इतिहास

इतिहास में आज 21 अक्टूबर
21-Oct-2019
इतिहास में आज 21 अक्टूबर

21 अक्टूबर 1959 के दिन न्यूयॉर्क शहर के फिफ्थ एवेन्यू में एक एक अजीब सी संरचना वाली सफेद कंक्रीट इमारत के बाहर हजारों लोग लाइन लगाए खड़े थे. वह इमारत एक ऐसे विशालकाय कपकेक जैसी दिखती थी जिसे उल्टा रखा गया हो. वह नए गूगेनहाइम म्यूजियम के उद्घाटन का दिन था जहां दुनिया के सर्वश्रेष्ठ समकालीन कला के नमूने सहेज कर रखे गए थे.
एक बड़े खनन व्यापारी रहे सोलोमन गूगेनहाइम ने 1930 में अपने रिटायरमेंट के बाद से गंभीरता से कला संग्रह का काम करना शुरु किया. हिला रेबे नाम की एक जर्मन कलाकार की मदद से 1939 में पहली बार उनके संग्रह की प्रदर्शनी लगी. यह प्रदर्शनी एक पुराने कार शोरुम में थी जो कुछ ही सालों में उनके संग्रह के लिए छोटा पड़ने लगा. अब तक गूगेनहाइम के संग्रह में कांडिन्स्की, पॉल क्ली और मार्क शागाल जैसे नामी कलाकारों की कृतियां आ चुकी थीं. साल 1943 में रेबे ने मशहूर आर्किटेक्ट फ्रैंक लॉएड राइट से संपर्क किया और उनसे एक ऐसा संग्रहालय डिजाइन करने का अनुरोध किया जो कलाप्रेमियों के लिए बिल्कुल अनूठा हो.
राइट इस विचार पर अगले 16 साल तक काम करते रहे. उनकी मृत्यु के छह महीने पहले ही यह बन कर तैयार हुआ. राइट के प्रशंसक मानते हैं कि यह कला संग्रहालय अपने आप में कला का बेहतरीन नमूना है. इसके गोल गोल चक्करों वाले गलियारे और गुंबद के आकार वाली कांच की छत के साथ यह इमारत किसी विशालकाय समुद्री घोंघे के जैसी लगती है. इस संग्रहालय में सहेज कर रखी गई कलाकृतियों की जितनी ही तारीफ खुद म्यूजियम के आर्किटेक्चर की भी होती है. साल 1993 में इसके नवनीकरण का काम हुआ और इसका विस्तार किया गया. अब भी हर साल 9 लाख से ज्यादा पर्यटक गूगेनहाइम म्यूजियम पहुंचते हैं.

  • 1296 - अलाउद्दीन खिलजी ने दिल्ली की गद्दी संभाली।़
  • 1824-इंग्लैण्ड में जोजफ़ ऐस्पडिन ने पोर्टलैण्ड सीमेन्ट के लिए पेटेन्ट हासिल किया।
  • 1925-अमेरिका में पहले फोटोसेल का आविष्कार हुआ।
  • 1934 - जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का गठन किया।
  • 1934 - नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने आज़ाद हिंद फ़ौज की स्थापना सिंगापुर में की।
  • 1951 - भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई।
  • 1954 - भारत और फ्रांस ने पौण्डीचेरी, करैकल, और माहे को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया। यह समझौता 1 नवम्बर से लागू हुआ।
  • 1999 - सुकर्णो पूत्री मेघावती इंडोनेशिया की उप-राष्ट्रपति चुनी गयीं।
  • 2003 - चीन और पाकिस्तान का नौसैनिक अभ्यास प्रारम्भ। चीन ने 4-बी कैरियर राकेट से दो उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।
  • 2005 - सामूहिक बलात्कार की शिकार पाकिस्तान के मुख्तारन माई  वूमैन आफ़ द इयर चुनी गईं।
  • 2007 - भारतीय मूल के अमेरिकी बॉबी जिंदल ने अमेरिका के लुसियाना प्रान्त के गवर्नर पद पर अपनी जीत दर्ज की।
  • 2008 - भारत व पाकिस्तान के बीच 61 वर्ष बाद कारवां-ए-तिजास शुरू हुआ। 
  • 1931 - प्रसिद्ध हिन्दी फि़ल्म अभिनेता शम्मी कपूर का जन्म हुआ। 
  • 1950  - अमेरिकी अंतरिक्षयात्री रॉनल्ड इरविन मैक्नैयर का जन्म हुआ, वे  अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे अफ्रीकी अमेरिकी थे। स्पेस शटल चैलेंजर की 28 जनवरी 1986 की दुर्घटना में उनकी तथा साथ में सभी छह साथियों की मौत हो गई। (निधन- 28 जनवरी 1986)
  • 1833- स्वीडिश रसायनज्ञ अल्फ्रेड बर्नार्ड नोबेल का जन्म हुआ, जिन्होंने डायनामाइट की खोज की। इससे उन्होंने अपने जीवनकाल में काफी धन अर्जित किया जिसे उन्होंने समाज तथा विज्ञान के लिए अर्पित कर दिया। उसी धनराशि से प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार शुरू किए गए।(निधन-10 दिसम्बर 1896)
  • 1967- डैनिश खगोलविज्ञानी  एजनर हर्ट्ज़प्रंग का निधन हुआ, जिन्होंने तारों को उनके पृष्ठ तापमान (या रंग) से उनके निरपेक्ष चमक के सम्बन्ध के आधार पर वर्गीकरण किया।(जन्म 8 अक्टूबर 1873)
  • 1862 - ब्रिटिश शरीर क्रिया विज्ञानी और शल्य चिकित्सक सर बेंजामिन कॉलिन्स ब्रॉडी का निधन हुआ, जिनका नाम हड्डियों और जोड़ों की कई बीमारियों के अध्ययन के लिए जाना जाता है। इन्होंने अपनी पुस्तक पैथोलॉजिकल एण्ड सर्जिकल आब्ज़र्वेशन ओन द डिज़ीज़ आफ द जॉइंट में बीमारियों के विभिन्न ऊतकों से शुरू होने का पता लगाया। (जन्म 8 जून 1783)
  • महत्वपूर्ण दिवस-   विश्व आयोडीन अल्पता दिवस।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news