इतिहास

इतिहास में आज 29 नवंबर
29-Nov-2019
इतिहास में आज 29 नवंबर

65 साल पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 29 नवंबर 1947 को विभाजन योजना प्रस्ताव पारित कर यहूदियों और अरब देशों के लिए सीमाएं तय कर दी थीं. यहूदी राष्ट्र इस्राएल ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया, जबकि अरब और फिलिस्तीनी नेताओं ने इसे खारिज कर दिया. उसके बाद 1948 में यहूदी राष्ट्र इस्राएल का गठन हुआ था. उसके बाद दशकों से तनाव और हिंसा का दौर चला आ रहा है. इस्राएल और फिलिस्तीन के बीच समय-समय पर टकराव होते रहते हैं. दोनों देशों के टकराव के पीछे कुछ अहम मुद्दे जिम्मेदार हैं. इनमें एक-दूसरे के अस्तित्व को मान्यता, सीमा, सुरक्षा, जल अधिकार, यरूशलम पर नियंत्रण, इस्राएली बस्तियां, फिलिस्तीन का आजादी आंदोलन और शरणार्थियों की समस्या का हल शामिल है. 1977 में संयुक्त राष्ट्र ने 29 नवंबर की तारीख इंटरनेशनल डे ऑफ सोलिडेरिटी विद पेलेस्टेनियन पीपल के लिए तय कर दी.

  • 1520 - स्पेन के नाविक फ़र्डिनंड मेजालन ने एक जल डमरु को पार किया जो आज उन्हीं के नाम पर मेज़ालन जल डमरु के नाम से जाना जाता है। 
  • 1759 - दिल्ली के बादशाह आलमगीर द्वितीय की हत्या।
  • 1813-आयोडीन की खोज की घोषणा फ्रेन्च इन्स्टिट्यूट में निकोलस क्लेमेन्ट द्वारा की गई।
  • 1889 - बेंगलुरू के लालबाग़ गार्डन में ग्लास हाउस की आधारशिला रखी गई।
  • 1943-योगोस्लाविया में टीटो के नेतृत्व में फ़ाशिज़्म विरोधी और स्वतंत्रता प्रेमी मोर्चा बना।
  • 1951-अमेरिका ने पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1998 - कर्नल कुरु बातासयाल के नेतृत्व में भारतीय सैन्य दस्ते ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सेना यूनीफि़ष में नार्वे के दस्ते का स्थान ग्रहण किया।
  • 1999 - महाराष्ट्र के नारायण गांव में विश्व का सबसे बड़ा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला।
  • 2001 - अफग़़ान गुट अंतरिम परिषद पर राजी हुए।
  • 2004 - आसियान देशों ने चीन के साथ व्यापार के समझौते को अंतिम रूप प्रदान किया।
  • 2006 - पाकिस्तान ने मध्यम दूरी वाले मिसाइल हत्फ़-4  का सफल परीक्षण किया।
  • 2007 - जनरल अशरफ़ परवेज कियानी ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की कमान सम्भाली। परवेज मुशर्रफ़ ने असैनिक राष्ट्रपति के रूप में अगले पांच वर्ष के लिए शपथ ग्रहण की।
  • 2008 - 60 घंटे ऑपरेशन के बाद कमांडो ने मुम्बई को आतंकियों से मुक्त कराया। भारतीय मुक्केबाज़ मैरीकॉम ने पांचवीं महिला एआईबीए वल्र्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जीती। 
  • 1909 - प्रसिद्ध बंगला इतिहासकार रोमेश चन्द्र दत्त का जन्म हुआ। 
  • 1993 - जे.आर.डी. टाटा का निधन हुआ।  
  • 1803 - आस्ट्रिया के भौतिकशास्त्री क्रिश्चियन डॉप्लर का जन्म हुआ,  जिन्होंने बताया कि किस तरह से प्रकाश या ध्वनि तरंगों के स्रोत या फिर प्रेक्षक की गति के कारण आभासी आवृत्ति या तरंगदैध्र्य परिवर्तित हो जाते है। इसे ही डॉप्लर प्रभाव कहा जाता है।(निधन-17 मार्च 1853)
  • 1627-सत्रहवीं शताब्दी के अग्रणी प्रकृतिवद् और वनस्पतिविद्  जॉन रे का जन्म हुआ, जिन्होंने वर्गीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन्हें प्राय: ब्रिटेन में प्राकृतिक इतिहास का जनक माना जाता है।(निधन-17 जनवरी 1705)
  • 1999- अमेरिकी कार्बनिक रसायनज्ञ  लेविस हैस्टिंग्स सैरेट का निधन हुआ, जिन्होंने 1944 में कॉर्टिसोन हार्मोन का संश्लेषण किया।(जन्म-22 दिसम्बर 1917)
  • 1929- अमेरिकी अंग्रेज़ी प्रोफेसर  डैलस लोरे शार्प का निधन हुआ, जो अपने समय के बहुत मशहूर प्रकृति लेखक माने जाते हैं। इनके निबंध लोगों को प्रकृति के बारे में बताते थे। सन् 1901 में इनकी पहली पुस्तक वाइल्डलाइफ नियर होम छपी। (जन्म-13 दिसम्बर 1870)

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news