इतिहास

इतिहास में आज 30 अक्टूबर
30-Oct-2019
इतिहास में आज 30 अक्टूबर

आज ही के दिन सर माइकल वुडरफ ने ब्रिटेन के अस्पताल में पहली बार किसी जिंदा इंसान के शरीर से किडनी का प्रत्यारोपण किया था. सर वुडरफ के नाम ऐसी दवा बनाने का श्रेय भी जाता है जो शरीर में मौजूद अंग अस्वीकृति की प्रतिरक्षा प्रणाली को खत्म करती है. इससे पहले अमेरिकी डॉक्टर जोसेफ ई मरे ने 1954 में इंसान के शरीर पर पहला ट्रांसप्लांट किया लेकिन ट्रांसप्लांट मुर्दा के शरीर से किया गया था. सर माइकल वुडरफ ने किडनी प्रत्यारोपण करने के पहले इस विषय पर विस्तार से शोध किया. साथ ही उन्होंने ऑर्गन रिजेक्शन की विशेष समस्या के बारे में भी रिसर्च किया.
सर वुडरफ जब इस विषय पर शोध कर रहे थे तो उन्होंने पाया कि उनके एक मरीज जो कि किडनी की समस्या से ग्रसित था उसका जुड़वां भाई है. सर वुडरफ को यह एहसास हुआ कि जुड़वां भाइयों के बीच प्रत्यारोपण करने से रिजेक्शन की जोखिम कम होती है. एडिनबरा के रॉयल अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मरीज में जटिल समस्याएं पैदा हो गईं. क्योंकि ऑपरेशन के बाद दी जाने वाली दवाएं उतनी विकसित नहीं थी. ऑपरेशन के बाद मरीज कई दिनों तक खतरे में था. लेकिन ऑपरेशन सफल रहा और इसके बाद वुडरफ एक सफल चिकित्सक के रूप में स्थापित हुए. माइकल फ्रांसिस एडिसन वुडरफ का जन्म लंदन में 3 अप्रैल 1911 को हुआ था. 1960 में सर वुडरफ को शल्य चिकित्सा विज्ञान में योगदान के लिए लिस्टर पदक से सम्मानित किया गया.

  • 1905- रूसी शासक जार निकोलस द्वितीय ने पहले रूसी संविधान को स्वीकृति दी।
  • 1922- बेनिटो मुसोलिनी इटली के इतिहास में सबसे युवा प्रधानमंत्री बने।
  • 1925- ब्रिटेन में पहली बार टी.वी. प्रसारण लंदन में देखा गया।
  • 1973- तुर्की में इस्तांबुल में यूरोप और एशिया को जोडऩे वाला बॉस्पोरस ब्रिज बनकर तैयार हुआ।
  • 2008- असम (भारत)की राजधानी गुवाहाटी और 13 अन्य स्थानों पर श्रेणिबद्ध धमाके हुए। इसमें 66 से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी।
  • 2001 - लादेन के सम्पर्क में रहने के आरोपी 3 परमाणु वैज्ञानिकों को पाकिस्तान ने अमेरिका को सौंपा।
  • 2008-  असम (भारत)की राजधानी गुवाहाटी और 13 अन्य स्थानों पर श्रेणिबद्ध धमाके हुए। इसमें 66 से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी। स्टेट बैंक आफ बीकानेर एवं जयपुर ने फिक्स डिपोजिट की ब्याज़ दरों में एक प्रतिशत की कमी की। 
  • 1991- बुश ने ऐतिहासिक मध्य पूर्व शांति वार्ता की शुरुआत की। मैड्रिड बातचीत को सफ़ल माना गया था और इससे ज़्यादा बातचीत का रास्ता साफ़ हो गया।  
  • 1909- प्रसिद्ध वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा का जन्म हुआ। टाटा मूलभूत अनुसंधान केन्द्र एवं परमाणु ऊर्जा संस्थान (भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र) जैसे संस्थान होमी भाभा के ही अथक प्रयासों के परिणाम हैं। (निधन-24 जनवरी 1966)
  • 1887- बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार सुकुमार राय का जन्म हुआ । 
  • 1990 -प्रसिद्ध अभिनेता  विनोद मेहरा का निधन हुआ। 
  • 1990 -प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता-निर्देशक वी शांताराम का निधन हुआ। 
  • 1974 -प्रसिद्ध गज़़ल और ठुमरी गायिका  बेगम अख्तर का निधन हुआ। 
  • 1817 -जर्मन रसायनज्ञ  हर्मन फ्रैन्ज़ मॉरिट्ज़ कॉप का जन्म हुआ, जिन्होंने भौतिक विशेषताओं तथा रासायनिक संरचना के बीच सम्बन्ध के अध्ययन पर काम किया। (निधन-20 फरवरी 1892)
  • 1895- जर्मन जीवाणु विज्ञानी  गेर्हार्ड डोमैक का जन्म हुआ,  जिन्हें प्रोन्टोसिल के प्रतिजीवाणु गुणों का पता लगाने के लिए 1939 में शरीरक्रियाविज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (निधन-24 अप्रैल 1964)
  • 1975-जर्मन क्वॉन्टम भौतिकशास्त्री  गुस्ताव हर्ट्ज़ का निधन हुआ, जिन्होंने 1925 में जेम्स फ्रैन्क के साथ फ्रैन्क हर्ट्ज़ प्रयोग के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया जिसके अनुसार किसी परमाणु द्वारा ऊर्जा केवल निश्चित मात्रा तक अवशोषित की जा सकती है। (जन्म 22 जुलाई 1887)
  • 1899 -वैज्ञानिक  विलियम हेनरी वेब का निधन हुआ, अमेरिकी नौसेना के लिए सफलतापूर्वक जहाज़ का निर्माण करने के लिए इन्हें जाना जाता है। सन् 1836 में इन्होंने पोतनिर्माण का कार्य शुरू किया। (जन्म 19 जून 1816)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news