इतिहास

इतिहास में आज 21 नवंबर
21-Nov-2019
इतिहास में आज 21 नवंबर

अमेरिकी वैज्ञानिक थॉमस एल्वा एडिसन के हाथों हुई फोनोग्राफी की खोज ने दुनिया के रंग ही बदल दिए. 21 नवंबर 1877 को एडिसन ने दुनिया के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया, जिस पर आवाज को रिकॉर्ड किया जा सकता था और बाद में सुना भी जा सकता था. असल में तो उनकी शोध टेलीग्राफ और टेलीफोन से जुड़ी थी. वह संदेशों को पेपर टेप पर उतारने और फिर उन्हें टेलीग्राफ के जरिए भेजने वाली मशीन तैयार कर रहे थे, तभी उन्होंने अपनी ही रिकॉर्ड की हुई आवाज को दोबारा सुना. यह टिन की परत से ढका हुआ सिलेंडर के आकार का उपकरण था जो आवाज को रिकॉर्ड कर फिर से सुना सकता था.
हालांकि इसके बाद 1878 में एडिसन तो अपने दूसरे अविष्कार 'बिजली के बल्ब' की दिशा में आगे बढ़ गए जबकि दूसरे वैज्ञानिकों ने फोनोग्राफ को विकसित करने का काम आगे बढ़ाया. 1887 में एडिसन दोबारा इस शोध पर लौटे और इस बार वैक्स सिलेंडर तकनीक इस्तेमाल की जिसे चार्ल्स टेंटर ने विकसित किया था. धीरे धीरे यह उपकरण मनोरंजन के बड़े माध्यम के रूप में सामने आया. समय के साथ इसका रूप और इसकी क्षमता बेहतर होती गई. फिर 1912 में एडिसन का डिस्क फोनोग्राफ बाजार में आया.
1920 के दशक में रेडियो के आ जाने के बाद फोनोग्राफ की लोकप्रियता घटने लगी. लोग रेडियो पर ही गाने सुन लिया करते थे. इस समय रिकॉर्डिंग की आधुनिकतम तकनीक और उपकरण मौजूद हैं, लेकिन इनका बीज आज ही के दिन बोया गया था.

  • 1694 -फ्रांस के प्रसिद्ध दार्शनिक तथा लेखक फ्रान्कोइस मैरी आरोए का जन्म हुआ वे वाल्टर के नाम से प्रसिद्ध हुए।
  • 1783 -पहली बार आकाश में गुब्बारे द्वारा मनुष्य ने उडऩे का प्रयास किया। इस गुब्बारे में दो लोग सवार थे इनमें एक फ्रांस के भौतिक शास्त्री डयूरेज़ थे।
  • 1871-न्यूयॉर्क के मॉसेस एफ. गेल को सिगार लाइटर के लिए पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
  • 1877-एडिसन ने  टॉकिंग मशीन  (बोलने वाली मशीन) के आविष्कार की घोषणा की।
  • 1979 - मक्का में काबा मस्जिद पर मुस्लिम उग्रवादियों का अधिकार।
  • 1999 - चीन द्वारा अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान  शेनझू  का प्रक्षेपण किया गया।
  • 2001 - संयुक्त राष्ट्र ने अफग़़ानिस्तान में अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा।
  • 2002 - मुस्लिम लीग (कायदे आजम) के नेता जफऱउल्ला ख़ान जमाली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री निर्वाचित।
  • 2005 - श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पूर्व प्रधानमंत्री रत्नसिरी विक्रमनायके को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
  • 2006 - भारत और चीन ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।
  • 2007 - पैप्सिको चैयरमैन इंदिरा नूई को अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया।
  • 2008 - प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत की आर्थिक विकास दर 8 प्रतिशत रहने की सम्भावना व्यक्त की। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पंजाब और हरियाणा में दो नए जजों जस्टिस राकेश कुमार गर्ग और राकेश कुमार जैन को नियुक्त किया। 
  • 1824 - जर्मन खदान विज्ञानी  हीरोनायमस थ्योडर रिक्टर का जन्म हुआ, जो धातुकर्म के विशेषज्ञ थे। उन्होंने सन् 1863 में इंडियम नामक तत्व की खोज की।(निधन-25 सितम्बर 1898)
  • 1891- अमेरिकी आनुवांशिकविद्  अल्फ्रैड हेनरी स्टर्टेवेन्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने 1913 में फलमक्खी (ड्रॉसोफिला) में विशिष्ट जीनों की स्थिति मापने की तकनीक का आविष्कार किया जिसे स्टर्टेवेन्ट का  गुणसूत्र मापन तरीका के नाम से जाना जाता है।(निधन- 5 अप्रैल 1970)
  • 1970- भारतीय भौतिकशास्त्री  सर चन्द्रशेखर वेंकटरामन का निधन हुआ, जिनके कार्य ने भारत में विज्ञान को नई दिशा दी। इन्होंने 1928 में सुप्रसिद्ध रामन प्रभाव की खोज की जिसके लिए उन्हें 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।(जन्म -7 नवम्बर 1888)
  • 1993- इटली के वैज्ञानिक ब्रूनो रॉज़ी का निधन हुआ,  जिनकी गिनती कॉस्मिक किरणों पर अध्ययन करने वालों में की जाती है। कॉस्मिक किरणों और पदार्थों के साथ उनकी परस्पर क्रिया पर किए गए इनके अनुसंधान ने उच्च ऊष्मा कण-भौतिकी की नींव रखी।(जन्म 13 अप्रैल 1905)।
  •  
  •  

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news