इतिहास

इतिहास में आज 30 दिसंबर
30-Dec-2019
इतिहास में आज 30 दिसंबर

रूस की क्रांति के बाद वहां यूएसएसआर यानि 'यूनियन ऑफ सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक्स' की स्थापना हुई थी. इसमें रूसी संघ, बेलारूस. यूक्रेन और ट्रांसकॉकेशियन फेडरेशन के सदस्य देश शामिल थे. 1936 में ही ट्रांसकॉकेशियन फेडरेशन के देश जॉर्जिया, अजरबाइजान और अर्मीनिया रिपब्लिक में विभाजित हो गए. सोवियत यूनियन के नाम से प्रसिद्ध नया कम्युनिस्ट देश यूएसएसआर, रूसी साम्राज्य का भविष्य था. सोवियत यूनियन दुनिया भर में मार्क्स के साम्यवादी सिद्धांतों पर आधारित पहला राष्ट्र था.
1917 में रूसी क्रांति के दौरान और उसके तुरंत बाद करीब 3 साल तक चले रूसी गृह युद्ध में व्लादिमीर लेनिन के नेतृत्व वाली बोल्शेविक पार्टी ने सोवियत सेनाओं पर नियंत्रण रखा. सोवियत सेना वर्कर्स एंड सोल्जर्स कमेटी का एक ऐसा गठजोड़ थी जिसका मकसद पूर्व रूसी साम्राज्य में एक सोशलिस्ट राज्य की स्थापना करना था. यूएसएसआर में सरकार का पूरा नियंत्रण कम्युनिस्ट पार्टी और उसके पोलितब्यूरो के हाथों में था. पोलितब्यूरो के अध्यक्ष का पद सबसे शक्तिशाली पद था जो शासन का कार्यभार संभालता था. सभी सोवियत उद्योग धंधों की मिल्कियत और प्रबंधन भी राज्य के हाथों में ही था. कृषि भूमि का बंटवारा राज्य द्वारा संचालित कलेक्टिव फार्म्स के रूप में हुआ था.
1922 में स्थापना के कुछ दशक बाद रूसी आधिपत्य वाला सोवियत यूनियन दुनिया की सबसे शक्तिशाली सत्ता बन कर उभरा. इसमें - रूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, बेलोरूसिया, उज्बेकिस्तान, अर्मेनिया, अजरबाइजान, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, मॉल्डोवा, तुर्कमेनिस्तान, ताजिकिस्तान, लात्विया, लिथुएनिया और एस्तोनिया - ये 15 देश शामिल हुए. 1991 में क्म्युनिस्ट सरकार के पतन के साथ ही सोवियत यूनियन भी खत्म हुआ.

  • 1913 -डॉ. विलियम डेविड कूलिज ने लैम्प के फिलामेन्ट के लिए मृदु टंग्सटन बनाने का तरीका पेटेन्ट कराया।
  • 1924 -एड्विन हबल ने आकाशगंगा के अलावा बाहर दूसरी नीहारिका के होने की घोषणा की।
  • 1947-रोमानिया के नरेश के त्यागपत्र के साथ ही इस देश में राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ और लोकतंत्र की स्थापना हुई। 
  • 1996 - ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त।
  • 2000 - जनरल उमर-इल बशील दोबारा सूडान के राष्ट्रपति चुने गये, कोलंबिया विश्व का सबसे हिंसक एवं ख़तरनाक देश घोषित।
  • 2001 - लश्कर-ए-तोइबा का संस्थापक प्रमुख हफ़ीज मोहम्मद पाकिस्तान में गिरफ़्तार; महमूद अजहर जेल भेजे गए।
  • 2006 - इराक के पूर्व कथित तानाशाह सद्दाम हुसैन को फ़ांसी दी गई।
  • 2007 - स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो के पुत्र बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का चेयरमैन चुना गया।
  • 2008 - सूर्यशेख गांगुली ने 46वीं राष्ट्रीय ए शतरंज चैम्पियनशिप का खिताब जीता। 
  • 1975 - दुष्यंत कुमार, हिन्दी के कवि और गज़़लकार।
  • 1990 - रघुवीर सहाय, हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार।
  • 2009 - राजेन्द्र अवस्थी-भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और  कादम्बिनी पत्रिका के सम्पादक। 
  • 1931-वेल्श के मौसम विज्ञानी सर जॉन थ्योडर हॉटन का जन्म हुआ, जिन्होंने 1960 के दशक के अंत में लोगों का ध्यान कार्बन डाइआक्साइड की बढ़ती मात्रा की तरफ खींचा जो कि ग्लोबल वार्मिंग का एक प्रमुख कारण है। इसे हरितगृह प्रभाव (ग्रीनहाउस इफेक्ट) कहते हैं।
  • 1934-अमेरिकी खगोल भौतिकविद्  जॉन बी. बैह्कॉल का जन्म हुआ, जिन्होंने न्यूट्रीनो खगोल भौतिकी के विकास में अग्रणी भूमिका निभायी। जिन्होंने बताया कि न्यूट्रीनो (अपपरमाण्विक कण जिनमें आवेश नहीं होता, और द्रव्य के साथ बेहद कमज़ोर परस्पर करते हैं) यह समझने में सहायक हो सकते हैं कि तारे कैसे चमकते हैं।
  • 1691-ऐंग्लो-आयरिश रसायनज्ञ और प्राकृतिक दार्शनिक  रॉबर्ट बॉयले का निधन हुआ, जो गैस की विशेषताओं पर प्रयोग की पहल करने के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने गैस की विशेषताओं पर अपने नियम दिए। वे लन्दन की रॉयल सोसाइटी के संस्थापक सदस्यों में एक थे।(जन्म 25 जनवरी 1627)
  • 1695 -अंग्रेज़ गणितज्ञ  सर सैम्युअल मॉर्लैण्ड का निधन हुआ, जिन्होंने मैकेनिकल कैल्कुलेटर का आविष्कार किया।(जन्म 1625)।
     

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news