इतिहास

इतिहास में आज 3 नवंबर
03-Dec-2019
 इतिहास में आज 3 नवंबर

राजेंद्र बाबू के नाम से विख्यात इस स्वतंत्रता सेनानी ने स्कूल के दिनों से ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया था और आगे चल कर हर मोर्चे पर उसे सच साबित किया. उनकी पढ़ाई के दिनों के दर्जनों किस्से आज भी भारत में विद्यार्थियों को प्रेरणा देने के लिए सुने सुनाए जाते हैं.

आजादी की लड़ाई के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल होने से पहले वह वकील थे. महात्मा गांधी के प्रबल समर्थक राजेंद्र बाबू बहुत जल्दी ही बिहार के बड़े नेताओं में शामिल हो गए. 1934 में वो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी चुने गए. देश के आजाद होने पर वह संविधान सभा के अध्यक्ष चुने गए. इसी सभा ने देश का संविधान तैयार किया. 1950 में जब देश गणतंत्र बना तो संविधान सभा ने उन्हें देश का पहला राष्ट्रपति चुना. 1951 में पहले आम चुनाव के बाद वे भारतीय संसद के इलेक्टोरल कॉलेज के जरिए चुने गए देश के पहले राष्ट्रपति बने. 1957 में उन्हें दोबारा इस पद के लिए चुना गया.
देश के सर्वोच्च पद पर रहने के बावजूद लोग उनकी प्रतिभा और सादगी के कायल रहे हैं जिसने भारत के नीति नियंताओं के लिए नैतिकता की लकीर बहुत पहले खींच दी थी.

  • 1814 -योरोपीय देशों के प्रमुखों की सहमति से वियना कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। वियना आस्ट्रिया की राजधानी है यह सम्मेलन फ्रांस के शासक नेपोलियन बोनापार्ट की पराजय के बाद  योरोप के मानचित्र को पुन: तैयार करने हेतु आयोजित किया गया था।
  • 1902- पनामा को कोलम्बिया से स्वाधीनता मिली।
  • 1957-स्पुटनिक-2 पहली बार किसी प्राणी को लेकर अंतरिक्ष में गया जो लाइका नाम की कुतिया थी।े
  • 1997 - जी-15 समूह का सातवां शिखर सम्मेलन कुआलालम्पुर में प्रारम्भ।
  • 2001 - अमेरिका ने लश्कर व जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
  • 2002 - नखोम पाथोम की बैठक में लिट्टे ने राजनीति की मुख्य धारा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की।
  • 2003 - पाकिस्तान और चीन के बीच बीजिंग में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर।
  • 2006 - भारत बेल्जियम के साथ सामाजिक सुरक्षा गारंटी पर समझौता हुआ।
  • 2007 - पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की प्रमुख बेनजीर भुट्टो को उनके घर में नजरबन्द किया गया।
  • 2008- यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी उधारी दरों में 0.5 प्रतिशत की कमी की। 
  • 1933 -  नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमत्र्य सेन का जन्म हुआ। 
  • 1897- अंग्रेज़ समुद्र विज्ञानी फ्रैड्रिक स्ट्रैटेन रसैल का जन्म हुआ,  जिन्होंने प्रकाश के सम्बन्ध में समुद्र की गहराई में जीवन पर अध्ययन किया। (निधन-5 जून 1984)
  • 1749 - वैज्ञानिक डैनिएल रदरफोर्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने हवा के उस अंश का पता लगाया जो दहन में मदद नहीं करती। इसे आज हम नाइट्रोजन गैस के नाम से जानते हैं। (निधन-15 नवम्बर 1819)
  • 1844 -फ्रांस के प्रसिद्ध भौतिक शास्त्री एडवर्ड ब्रिन्ली का जन्म हुआ।
  • 1896- जर्मन रसायनज्ञ यूजीन बाउमन का निधन हुआ, जिन्होंने यह पता लगाया कि थायरॉइड ग्रन्थि आयोडीन से परिपूर्ण होती है। इससे पहले इस तत्व का जीवों के शरीर में नहीं पता था, और 1896 में इन्होंने थायरॉइड सम्बन्धी बीमारियों के इलाज पर काम किया। (जन्म 12 दिसम्बर 1846)
  • 1933- फ्रांस के जीवाणु विज्ञानी ऐमील रॉक्स का निधन हुआ, जिन्होंने पाश्चर के साथ डिप्थीरिया पर कार्य किया और उसके विषाणु का पृथक्करण किया। (जन्म 17 दिसम्बर 1853)
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news