इतिहास

इतिहास में आज 13 नवंबर
13-Nov-2019
इतिहास में आज 13 नवंबर

भारत का मंगलयान इस समय अंतरिक्ष यात्रा पर है. मंगल पर अंतरिक्ष यान भेजने की दिशा में आज का दिन बेहद अहम है. मंगल पर पहला मानव रहित यान मैरिनर-9 नासा ने 30 मई 1971 को अंतरिक्ष में भेजा था. आज के दिन 1971 में मैरिनर-9 ने मंगल की कक्षा में प्रवेश किया और उसके चारों तरफ चक्कर लगाना शुरु किया. मैरिनर-9 पर लगे कैमरों ने मंगल की 7,329 तस्वीरें लीं. यह पहली बार था जब वैज्ञनिकों को किसी दूसरे ग्रह की साफ तस्वीरें मिली हों.

तस्वीरों के जरिए पता चला कि मंगल पर कई ज्वालामुखी उठते हैं, जो कि धरती पर मौजूद ज्वालामुखियों से कहीं बड़े हैं. एक ज्वालामुखी की उंचाई धरती के औसत ज्वालामुखी से दोगुना थी. इन तस्वीरों से ही मंगल पर पानी मौजूद होने के बारे में भी पता चला.
मैरिनर-9 की मदद से मंगल पर जीवन की संभावना के बारे में उम्मीद जगी. मंगल के बारे में वैज्ञानिकों की धारणा बदली और कई रिसर्चों को नई दिशा मिली. 2022 तक मैरिनर-9 मंगल की कक्षा में ही रेहगा. उसके बाद वह काम करने की स्थिति में नहीं रहेगा.

  • 1950 - तिब्बत ने चीनी आक्रमण के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में अपील की।
  • 1997 - सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाया।
  • 1998 - चीन के विरोध के बावजूद दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की।
  • 2004 - अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने फिलीस्तीनी राष्ट्र के निर्माण के लिए चार साल का समय निर्धारित किया।
  • 2005 - आतंकवाद के सफाये और दक्षिण कोरिया को विकसित आर्थिक विश्व के मानचित्र में शामिल करने के लिए क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाने के भारत के आह्वान पर सहमति के साथ दक्षेस का 13वां शिखर सम्मेलन सम्पन्न। दक्षेस का 14 वां शिखर सम्मेलन भारत में करने का निर्णय।
  • 2007 - कॉमनवेल्थ ने देश में आपात काल हटाने के लिए पाकिस्तान को 10 दिनों का समय दिया। ऑस्ट्रेलिया में आयोजित एशिया पैसिफिक़ स्क्रीन अवार्ड में भारतीय फि़ल्म  गांधी माई फ़ादर  को सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार मिला।
  •  2008- असम गण परिषद् राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुई।
  • 2009 - झारखण्ड में नक्सलियों ने निवर्तमान विधायक रामचन्द्र सिंह सहित सात लोगों का अपरहण कर लिया है।
  • 1780 - पंजाब के शासक  महाराजा रणजीत सिंह का जन्म हुआ। 
  • 1892 - कहानीकार, गद्यगीत लेखक राय कृष्णदास का जन्म हुआ। 
  • 1917 - प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि मुक्तिबोध गजानन माधव का जन्म हुआ। 
  • 1924- भारत के स्वतंत्रता संग्राम के नेता तथा मौलाना मुहम्मद अली व शौकत अली जौहर की मां आबादी बेगम का निधन हुआ। वे बी अम्मा के नाम से विख्यात थीं। 28 वर्ष की आयु में वे विधवा हो गयीं परंतु उन्होंने अपने बच्चों की उच्च स्तरीय शिक्षा दिलायी। उनके दोनों बेटों मौलाना मोहम्मद अली जौहर व मौलाना शौकत अली जौहर ने भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में प्रभावशाली भूमिका निभाई और बहुत नाम कमाया।
  • 1743- फ्रांसीसी रसायन शास्त्री ऐंटोइन लॉरेन डी लेवोजिय़े का जन्म हुआ। उनको फ्रांस की क्रांति के विरोध के कारण 1794 ईसवी में फांसी दे दी गई।
  • 1831- स्कॉटलैंड के भौतिकशास्त्री तथा गणितज्ञ क्लॉर्क मैक्सवेल का जन्म हुआ।
  • 1970 -बंग्लादेश में एक भीषण चक्रवात आया जिसमें लगभग दो लाख लोग हताहत हो गये। इस चक्रवात से भारी आर्थिक हानि भी हुई। 
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news