखक डीबीसी पियरे के पहले उपन्यास  वेरनारन गॉड लिटिल को प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार देने की घोषणा की गई। पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद का एक नेता गिरफ़्तार। पाकिस्तानी राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ की हत्या की साजिश रचने वाले तीन आरोपियों को 10 वर्ष की जेल की सज़ा सुनाई गई।
  • 2004 -  गुआंतानामो बे बंदीगृह में अमेरिकी सैनिकों द्वारा बंदियों को अमानवीय यातनाएं दिये जाने का रहस्योद्घाटन।
  • 2007 - आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उनके उपन्यास द गेदरिंग के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2008- एकाधिकार और प्रतिबंधित व्यापार आयोग ने निजी एअर लांइस, किंगफिशर और जेट एयरवेज के गठबंधन की जांच के आदेश किए।
  • 2009- हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्ट्रों को ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे से आगाह करने की कोशिश की। 
  • 1817- अलीगढ़ ओरिएंटल कॉलेज के संस्थापक सर सैयद अहमद ख़ां का जन्म हुआ। 
  • 1923 - सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शिवानी का जन्म हुआ। 
  • 1970- भारतीय क्रिकेट टीम का प्रमुख लेग स्पीनर अनिल कुंबले का जन्म हुआ। 
  • 1956-अमेरिकी चिकित्सक मी. सी. जैमिसन का जन्म हुआ, जो  अंतरिक्ष में जाने वाली पहली अफ्रीकी अमेरिकी महिला थीं। जैमिसन ने 1977 में इंजीनियरिंग की डिग्री ली और 1981 में चिकित्सा के डॉक्टर की डिग्री ली।
  • 1869 -अमेरिकी मनोविज्ञानी रॉबर्ट सेशन्स वुडवर्थ का जन्म हुआ  जिन्होंने स्मरण की प्रक्रिया पर काफी अनुसंधान किया और गति मनोविज्ञान की प्रणाली विकसित की।(निधन-4 जुलाई 1962)
  • 1887-जर्मन भौतिकशास्त्री  गुस्टॉव रॉबर्ट किरचॉफ का निधन हुआ,  जिन्होंने रॉबर्ट बुनसेन के साथ मिलकर किसी गरम पदार्थ के प्रकाश उत्सर्जन के रासायनिक सर्वेक्षण की नींव रखी। (जन्म 12 मार्च 1824)
  • 1934- स्पेन के ऊतक विज्ञानी सैन्टिएगो रैमॉनि कैजल का निधन हुआ, जिन्होंने कैमिलो गॉल्गी के साथ न्यूरॉन की स्थापना की, उन्हें तंत्रिका संरचना की इकाई बताने के लिए वर्ष 1906 में चिकित्सा/शरीर क्रिया विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 1 मई 1852)
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news