इतिहास

इतिहास में आज 31 अक्टूबर
31-Oct-2019
इतिहास में आज 31 अक्टूबर

ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद उपजे तनाव के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दो सिख अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 को उनकी गोली मार कर हत्या कर दी. इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हिंसा भड़क गई थी. इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिखों को निशाना बनाया गया. हिंसक झड़पों में कई बेगुनाह सिख मारे गए और उनके घरों और उनकी दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया.
दंगे भड़कने के बाद दिल्ली में चार से ज्यादा लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया और सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया. इंदिरा गांधी 16 साल देश की प्रधानमत्री रहीं और उनके शासनकाल में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन साल 1975 में आपातकाल लागू करने के फैसले को लेकर इंदिरा को भारी विरोध-प्रदर्शन और तीखी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थीं.
इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उनके बेटे राजीव गांधी भारत के छठे प्रधानमंत्री बने. 19 नवंबर 1917 को पैदा हुईं इंदिरा गांधी ने भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई. मजबूत संकल्प वाली और किसी भी तरह की परिस्थिति से जूझने और जीतने की क्षमता रखने वाली इंदिरा गांधी ने न केवल इतिहास में खास जगह बनाई, बल्कि पाकिस्तान को विभाजित करवाकर दक्षिण एशिया का भूगोल ही बदल डाला.

  • 1951 -पहली बार ज़ेब्रा क्रॉसिंग बर्कशायर, इंग्लैण्ड में शुरू हुई।
  • 1956-पहली बार दक्षिणी धु्रव क्षेत्र में वायुयान उतरा।
  • 1984- भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके पश्चात राजीव गांधी भारत के 9वें प्रधानमंत्री बनें।
  • 1996 - रासायनिक अस्त्र प्रतिबंध संधि को लागू करने के लिए आवश्यक 65 देशों की मंजूरी मिली।
  • 2003 - हैदराबाद में आयोजित अफ्रोएशियन हॉकी चैम्पियनशिप में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर स्वर्ण प्राप्त किया। मलेशिया के प्रधानमंत्री मोहतिर मोहम्मद ने शासन की बागडोर उपप्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद को सौंपी।
  • 2004 - फालुजा में अमेरिका ने हवाई हमला किया।
  • 2005 - फिलीस्तीन-इस्रायल हिंसा न करने पर सहमत। रूस को वोल्कर रिपोर्ट के पीछे जोड़-तोड़ का संदेह। चीन और नेपाल सीमा के संयुक्त निरीक्षण पर सहमत।
  • 2006 - श्रीलंका सरकार ने तमिल विद्रोहियों पर जाफना प्राय:द्वीप में जवानों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया।
  • 2008- देश में 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चे को गुप्त और अनिवार्य शिक्षा मुहैया कराने सम्बन्धी विधेयक को केन्दीय मंत्रीमण्डल ने मंज़ूरी दी।
  • 2003-मलेशिया में महातिर युग का अंत। आज ही के दिन मलेशिया के प्रधानमंत्री माहातिर मोहम्मद ने 22 साल बाद सत्ता छोड़ी थी।  
  • 1875 - भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म हुआ। 
  • 1943 - भारतीय वैज्ञानिक और इसरो के भूतपूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नायर का जन्म हुआ। 
  • 1833 -आर्य समाज के प्रवर्तक और प्रखर सुधारवादी सन्यासी  दयानंद सरस्वती का निधन हुआ। 
  • 1975- बंगला और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक  सचिन देव बर्मन का निधन हुआ। 
  • 2005 - प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार अमृता प्रीतम का निधन हुआ। 
  • 1927- भारतवंशी अमेरिकी भौतिकशास्त्री नरिन्दर सिंह कपाणी का जन्म हुआ, जो फाइबर आप्टिक्स के जनक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने कांच के महीन तारों के ज़रिये प्रकाश संचरण की प्रौद्योगिकी को फाइबर आप्टिक्स नाम दिया।
  • 1847 -इटली के भौतिकशास्त्री  गैलिलियो फेरारिस का जन्म हुआ, जिन्होंने आप्टिक्स, ध्वनि विज्ञान और इलेक्ट्रो टेकनीक के कई क्षेत्रों में काम किया। इनकी महत्वपूर्ण खोज थी रोटेटिंग चुम्बकीय क्षेत्र। (निधन-7 फरवरी 1897)
  • 1988- डच अमेरिकी भौतिकशास्त्री  जॉर्ज यूजीन उह्लेनबेक का निधन हुआ, जिन्होंने सैमुअल ए. गुडस्मिट के साथ स्पिन इलेक्ट्रॉन के सिद्धान्त को प्रतिपादित किया जो चौथी क्वॉन्टम संख्या है। इसे आधा इन्टीजर माना जाता है। (जन्म-6 दिसम्बर 1900)
  • 1986- अमेरिकी रसायनज्ञ और भौतिकशास्त्री  रॉबर्ट सैन्डर्सन मुलिकेन का निधन हुआ,  जिन्होंने रासायनिक बन्धों का अध्ययन किया और अणुओं के इलेक्ट्रॉनिक संरचना सम्बन्धित विषय पर आधारभूत कार्य किया।  (जन्म 7 जून 1896)
  •   महत्वपूर्ण दिवस- *  राष्ट्रीय रिडेडिकेशन दिवस (इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि) ।
     

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news