इतिहास

इतिहास में आज 17 दिसंबर
17-Dec-2019
इतिहास में आज 17 दिसंबर

ऑरविल और विल्बर राइट बंधुओं की वजह से ही आज हम और आप विमान का सफर कर पा रहे हैं. राइट बंधुओं के मामूली से प्रयोगात्मक विमान से शुरू होकर यह उड़ान जेट विमानों और अंतरिक्ष यानों तक होते हुए चंद्रमा और मंगल तक जा पहुंची है.
राइट बंधुओं की यह कामयाबी दरअसल चार साल की कड़ी मेहनत और बार-बार नाकामी मिलने के बावजूद सपने को साकार करने के जज्बे का नतीजा थी. हालांकि अपने भाइयों की तरह वे कॉलेज नहीं गए लेकिन मशीनों से दोनों को खूब लगाव था. बचपन में उनके पिता ने उन्हें एक हेलीकॉप्टर सा खिलौना दिया था, जिसने दोनों भाइयों को असली का उड़न यंत्र बनाने के लिए प्रेरित किया. दोनों को मशीनी तकनीक की काफी अच्छी समझ थी जिससे उन्हें विमान के निर्माण में मदद मिली.
यह कौशल उन्होंने प्रिंटिंग प्रेसों, साइकिलों, मोटरों और दूसरी मशीनों पर लगातार काम करते हुए पाया था. दोनों ने 1900 से 1903 तक लगातार ग्लाइडरों के साथ परीक्षण किया था लेकिन वे ग्लाइडर नहीं उड़ा पा रहे थे. आखिरकार एक साइकिल मैकेनिक चार्ली टेलर की मदद से राइट बंधु एक ऐसा इंजन बनाने में सफल रहे, जो 200 पौंड से कम वजन का भी था और 12 हॉर्स पावर का था.
फिर समस्या आयी प्रोपेलर की. जलयान के प्रोपेलर विमान के लिए उपयुक्त नहीं थे. ऐसे में, राइट बंधुओं ने ग्लाइडरों के अनुभव के आधार पर उपयुक्त प्रोपेलर बनाने में सफलता हासिल की. उसके बाद उन्होंने अपने ग्लाइडर 'किटी हॉक' में यह इंजन और प्रोपेलर लगाकर विमान तैयार किया जिसने 17 दिसंबर 1903 को पहली उड़ान भरी. 12 सेकेंड की इस उड़ान ने 120 फीट की दूरी तय की और इतिहास रच दिया.

  • 1790 -खुदाई के दौरान मैक्सिको सिटी में ऐज़्टेक सभ्यता का कैलेण्डर मिला।
  • 1895-पेपर ट्वाइन बनाने की मशीन के लिए उसके अविष्कारक जॉर्ज एल. ब्राउनेल को पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
  • 1998 - अमेरिकी और ब्रिटिश बम वर्षकों ने ऑपरेशन डेजर्ट फ़ाक्स के तहत इराक पर भारी बमबारी की।
  • 2000 - भारत और पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष मुख्यालयों में हॉटलाइन पुन: शुरू, नेशनलिस्ट सर्व डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता मिरको सरोविक ने बोस्निया में राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  • 2002 - तुर्की ने कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन किया।
  • 2008- शीला दीक्षित ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। केन्द्र सरकार ने शासन बलों में पदोन्नति के लिए नई पदोन्नति नीति की घोषणा की। 
  • 1807 - फ्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट ने मीलान का ऐतिहासिक आदेश जारी किया। ब्रिटेन की नौसेना द्वारा फ्रांस की बंदरगाहों का परिवेष्टन कर लिए जाने के बाद यह आदेश जारी हुआ।
  • 1891 -ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति और प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ जूलियस रैब का राजधानी वियना में जन्म हुआ।
  • 1903 -मोटर की सहायता से उडऩे वाला विमान अनेक बार के परीक्षण के बाद पहली बार सफलतापूर्वक पृथ्वी से उड़ा और उसने एक मिनट तक आसमान में उड़ान भरी। यह सफल परीक्षण उत्तरी अमरीका में वेल्बर राइट और ओरियल राइट नामक दो भाइयों ने किया था।
  • 1971 -भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरा युद्ध पाकिस्तान के विभाजन के परिणाम स्वरुप बांग्लादेश के अस्तित्व में आने के बाद समाप्त हुआ।  
  • 1959 -  प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गांधीवादी और पत्रकार भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया का निधन हुआ। 
  • 1778 -अंग्रेज़ रसायनज्ञ सर हम्फ्री डेवी का जन्म हुआ, जिन्होंने कई रासायनिक तत्वों और यौगिकों की खोज की। उन्होंने सुरक्षित लैम्प की खोज की, तथा पोटैशियम और सोडियम जैसे तत्व खोजे। (निधन-29 मई 1829)
  • 1787-चेक वैज्ञानिक जैन इवैनगेलिस्टा पर्किन्जी का जन्म हुआ, जिन्हें प्रायोगिक शरीर क्रिया विज्ञान के अग्रणी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने हिस्टोलॉजी, भ्रूण विज्ञान तथा भेषज विज्ञान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। पर्किंजी पहले व्यक्ति थे जिन्होंने माइक्रोटोम, पोटैशियम डाइक्रोमेट और कनाडा बाल्सम का इस्तेमाल शरीर क्रिया विज्ञान की स्लाइड बनाने में किया। (निधन-28 जुलाई 1869)
  • 1907-एक जाने-माने भौतिकविद्, गणितज्ञ और अभियंता  लॉर्ड केल्विन का निधन हुआ, जो अपने समय के न्यूटन समझे जाते हैं। उन्होंने तापमान मापने वाले पैमाने से पृथ्वी की आयु मापने की कोशिश की। इनका बचपन का नाम विलियम थॉमसन था, बाद में उन्होंने केल्विन नदी का नाम अपना लिया। (जन्म 26 जून 1824)
  • 1964 -भौतिकविद् विक्टर फ्रैन्सिस हेस का निधन हुआ, जिन्हें यू.एस. के कार्ल डी. एंडरसन के साथ कॉस्मिक किरणों, बाह्य अंतरिक्ष में शुरू होने वाले उच्च ऊर्जा विकिरण का पता लगाने के लिए सन् 1936 में नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 24 जून 1883)।
     

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news