इतिहास

इतिहास में आज 12 नवंबर
12-Nov-2019
इतिहास में आज 12 नवंबर

करीब 150 साल के बाद ब्रिटेन के एक पाउंड के नोट को खत्म करने का फैसला किया गया और उनकी जगह एक पाउंड का सिक्का शुरू किया गया था. ब्रिटेन के तत्कालीन वित्त मंत्री नाइजल लॉसन ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि कुईड के नाम से विख्यात नोट को धीरे-धीरे खत्म किया जाएगा और उनकी जगह एक पाउंड का सिक्का लेगा जिसे उसी साल अप्रैल में शुरू किया गया था.
तत्कालीन प्रधानमंत्री मार्ग्रेट थैचर ने नोट को बचाने की पूरी कोशिश की थी. वित्त मंत्री लॉसन ने कहा कि नोट के मुकाबले सिक्के ज्यादा मंहगे हैं लेकिन वो नोट से 50 गुना ज्यादा दिनों तक रहेंगे. कुछ लोगों को छोड़ कर नए सिक्के को ज्यादातर लोगों ने पसंद किया. ब्रिटेन की सरकार ने साल 1986 में 2 पाउंड का सिक्का शुरू किया था. हालांकि अमेरिका में 70 के दशक में एक डॉलर के नोट की जगह सिक्के शुरू करने की कोशिश नाकाम साबित हुई थी.

  • 1901 -भौतिकी का पहला नोबेल पुरस्कार विल्हेम रोएन्टजऩ को एक्स किरणों की खोज के लिए मिला।
  • 1966 -पहली बार जेमिनी-12 नामक उपग्रह ने सूर्यग्रहण का फोटोग्राफ लिया।
  • 1990 - जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परानुसार सिंहासनरोहण।
  • 1908- बुलगारिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 1995 - नाइजीरिया राष्ट्रमंडल की सदस्यता से निलंबित।
  • 2002 - संयुक्त राष्ट्र ने स्विटजरलैंड के संघीय ढांचे के आधार पर साइप्रस के लिए एक नई शांति योजना तैयार की।
  • 2005 - ढाका में 13 वां दक्षेस शिखर सम्मेलन प्रारम्भ। भारतीय प्रधानमंत्री ने दक्षेस शिखर सम्मेलन के दौरान आतंकवाद को समाप्त करने का आह्वान किया।
  • 2007 - सऊदी के राजकुमार अलवलीद सुपरजंबो एयर बस ए-380 के पहले खरीदार बने।
  • 2008 -भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र के अदलपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द किया। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम के-15 का बालासोर से सफल परीक्षण किया गया। देश का पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान-1 चन्द्रमा की अन्तिम कक्षा में स्थापित हुआ।
  • 1861 -महान स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद  मदनमोहन मालवीय का जन्म हुआ।
  • 1896 - भारतीय पक्षी विज्ञानी  सलीम अली का जन्म हुआ, जिन्हें भारत का पक्षीमानव भी कहा जाता है। इन्होंने भारत की जैवविविधता के संरक्षण पर भी काम किया और भारतीय पक्षियों के बारे में कई पुस्तकें लिखीं। (निधन-27 जुलाई 1987)
  • 1891-अमेरिकी खगोलशास्त्री  सेथ बार्नेस निकोल्सन  का जन्म हुआ,  जो ज्यूपिटर के चार चन्द्रमाओं की खोज के लिए जाने जाते हैं।(निधन-2 जुलाई 1963)
  • 1932-  स्कॉटलैण्ड के अन्वेषक  सर डुगाल्ड क्लर्क का का निधन हुआ, जिन्होंने मोटरसायकिल के दो स्ट्रोक इंजन का आविष्कार किया जो कई हल्की मोटरसायकिलों तथा कई मशीनों में इस्तेमाल किया गया। (जन्म 31 मार्च 1854)
  • 1916-अमेरिकी खगोलशास्त्री पर्सिवल लॉवेल का निधन हुआ, जिन्होंने प्लूटो की उपस्थिति का अनुमान लगाया, और तब तक अनुसंधान करते रहे जब तक उसकी खोज पूरी नहीं हुई। इसके अलावा इन्होंने दावा किया कि कभी मंगल ग्रह पर भी जीवन मौजूद था।(जन्म 13 मार्च 1855)।
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news