इतिहास

इतिहास में आज 11 नवंबर
11-Nov-2019
इतिहास में आज 11 नवंबर

महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होने वाले मौलाना आजाद भारत के बंटवारे के घोर विरोधी और हिन्दू मुस्लिम एकता के सबसे बड़े पैरोकारों में थे. हालांकि वह उर्दू के बेहद काबिल साहित्यकार और पत्रकार थे लेकिन शिक्षा मंत्री बनने के बाद उन्होंने उर्दू की जगह इंग्लिश को तरजीह दी, ताकि भारत पश्चिम से कदमताल कर चल सके.

11 नवंबर, 1888 को मक्का में पैदा हुए मौलाना आजाद का मानना था कि अंग्रेजों के जमाने में भारत की पढ़ाई में संस्कृति को अच्छे ढंग से शामिल नहीं किया गया, लिहाजा 1947 में आजादी के बाद शिक्षा मंत्री बनने पर उन्होंने पढ़ाई लिखाई और संस्कृति के मेल पर खास ध्यान दिया. मौलाना आजाद की अगुवाई में 1950 के शुरुआती दशक में संगीत नाटक अकादमी, साहित्य अकादमी और ललित कला अकादमी का गठन हुआ. इससे पहले वह 1950 में ही भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद बना चुके थे.

  • 1988 -कीट का सबसे प्राचीन जीवाश्म (39 करोड़ वर्ष प्राचीन) साइंस में प्रकाशित हुआ।
  • 1925 - रॉबर्ट ए. मिलिकन ने कॉस्मिक किरणों की खोज की घोषणा की।
  • 1975 -अंगोला पुर्तगाल से स्वतंत्र हुआ। 
  • 1989 - बर्लिन की दीवार गिराने की शुरुआत।
  • 1995 - नाइजीरिया में मानवाधिकार कार्यकर्ता केन सारो वीवा तथा उनके 8 सहयोगियों को फ़ांसी दिये जाने के कारण विश्व भर में नाइजीरिया की भत्र्सना।
  • 2000 - ऑस्ट्रिया में सुरंग से गुजरती हुई ट्रेन में आग लगने से 180 लोगों की मृत्यु।
  • 2001 - दोहा बैठक में डब्ल्यूटीओ ने भारत का समर्थन किया।
  • 2002 - ईरान की संसद ने देश की कट्टर न्यायपालिका के अधिकारों में कटौती करने वाले एक विधेयक को मंजूरी दी।
  • 2003 - सीरिया पर प्रतिबंधों को अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी मिली। दक्षेस के सूचना मंत्रियों के सम्मेलन का नई दिल्ली में उद्घाटन। नाहा में वैश्विक फोरम का उद्घाटन किया गया।
  • 2004 - यासिर अराफात का निधन। महमूद अब्बास पीएलओ के नये अध्यक्ष।
  • 2007 - अमेरिकी साहित्यकार नारमन मेलर का निधन।
  • 1888 - अबुलकलाम आज़ाद - शिक्षा मंत्री।
  • 1907 -अमेरिकी भौतिकशास्त्री  जोजफ़ गिल्बर्ट हैमिल्टन का जन्म हुआ, जो रेडियोधर्मी आइसोटोप के चिकित्सकीय तथा स्वास्थ्य पर उनके प्रभाव के बारे में बुनियादी अध्ययन करने के लिए जाने जाते हैं। (निधन-18 फरवरी 1957)
  • 1729-   नाविक तथा वैज्ञानिक  लुइ डी बॉगेनविले का जन्म हुआ, जो जीन ले दार्शनिक रॉन्ड डैलैम्बर्ट के दोस्त थे। इन्होंने प्रशान्त महासागर का पता लगाया, सन् 1767-69 के दरम्यान इन्होंने अपने प्रकृतिवद् तथा खगोलशास्त्रियों के साथ दुनिया की समुद्री यात्रा की और कई वैज्ञानिक आंकड़े एकत्र किये। इनके सम्मान में रंगीन पुष्प वाले बेल-पौधे का नाम बॉगेनविलिया रखा गया। (निधन- 31 अगस्त 1811)
  • 1927-डैनमार्क के वनस्पतिविज्ञानी और आनुवांशिकविद् विल्हेम लड्विग जोहानसन का निधन हुआ, जिन्होंने पेड़-पौधों के उत्परिवर्तन पर काम किया और डच वैज्ञानिक ह्यूगो डी व्राइस के सिद्धान्त (कि आनुवांशिकता में परिवर्तन उनकी जर्म कोशिकाओं की आनुवांशिक इकाइयों में होने वाले परिवर्तनों के कारण होती है।) का पुरजोर समर्थन दिया।(जन्म 3 फरवरी 1857)
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news