इतिहास

इतिहास में आज 25 दिसंबर
25-Dec-2019
इतिहास में आज 25 दिसंबर

'सर' चार्ल्स स्पेंसर चैपलिन को मूक फिल्मों के दौर का कॉमिक दिग्गज माना जाता है. चैपलिन ने 88 साल की उम्र में स्विट्जरलैंड के अपने निवास पर अंतिम सांसें लीं. 1975 में चार्ली चैपलिन को नाइटहुड की उपाधि दी गई थी. चार्ली चैपलिन अपने पीछे पत्नी ऊना और आठ बच्चों को छोड़ गए. ऊना अपने समय के मशहूर नाटककार यूजीन ओ'नील की बेटी थीं. बताया जाता है कि चार्ली चैपलिन सोते में ही कोमा में चले गए थे.

निधन के दो दिन बाद उन्हें लुसाने, स्विट्जरलैंड स्थित उनके घर से करीब एक मील दूर दफनाया गया. उनके शरीर की कब्र से चोरी हो गई थी जो करीब 11 हफ्तों तक गायब रहने के बाद मई 1978 में वापस बरामद की गई. इस चोरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जो चैपलिन परिवार से मृत शरीर के बदले पैसे ऐंठना चाहते थे.

अभिनेता, लेखक, निदेशक, निर्माता, कंपोजर और कोरियोग्राफर के तौर पर चैपलिन ने करीब 80 फिल्मों में काम किया. इनमें से द गोल्ड रश, सिटी लाइट्स और लाइमलाइट बहुत प्रसिद्ध हैं. चार्ली चैपलिन के जन्म के बारे में कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं है. लेकिन कहा जाता है कि उनका जन्म 16 अप्रैल 1889 को लंदन में हुआ. मुश्किलों में बीते बचपन के चलते वह 13 साल की उम्र में ही स्टेज शो करने लगे थे. 1916 आते वह प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय कॉमेडियन बन चुके थे. पहले और दूसरे विश्वयुद्ध की मुश्किल घड़ी में चैपलिन की फिल्में लोगों को कुछ पल की हंसी दे रही थीं.

  • 1741 -खगोल विज्ञानी एण्डर्स सेल्सियस (1701-44) ने सेन्टीग्रेड ताप पैमाने की खोज की।
  • 1914 -जैव रसायनज्ञ एडवर्ड सी. कैन्डल के द्वारा पहली बार थायरॉइड हार्मोन, थायरॉक्सिन का क्रिस्टलीकरण किया गया।
  • 1977 - हालीवुड के प्रसिद्ध फि़ल्म अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन।
  • 1991 - राष्ट्रपति मिखाइल एस. गोर्बाचोव के त्यागपत्र के साथ ही सोवियत संघ का विभाजन एवं उसका अस्तित्व समाप्त।
  • 1998 - रूस एवं बेलारूस द्वारा एक संयुक्त संघ बनाए जाने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर।
  • 2002 - चीन और बांग्लादेश के बीच रक्षा समझौता।
  • 2005 - मारीशस में 400 वर्ष पूर्व विलुप्त  डोडो  पक्षी का दो हज़ार वर्ष पुराना अवशेष मिला।
  • 2007 - कनाडा के प्रसिद्ध जॉज पियानोवादक और संगीतकार आस्कर पीटरसन का निधन।
  • 2008- भारत के द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गए चन्द्रयान-1 के 11 में से एक पेलोडर्स ने चन्द्रमा की नई तस्वीर भेजी। 
  • 1861 - महान स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और  समाज सुधारक मदनमोहन मालवीय का जन्म हुआ। 
  • 1923 - हिन्दी साहित्यकार धर्मवीर भारती का प्रयाग में जन्म।
  • 1924 - भारत के दसवें प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म हुआ। 
  • 1919 - प्रसिद्ध संगीतकार नौशाद का जन्म हुआ। 
  • 2011 -नाटककार, पटकथा लेखक, फि़ल्म व नाट्य निर्देशक सत्यदेव दुबे का निधन हुआ।  
  • 1851 -  अमेरिकी पेट्रोलियम वैज्ञानिक हरमन फ्रैश का जन्म हुआ, जिन्होंने सल्फर खनन के लिए फ्रैश प्रक्रिया का आविष्कार किया। जिन्होंने लूजिय़ाना और पूर्वी टेक्सस में किफायती तरीके से धरती से सल्फर निकाला।(निधन-1 मई 1914)
  • 1642-अंग्रेज़ भौतिकविद् और गणितज्ञ  सर आइज़ैक न्यूटन का जन्म हुआ,  जिन्होंने विज्ञान के कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण काम किए। वे सार्वकालिक महान वैज्ञानिक माने जाते हैं। उन्होंने प्रकाशिकी में बताया कि श्वेत प्रकाश को प्रिज़्म के द्वारा सात रंगों में विभाजित किया जा सकता है। इन्होंने गति और गुरुत्वाकर्षण के सुप्रसिद्ध नियम दिए। इसके अलावा जिन्होंने बताया कि चन्द्रमा, पृथ्वी के परित: घूमता है। (निधन-20 मार्च 1727)
  • 1930- जर्मन भौतिकविद्  यूजीन गोल्डस्टीन का निधन हुआ, जिन्होंने 1886 में कैनाल किरणों की खोज की जो निम्न दाब की इलेक्ट्रिक डिस्चार्ज ट्यूब के एनोड के छिद्रों से निकल रही थीं। जिन्होंने 1876 में इन किरणों का नाम कैथोड किरण रखा।(जन्म-5 सितम्बर 1850)
  • 1961- अमेरिकी चिकित्सक और भेषज विज्ञानी  ओट्टो लोवी का निधन हुआ, जिन्होंने तंत्रिका इंपल्स के रासायनिक प्रसारण से सम्बन्धित खोजों के लिए सर हेनरी डेल के साथ 1936 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला।(जन्म 3 जून 1873)।
  • 25 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
  • क्रिसमस - यह ईसाई धर्म का एक उत्सव है, जो 24 दिसंबर की पूर्वसंध्या पर आरंभ होता है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news