इतिहास

इतिहास में आज 1 दिसंबर
01-Dec-2019
इतिहास में आज 1 दिसंबर

पर्यटक जहाज आशीले लाउरो का इतिहास काफी उतार चढ़ाव भरा रहा. सागर में डूबने से पहले इस शानदार जहाज पर हत्याएं और आतंकवादी वारदात हो चुकी थी. इस जहाज को रॉयल रोटरडैम कंपनी ने 10 साल की कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया था. जहाज का वजन 24,000 टन था. 1947 में जब इस जहाज को पानी में उतारा गया तो यह नीदरलैंड्स से भारतीय उप महाद्वीप के बीच यात्रियों के सफर और माल ढुलाई के इस्तेमाल में लाया गया. 1965 में स्टार लाउरो नाम की लग्जरी जहाज कंपनी ने इसे खरीद लिया. उसके बाद इसका इस्तेमाल लग्जरी जहाज के तौर पर होने लगा. 1971 में इस विशालकाय जहाज ने भूमध्य सागर में मछली पकड़ने वाली नाव को टक्कर मार दी जिसमें एक शख्स की मौत हो गई. इसके 10 साल बाद जहाज में लगी आग में दो लोगों की मौत हो गई. आशीले लाउरो के इतिहास की सबसे कुख्यात वारदात 1985 में हुई जब फिलिस्तीनी चरमपंथियों ने जहाज का अपहरण कर लिया. चरमपंथियों की गोली से अमेरिकी पर्यटक लियोन क्लिंगहॉफर की मौत हो गई. 1994 में पूर्वी अफ्रीका के पास से गुजरते हुए आशीले लाउरो में आग लग गई. उस वक्त जहाज में 1000 यात्री सवार थे. आग से लोगों को बचाने के लिए लाइफबोट को समंदर में उतारा गया. आशीले लाउरो को तट तक खींच कर लाने के लिए एक और जहाज भेजा गया. लेकिन जैसे ही दोनों जहाजों को जोड़ने की कोशिश की गई, आशीले लाउरो में बड़ा धमाका हुआ. इस धमाके में दो लोगों की मौत हो गई और आशीले लाउरो समंदर में डूब गया.

  •  1825 -यूरोपीय देशों का पवित्र संघ नामक गठबंधन रूस के बाहर निकल जाने के साथ ही टूट गया। यह संघ वर्ष 1815 में नेपोलियन की पराजय और वियना कान्फ्रेन्स के बाद रूस, आस्ट्रिया और प्रॉस के राजाओं के बीच समझौते पर हस्ताक्षर से अस्तित्व में आया था।
  • 1897-इटली और विश्व के अत्यंत छोटे गणराज्य सैन मैरीनो के मध्य जो इटली के बीच में स्थित है अनाक्रमण संधि हुई। सैन मैरीनो का क्षेत्रफल 61 वर्ग किलोमीटर है।
  • 1959 -पहली बार बाह्य अंतरिक्ष से पृथ्वी का रंगीन फोटो लिया गया।
  • 1987 - अफग़़ानिस्तान के नये संविधान के अंतर्गत डॉ. नजीबुल्लाह राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1988 - पाकिस्तान में आपातकाल की समाप्ति तथा राष्ट्रपति ग़ुलाम इशहाक ख़ान ने बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
  • 1992 - दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ्रीका में राजनयिक संबंध स्थापित।
  • 1997 - चेचेन्या को विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया। सौरमण्डल के आठों ग्रह एक कतार में आए। 
  • 2000 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया।
  • 2001 - अफग़़ानिस्तान कंधार एयर पोर्ट पर तालिबान विरोधी कबालियों का कब्ज़ा।
  • 2002 - आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट श्रृंखला जीती।
  • 2006 - नेपाल ने नये राष्ट्रगान, जिसमें राजा का नामो-निशान तक नहीं है, स्वीकृत किया।
  • 2008 - भारत के बिलियडर्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 75वीं राष्ट्रीय बिलियडर्स एवं स्नूकर का सीनियर खिताब जीता। 
  • 1885 - भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक काका कालेलकर का जन्म हुआ। 
  • 1954 - प्रसिद्ध समाज सेविका  मेधा पाटकर का जन्म हुआ। 
  • 1743 - जर्मन रसायनज्ञ  मार्टिन हेनरिक क्लैपरॉथ का जन्म हुआ, जो वैश्लेषिक रसायन विज्ञान के जनक माने जाते हैं। इन्होंने यूरेनियम (1789) जिर्क़ोनियम (1789) सीरियम (1803) की खोज की, तथा कई तत्वों की पहचान की। (निधन-1 जनवरी 1817)
  • 1925 -अमेरिकी जैवरसायनज्ञ  मार्टिन रॉडबेल का जन्म हुआ, जिन्हें प्राकृतिक सिग्नल ट्रान्सड्यूसर प्रोटीन की खोज करने के लिए 1994 में चिकित्सा/शरीरक्रियाविज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन- 7 दिसम्बर 1998)
  • 1964-ब्रिटेन के आनुवांशिकविद् और बायोमेट्रीशियन  जे.बी.एस. हाल्डेन का निधन हुआ, जिन्होंने जनसंख्या आनुवांशिकी और विकास के अध्ययन के नए रास्ते खोले। (जन्म- 5 नवम्बर 1892)

 *  1866- ब्रिटिश सैन्य अधिकारी तथा भूमापन के विख्यात वैज्ञानिक,  सर जॉर्ज एवरेस्ट का निधन हुआ, जिन्होंने 1818 से 1843 तक भारत का त्रिकोणमीतिक सर्वेक्षण किया और उपमहाद्वीप का सही मापन किया। सन् 1865 में इनके नाम पर ही हिमालय की एक चोटी का नाम माउन्ट एवरेस्ट रखा गया।(जन्म 1790)
 *महत्वपूर्ण दिवस-  विश्व एड्स दिवस,सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news