इतिहास

इतिहास में 8 दिसंबर
08-Dec-2019
इतिहास में 8 दिसंबर

आज के दिन 1980 में न्यूयॉर्क में बीटल्स बैंड के मुख्य गायक जॉन लेनन की हत्या कर दी गई थी. हत्यारे ने उन पर चार गोलियां दागी, लेनन की ऊर्जा भरी आवाज अब भी गूंजती है.
आठ दिसंबर 1980 को जॉन लेनन की हत्या कर दी गई थी. न्यूयॉर्क में लेनन को मार्क डेविड चैपमैन नाम के शख्स ने गोली मारी. डेविड चैपमैन जॉन लेनन के घर पहुंचा. उसने खुद को लेनन का प्रशंसक बताया और ऑटोग्राफ मांगा. हर बार की तरह इस बार भी प्रशंसक की मांग को लेनन ठुकरा नहीं पाए. उन्होंने मुस्कुराते हुए ऑटोग्राफ दिया और चैपमैन के कंधे पर हाथ रखा. लेनन की जिंदगी के ये कुछ आखिरी लम्हे थे. हंसी और हल्की फुल्की बातचीत के बाद ऑटोग्राफ लेने वाले 25 साल के युवक ने लेनन पर लगातार चार गोलियां दाग दीं.
लेनन का परिवार और हजारों प्रशंसक एक दिन बाद उनका जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे थे. लेकिन माहौल में मातम पसर गया. अस्पताल पहुंचने से पहले ही 40 साल के जॉन लेनन दुनिया से विदा हो गए. लेकिन उनके पोस्टर और गाने आज भी युवाओं की पंसद बने हुए हैं.

1983-  ब्रितानी उच्च सदन हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स ने सदन की सीधी कार्यवाही टेलिविजऩ पर दिखाने के पक्ष में मतदान किया था।
1987- विश्व की दो महाशक्तियों अमरीका और सोवियत संघ के नेताओं ने ऐसी पहली संधि पर दस्तख़त किया जिसमें भूमि आधारित परमाणु हथियारों के जख़ीरे को कम करने का प्रावधान था। सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाचोव और अमरीकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के बीच वॉशिंगटन में तीन दिन तक बैठक चली। इसके बाद परमाणु हथियारों की संख्या घटाने की संधि पर दस्तख़त कर हथियारों की होड़ की दिशा पलटने की पहली कोशिश की गई थी।
1993 -अमेरिकी सैन्य सैक्रेटरी ने घोषणा की कि जी.पी.एस. (ग्लोबल पोज़ीशनिंग सिस्टम) 100 मीटर के अन्दर सही स्थिति दर्शाता है।
1994 -पीटर आर्मब्रस्टर के नेतृत्व में जर्मन वैज्ञानिकों के दल ने तत्व-111 की खोज की जिसका नाम अनअनअनियम रखा गया।
1995 - चीन द्वारा विवादास्पद रूप से 6 वर्षीय बालक झेनकेन नोरबू की पंचेन लामा के अवतार के रूप में ताजपोशी एवं मान्यता।
1998 - पूर्व लेफ़्िटनेंट कर्नल ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के नए राष्ट्रपति बने।
2000 - ब्रिटेन और रूस के बीच रक्षा समझौता सम्पन्न, फ्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार  गोलनेटमाइन खोजा।
2002 - भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुन के बाद गौमूत्र को संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट किया।
2003 - निलम्बन की अवधि बढ़ाये जाने के बाद जिम्बाव्वे ने राष्ट्रकुल से अपने को अलग करने की घोषणा की।
2004 - पाकिस्तान ने 700 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2005 - रेडक्रास और रेड क्रीसेंट सोसाइटी ने सफ़ेद पृष्ठभूमि में हीरे के आकार के एक लाल क्रिस्टल को नए अतिरिक्त चिह्न के रूप में स्वीकार किया।
2007 - अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबन्धन सेना और नाटो की सेनाओं ने दक्षिणी अफग़़ानिस्तान के मूसा कला जि़ले में तालिबानी आतंकवादियों पर हमले किये। 
1935 -भारतीय अभिनेता धर्मेन्द्र का जन्म हुआ। 
1946 - भारतीय अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का जन्म हुआ। 
1924-अंग्रेज़ सूक्ष्म जीव विज्ञानी  जॉन स्मिथ का जन्म हुआ, जो न्यूक्लिक अम्ल पर अनुसंधान करने वाले अग्रणी वैज्ञानिकों में गिने जाते हैं। जिन्होंने आर.एन.ए. की संरचना स्थापित करने में, तथा जीवाणु के डी.एन.ए. के क्षार के मिथाइलीकरण में योगदान दिया। (निधन-22 नवम्बर 2003) 
1730-जर्मनी के वनस्पति विज्ञानी  जोहान हेड्विग का जन्म हुआ, जिन्होंने हरिता (मॉस) के बारे में जानकारी को सुविकसित और समृद्ध किया।(निधन-18 फरवरी 1799)  
1970 - अमेरिकी एंडोक्राइनोलॉजिस्ट  फिलिप एडवर्ड स्मिथ का निधन हुआ, जिन्होंने पीयूष गं्रथि का महत्व बताया। (जन्म 1 जनवरी 1884)
1986 -अमेरिकी भूरसायनज्ञ हैरिसन स्कॉट ब्राउन का निधन हुआ,  जो प्लूटोनियम के पृथक्करण के लिए जाने जाते हैं।(जन्म 26 सितम्बर 1917)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news