इतिहास

इतिहास में आज 7 नवंबर
07-Nov-2019
इतिहास में आज 7 नवंबर

अमेरिकी सीनेटर जॉन ग्लेन के नाम दुनिया के सबसे बड़े उम्र के अंतरिक्षयात्री होने का रिकार्ड दर्ज है. डिस्कवरी यान पर नौ दिनों की अपनी ऐतिहासिक अंतरिक्षयात्रा के बाद लौटने पर उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने खास बधाई संदेश भेजा. 77 साल की उम्र में ग्लेन और उनके छह अन्य साथियों ने केनेडी स्पेस सेंटर पर वापसी की. वे अंतरिक्ष में 36 लाख मील से भी ज्यादा की दूरी तय करके लौटे थे. इस दौरान उन्होंने ग्लोब के 135 चक्कर काटे थे.
नासा ने ग्लेन को एक खास परीक्षण के लिए चुना था जिसका मकसद बुढ़ापे की प्रक्रिया पर माइक्रोग्रैविटी का असर देखना था. मगर कुछ लोगों ने इसे देश के स्पेस प्रोग्रामों की तरफ आम लोगों का ध्यान खींचने के लिए एक पब्लिसिटी स्टंट भी माना था. जनवरी 1999 में ग्लेन ओहायो के डेमोक्रेट सीनेटर के पद से रिटायर हुए. इसी साल नासा ने अपने लुईस रिसर्च सेंटर का नाम बदलकर ग्लेन रिसर्च सेंटर कर दिया.

  • 1908- प्रोफेसर अर्नेस्ट रदरफोर्ड ने एक अकेले परमाणु का पृथक्करण किया।
  • 1876-सिगरेट बनाने वाली मशीन के लिए न्यूयॉर्क के अल्बर्ट हुक को पेटेन्ट जारी किया गया।
  • 1917 - रूस में सफल बोल्शेविक क्रांति की शुरू हुई। 
  • 1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भारत और पाकिस्तान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की।
  • 2000 - अमेरिकी राष्ट्रपति पद हेतु मतदान सम्पन्न।
  • 2002 - अमेरिकी सीनेट के लिए हुए चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत मिला, आयरलैंड के रिचर्ड डोनोवाल 12वीं हिमालय रन एंड ट्रेक स्पर्धा में पुरुष वर्ग के चैम्पियन बने।
  • 2003 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने गर्भपात पर रोक सम्बन्धी विधेयक पर हस्ताक्षर किया। राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा वापस ली।
  • 2005 - पाकिस्तान और अमेरिका एफ़-16 विमान टालने पर सहमत हुए। फ्ऱांस ने हिंसा करने वालों के खिलाफ फतवा जारी किया।
  • 2006 - भारत और आसियान विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास के लिए एक फ़ंड बनाने पर सहमत हुए।
  •  2008- बिहार के जनतादल (यूनाइटेड) के लोकसभा सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया। कश्मीर के प्रसिद्ध कवि रहमान राही को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया। 
  • 1858 -स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, पत्रकार, लेखक  विपिन चन्द्र पाल का जन्म हुआ। 
  • 1978 - भारत के एक प्रमुख चिकित्सक और देश सेवक जीवराज मेहता का निधन हुआ। 
  • 2000 -भारत में हरित क्रांति के जनक  सी. सुब्रह्मण्यम का निधन हुआ। 
  • 1888-प्रख्यात भारतीय भौतिकशास्त्री चन्द्रशेखर वेंकटरामन का जन्म हुआ, जिनके कार्य ने भारत में विज्ञान को नई दिशा दी। इन्होंने 1928 में रामन प्रभाव की खोज की जिसके लिए उन्हें 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-21 नवम्बर 1970)
  • 1867-फ्रांसीसी रसायनज्ञ तथा भौतिकशास्त्री मैरी मार्जा स्क्लोडोस्का क्यूरी का पोलैंड में जन्म हुआ । उन्होंने पोलोनियम तथा रेडियम जैसे तत्वों की खोज की, जिसके लिए उन्हें उनके पति पियरे क्यूरी के साथ 1903 में नोबेल पुरस्कार मिला।
  •  1913 - अंग्रेज़ प्रकृतिविद तथा जैवभूगोलविद्  अल्फ्रैड रसेल वैलेस का निधन हुआ, वे पहले पश्चिम वासी थे जिन्होंने उष्णकटिबंधीय इलाकों के प्राकृतिक निवास स्थानों का अध्ययन किया। मुख्य रूप से इन्हें प्राकृतिक चयन द्वारा प्रजातियों की व्युत्पत्ति  के सिद्धांत को स्वतंत्र रूप से प्रतिपादित करने के लिए जाना जाता है। (जन्म 8 जनवरी 1823)
  • 1964-  स्वीडिश रसायनज्ञ हैन्स कार्ल आगस्ट साइमन वॉन यूलर-चैपलिन का निधन हुआ, जिन्हें सर आर्थर हैर्डेन के साथ शर्करा के एल्कोहॉल किण्वन में एन्ज़ाइमों की भूमिका बताने के लिए 1929 में नोबेल पुरस्कार मिला।  (जन्म 15 फरवरी 1873)
  • महत्वपूर्ण दिवस-   शिशु सुरक्षा दिवस,  कैंसर जागरुकता दिवस।
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news