इतिहास

इतिहास में आज 20 नवंबर
20-Nov-2019
इतिहास में आज 20 नवंबर

इन सभी पर युद्ध अपराध के आरोप थे. आठ अगस्त, 1945 को एक अंतरराष्ट्रीय सैन्य न्यायाधिकरण का गठन किया गया जिसमें अमेरिका, सोवियत संघ, ब्रिटेन और फ्रांस के न्यायधीश शामिल थे. ये सुनवाई अक्टूबर 1946 तक चली जिसके बाद 22 में से 12 नाजी नेताओं को फांसी की सजा सुनाई गई. तीन लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई जबकि सात अन्य को 10 से लेकर 20 साल तक की कैद की सजा सुनाई गई.
दूसरे विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद महीनों तक इस बात पर विचार विमर्श होता रहा था कि नाजी नेताओं को कैसे सजा दी जाए. ब्रिटेन ने नाजी नेताओं को पकड़ने के बाद गोली मार देने की सिफारिश की थी लेकिन अमेरिका और सोवियत संघ चाहते थे कि उन्हें कानूनी तौर पर सजा दी जाए. वे जिन पर अपराध ज्यादा गंभीर नहीं थे उनके लिए पांच और सैन्य न्यायाधिकरण बनाए गए जिनकी सुनवाई 1950 तक चली.

  • 1923- अफ्रीकी-अमेरिकी गैरेट मॉर्गन (1877-1963) को स्वचालित ट्रैफिक सिग्नल के लिए पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
  • 1945 - जापान का अमेरिका के समक्ष पूर्ण आत्मसमर्पण एवं द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति।
  • 1960 -स्वीडन में यूरोपीय देशों के सातवें कंन्वेन्शन में स्वतंत्र योरोपीय व्यापार संगठन एफ़टा के गठन के प्रस्ताव पर सहमति हुई। इस संगठन में ऑस्ट्रिया फिनलैंड, नार्वे और स्वीडन सहित सात यूरोपीय देश शामिल थे। उक्त चारों देश पश्चिमी ब्लॉक में शामिल थे किंतु वे यूरोप के संयुक्त बाजार से नहीं जुडऩा चाह रहे थे। इसीलिए इन देशों ने स्वतंत्र व्यापार के समझौते पर हस्ताक्षर किए किंतु यूरोप में कुछ परिवर्तन होने तथा योरोपीय संघ में ब्रिटेन और डेनमार्क के शामिल होने के बाद एफ़टा ने यूरोप के संयुक्त बाजार के साथ समझौता कर लिया। 
  • 1980- स्टीव टैसेक ने सोलर चैलेन्जर में पहली बार सौर ऊर्जा द्वारा उड़ान भरी।
  • 1994 - अंगोला सरकार और यूनिटा विद्रोहियों के मध्य 19 वर्ष से जारी संघर्ष की समाप्ति के लिए लुसाका में शांति संधि सम्पन्न।
  • 1997 - अमेरिकी अंतरिक्ष शटल यान कोलम्बिया फ़्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित।
  • 2002 - अटलांटिक महासागर में स्पेन के तट से कऱीब 150 मील दूर बहामा जा रहा प्रेस्टीज तेल टैंकर डूबा।
  • 2003 - तुर्की के इस्ताम्बल में हुए बम विस्फोट में ब्रिटेन के महावाणिज्य दूत सहित 27 लोगों की मृत्यु।
  • 2007 - पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय और प्रांतीय असेंबलियों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया।
  • 2008- मालेगांव धमाके के मामले में गिरफ्तार सभी 10 आरोपियों पर मकोका लगया गया। अदन की खाड़ी में अपने व्यावसायिक जहाज़ों की रक्षा के लिए भारत ने गाइडेड मिसाइल युक्त एक विध्वंसक जहाज़ भेजा। 
  • 1750- मैसूर राज्य का शासक टीपू सुल्तान का जन्म हुआ।
  • 1892- कनाडाई जैव रसायनज्ञ जेम्स बरट्रैम कॉलिप का जन्म हुआ, जिन्होंने फ्रेड्रिक बैन्टिंग और चाल्र्स बेस्ट के साथ मिलकर इंस्युलिन की खोज की। इसके अलावा इन्होंने पैराथॉयराइड हार्मोन की खोज की।  (निधन- 19 जून 1965)
  • 1886- जन्तु विज्ञानी  कार्ल वॉन फ्रिश का जन्म हुआ,  जिन्होंने मधुमक्खियों के मध्य होने वाले पारस्परिक संवाद या संचार का अध्ययन किया, और इन्होंने कीटों के रासायनिक तथा दृष्टि सम्बन्धित ज्ञानेन्द्रियों का अध्ययन किया।  (निधन-12 जून 1982)
  • 1945 -  ब्रिटिश भौतिकशास्त्री  फ्रैन्सिस विलियम ऐस्टन का निधन हुआ, जिन्हें 1922 में मास स्पेक्ट्रोग्राफ का आविष्कार करने के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म -1 सितम्बर 1877)
  • 1942 - अमेरिकी अकशेरुकी पुराजन्तु विज्ञानी  चाल्र्स शूकर्ट का निधन हुआ, जो पुराभूशास्त्र को विकसित करने वाले प्रमुख व्यक्ति थे। यह प्राचीन काल में ज़मीन और सागरों के विस्तार के अध्ययन की शाखा है।(जन्म-3 जुलाई 1858)।
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news