इतिहास

इतिहास में आज 11 दिसंबर
11-Dec-2019
इतिहास में आज 11 दिसंबर

जर्मनी के युद्ध एलान के पहले तक अमेरिका यूरोप में चल रहे संघर्ष में तटस्थ राष्ट्र की भूमिका निभा रहा था. लेकिन अमेरिका के पर्ल हार्बर पर हुई जापानी बमबारी ने जर्मनी को भी आश्चर्यचकित किया. जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने धुरी सहयोगी जापान के साथ मौखिक रूप से समझौता किया था कि वह अमेरिका के खिलाफ जंग में शामिल होगा. हिटलर अनिश्चित था कि वह किस तरह से अमेरिका को युद्ध में उलझाएगा. जापान का पर्ल हार्बर पर हमला इस सवाल का जवाब था.
8 दिसंबर को जापान के राजदूत ओशिमा जर्मनी के विदेश मंत्री फॉन रिबनट्रोप के पास गए. ओशिमा का मकसद जर्मनी को अमेरिका के खिलाफ युद्ध के लिए राजी करना था. हालांकि ओशिमा को पता था त्रिपक्षीय समझौते के तहत जर्मनी के ऊपर इसका कोई दबाव नहीं है. त्रिपक्षीय समझौते के मुताबिक अगर जापान पर हमला होगा तो जर्मनी उसकी मदद करेगा लेकिन अगर जापान किसी देश पर आक्रमण करेगा तो ऐसा नहीं होगा. लेकिन हिटलर ने कुछ और ही सोचा. हिटलर को डर था कि देर सबेर अमेरिका उस पर हमला करेगा. हिटलर ने जापान की ताकत का गलत मूल्यांकन किया. हिटलर को लगा कि जापान इतना शक्तिशाली है कि वो अमेरिका को हरा देगा. अगर ऐसा हुआ तो जर्मनी को रूस को हराने में मदद मिलेगी. बर्लिन समय के मुताबिक 11 दिसंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे जर्मनी के उपराजदूत ने अमेरिका के विदेश मंत्री को युद्ध की घोषणा की प्रति दी. उसी दिन हिटलर ने जर्मनी की संसद को संबोधित करते हुए अपने फैसले को सही ठहराया. यह फैसला हिटलर के लिए ताबूत की आखिरी कील साबित हुए. अमेरिका के युद्ध में उतरते ही हिटलर के पांव उखड़ने शुरू हो गए.

  • 1687-ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत)में नगर निगम बनाया।
  • 1911 -मैडम क्यूरी को दुबारा नोबेल पुरस्कार मिला। वे दो बार नोबेल पुरस्कार पाने वाली दुनिया की पहली वैज्ञानिक बनीं।
  • 1946 - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
  • 1983 - जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
  •  1997 -जापान के क्योटो में दुनिया के 150 देशों ने धरती पर ग्लोबल वार्मिंग की रोकथाम के लिए ग्रीनहाउस गैसों के नियंत्रण पर सहमति जताई। ग्रीन हाउस देशों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत।
  • 1998 - 23वें काहिरा अंतर्राष्ट्रीय फि़ल्म समारोह में तमिल फि़ल्म  टेररिस्ट  सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2002 - स्पेन के नौसैनिकों ने अरब सागर में उत्तर कोरिया के एक जहाज़ को पकड़ा, इसमें स्कड मिसाइलें लदी थीं।
  • 2003 - मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।
  • 2007 - उत्तर और दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ। 
  • 1882 - तमिल कवि सुब्रह्मण्य भारती का जन्म हुआ। 
  • 1922 - हिन्दी फि़ल्म अभिनेता दिलीप कुमार का जन्म हुआ। 
  • 1931 -धार्मिक आन्दोलकर्ता  ओशो रजनीश का जन्म हुआ। 
  • 1969 -भारत शतरंज खिलाड़ी  विश्वनाथन आनंद का जन्म हुआ। 
  • 2004 - कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध गायिका एवं अभिनेत्री एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी का निधन हुआ। 
  • 1998 -  प्रसिद्ध कवि और गीतकार कवि प्रदीप का निधन हुआ। 
  • 1843-  जर्मन चिकित्सक  हेनरिक हर्मन रॉबर्ट कोख का जन्म हुआ, जो जीवाणु विज्ञान के संस्थापक माने जाते हैं। जिन्होंने क्षय रोग तथा हैजा के जीवाणुओं की खोज की।(निधन-27 मई 1910)
  • 1925-अमेरिकी तंत्रिका विज्ञानी पॉल ग्रीनगार्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने बताया कि किस तरह ड्रग दिमाग को प्रभावित करती है। उन्होंने नशे की लत (ड्रग एडिक्शन) को मानसिक बीमारी माना। इसके लिए इन्हें स्वीडन के एरविन कार्लसन तथा आस्ट्रियाई-अमेरिकी एरिक आर. कैण्डेल के साथ वर्ष 2000 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1933- फ्रांसीसी क्रिस्टलोग्राफर  जॉज्र्स फ्रीडेल का निधन हुआ, जिन्होंने क्रिस्टलों बाह्य और आंतरिक संरचना के बारे में जानकारी दी। ये सुप्रसिद्ध फ्रांसीसी खनिजविज्ञानी चाल्र्स फ्रीडेल के सुपुत्र थे। (जन्म-19 जुलाई 1865)
  • 1978-अमेरिकी जैव रसायनज्ञ  विन्सेन्ट ड्यू विग्नैउ का निधन हुआ, जिन्हें जैव रासायनिक रूप से महत्वपूर्ण सल्फर यौगिकों पर अध्ययन करने के लिए, खासकर पहले पॉलीपेप्टाइड हॉर्मोन के संश्लेषण के लिए, वर्ष 1955 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 18 मई 1901)
  •  महत्वपूर्ण दिवस- यूनीसेफ़ दिवस (विश्व बालकोष दिवस)
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news