इतिहास

इतिहास में आज 26 नवंबर
26-Nov-2019
इतिहास में आज 26 नवंबर

26 नवंबर, 2008 की रात गोलियां बरसने लगीं और देखते ही देखते लाशों के ढेर लग गए. समुद्री रास्ते से आए चरमपंथियों ने मुंबई के ताज होटल, ओबेरॉय होटल, लियोपोल्ड कैफे, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और नरीमन हाउस को निशाना बनाया.
चरमपंथियों ने अपने एके-47 राइफलों से अंधाधुंध गोलीबारी की, हथगोले फेंके और आग लगाई. लगातार 60 घंटे चले इन हमलों को पूरी दुनिया ने टेलीविजन पर देखा. इन हमलों में लगभग 166 लोग मारे गए थे जिनमें कई विदेशी नागरिक और सुरक्षाकर्मी थे. इसमें करीब 300 लोग घायल हुए थे. हादसे में कई पुलिस अधिकारी मारे गए और सिर्फ एक हमलावर पकड़ा जा सका. मोहम्मद अजमल कसाब नाम के इस चरमपंथी पर चले मुकदमे के बाद उसे मौत की सजा मिली.
भारत ने हमले के दिन ही पाकिस्तान पर आरोप लगा दिया और इसके लिए सबूत भी जुटाने लगा. बाद में हालांकि इस बात की पुष्टि हो गई कि पकड़ा गया इकलौता आतंकवादी कसाब पाकिस्तान का नागरिक था.
भारत ने जल्द ही अपनी तरफ से सबूत जुटा लिए और पाकिस्तान के हवाले कर दिए. उसका दावा है कि लश्कर ए तैयबा ने इस हमले की साजिश रची और उसे पाकिस्तान के खुफिया विभाग आईएसआई का पूरा साथ मिला. हालांकि पाकिस्तान सरकार इस बात से इनकार करती आई है. अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद पाकिस्तान ने इस मामले की जांच का फैसला किया लेकिन आज तक अदालती रस्में पूरी नहीं हो पाई हैं.

  • 1716 -पहला बब्बर शेर अमेरिका में देखा गया।
  • 1965-फ्रांस ने अपना पहला उपग्रह ऐस्ट्रिक्स-1 प्रेक्षित किया।
  • 1996 - मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं का पता लगाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान  मार्स ग्लोबल सर्वेयर  को अंतरिक्ष में भेजा (7 नवम्बर); संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक के संदर्भ में  आयल फ़ॉर फ़ुड डील प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया।
  • 1997 - पाक सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने मुख्य न्यायाधीश को निलम्बित किया।
  • 1998 - तुर्की के प्रधानमंत्री मेसुत यिल्माज ने संसद में अपनी सरकार के विश्वासमत हासिल नहीं कर पाने के बाद इस्तीफ़ा दिया, कंबोडिया के वर्तमान प्रधानमंत्री हुनसेन को औपचारिक रूप से पुन: देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया, माहे (सेशल्स) में इस्रायल की  लीनोर अबार्गिल 1998 की मिस वल्र्ड चुनी गईं।
  • 2001 - नेपाल में 200 माओवादी विद्रोही मारे गये; देश में आपातकाल लागू।
  • 2002 - बीबीसी के सर्वेक्षण में विंस्टन चर्चिल महानतम ब्रिटिश नागरिक चुने गये।
  • 2006 - इराक बम धमाके में 202 लोगों की जान गई।
  • 2008 - भारत के मुंबई नगर में आत्मघाती आतंकवादी हमला हुआ। आतंकवादियों ने ताज होटल में घुसकर अनेक अतिथियों को बंधक बना लिया। इसे भारतीय सेना ने तीन दिनों की कार्यवाई के पश्चात मुक्त करा लिया। 
  • 1921- प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन का जन्म हुआ। 
  • 1926- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रवि राय का जन्म हुआ।
  • 1898-जर्मन रसायनज्ञ  कार्ल ज़ीग्लर का जन्म हुआ, जिन्होंने 1963 में ग्यूलियो नैट्टा के साथ उच्च पॉलीमर की तकनीक के क्षेत्र में और प्लास्टिक के विकास में योगदान दिया जिसके लिए 1963 में दोनों को रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-12 अगस्त 1973)
  • 1857  स्विस भाषा विज्ञानी  फर्डिनैण्ड डी सैस्यूरे का जन्म हुआ,  जिनके भाषा की संरचना पर दिए विचारों ने बीसवीं शताब्दी में भाषा विज्ञान की उन्नति में योगदान दिया।(निधन- 22 फरवरी 1913) 
  • 1830- बेल्जिय़न-अमेरिकी बागवान  ऐन्ड्रे पैरमेन्टियर का निधन हुआ, जो अमेरिका में कई पादप प्रजातियों को लाने के लिए जाने जाते हैं। वर्ष 1825 में इन्होंने ब्रुकलिन में पहला वानस्पतिक उद्यान स्थापित किया। (जन्म 3 जुलाई 1780)
  • 1885-   आयरलैण्ड के रसायनज्ञ और भौतिकीविद्  थॉमस ऐन्ड्रिव्स का निधन हुआ, जिन्होंने दो अवस्थाओं के बीच परिवर्तन के समय गैस और द्रव की अवस्था की निरंतरता के बारे में बताया।(जन्म 19 दिसम्बर 1813)।
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news