इतिहास

इतिहास में आज 3 जनवरी
03-Jan-2020
इतिहास में आज 3 जनवरी

जर्मनी के कोलोन शहर में जन्मे शूमाखर के नाम रिकार्ड सात फॉर्मूला वन विश्व चैंपियनशिप के खिताब हैं. 1990 की शुरुआत में अपने 16 साल लंबे फॉर्मूला वन करियर की शुरूआत करने वाले शूमाखर ने सबसे ज्यादा ग्रां प्री खिताब जीतने का रिकार्ड भी अपने नाम किया. यह रिकार्ड 91 खिताबों का है जिसमें से 68 में उन्हें पोल पोजिशन मिली थीं. पोल पोजिशन उस ड्रइवर को मिलती है जिसने रेस के क्वालिफाइंग राउंड में सबसे तेज गाड़ी चलाई हो.
शूमाखर ने 1991 में करियर शुरु किया और एक साल बाद 1992 में बेल्जियन ग्रां प्री में अपना पहला खिताब जीता. ज्यादातर यूरोप में आयोजित होने वाली फॉर्मूला वन रेस को दुनिया का सबसे मंहगा खेल कहा जाता है. इनमें हिस्सा लेना बहुत मंहगा है और खेल खतरनाक. फॉर्मूला वन ड्राइवर 230 मील प्रति घंटा से भी तेज गति से कार चलाते हैं. इनकी कारें भी पोर्शे, फरारी, टोयोटा जैसे बड़े कार निर्माता बनाते हैं.
जब शूमाखर ने 1994 में अपनी पहली विश्व चैंपियनशिप जीती तब ऐसा करने वाले जर्मनी के वह पहले ड्राइवर थे. इसके बाद उन्होंने 1995, 2000, 2001, 2002, 2003 और 2004 में भी विश्व चैंपियनशिप जीती. 2003 में अपने छठे विश्व खिताब के साथ ही शूमाखर ने अर्जेंटीना के ड्राइवर युआन मानुएल फांगियो के पांच विश्व खिताब जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. इतिहास के इस सबसे अमीर और सबसे सफल फॉर्मूला वन ड्राइवर के साथ कुछ विवाद भी जुड़े. कई मौकों पर कहा गया कि उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया और खेल की भावना से नहीं खेला. अपने प्रतिद्वंद्वियों के साथ रेस में आक्रामक व्यवहार करने और उन्हें टक्कर देने के कारण भी उनकी आलोचना हुई. 2006 के ब्राजीलियन ग्रां प्री के बाद 37 साल की उम्र में शूमाखर ने एफ1 रेसिंग से सन्यास ले लिया.

  • 1894 - रवीन्द्र नाथ टैगोर ने शांति निकेतन में  पौष मेला का उद्घाटन किया।
  • 1901 - शांति निकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम खुला।
  • 1926 - स्वामी श्रद्धानंद की हत्या।
  • 1929 - महात्मा गांधी लॉर्ड इरविन से मिले।
  • 1968 - देश का पहला मौसम विज्ञान राकेट मेनका का प्रक्षेपण।
  • 1993 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा  स्टार्ट द्वितीय  संधि पर हस्ताक्षर किया गया।
  • 1995 - हरियाणा के डबवाली में एक स्कूल में लगी भीषण आग में 360 लोगों की मौत।
  • 1998 - अल्जीरियाई इस्लामी विद्रोह में 412 लोगों की हत्या।
  • 2000 - कलकत्ता का नाम आधिकारिक रूप से कोलकाता रखा गया।
  • 2002 - काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तान बेनकाब, भारत ने आतंकवादियों व अपराधियों के खिलाफ सबूत सार्वजनिक किए।
  • 2004 - 12वें सार्क सम्मेलन में भाग लेने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इस्लामाबाद पहुंचे।
  • 2005 - यूएसए ने तमिलनाडु में सुनामी पीडि़तों को साफ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 6.2 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की।
  • 2007 - चीन की मारग्रेट चान ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक पद की कमान सम्भाली।
  • 2008 -   बिजली उपकरण इंडो एशियन फ्युजगीयर लिमिटेड ने उत्तराखण्ड में हरिद्वार में 40 करोड़ रुपये के निवेश से नया अत्याधुनिक विचारगियर संयंत्र खोलने की घोषणा की। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 15 सदस्यीय टीम में लीबिया, वियतनाम, क्रोएशिया, कोस्टारिका और बुर्किनाफासो का पांच नए अस्थायी सदस्यों के रूप में चयन किया गया। 
  • 1831 -सामाजिक कार्यकर्ता सावित्रीबाई फुले का जन्म हुआ।   
  • 1915- प्रसिद्ध फि़ल्म निर्माता-निर्देशक -चेतन आनंद का जन्म हुआ। 
  • 1972-लेखक व नाटककार मोहन राकेश का निधन हुआ। 
  • 2002-भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक सतीश धवन का निधन हुआ।
  • 1698 -इटली के लेखक और कवि पीटर मेताज़ताजिय़ो का जन्म हुआ। उन्होंने अपनी पहली ट्रेजडी 14 वर्ष की आयु में लिखी। ख्याति मिलने के बाद वे वियना जाकर आस्ट्रिया के दरबारी शायर बन गये। सन 1782 में उनका निधन हो गया। 
  • 1875- फ्रांस  के साहित्यकार और शब्दकोष विशेषज्ञ पियरलारोस का निधन हो गया। वे 1817 ईसवी में जन्में। लारोस शिक्षा प्राप्ति के साथ ही अपने पिता के कारख़ाने में भी काम करते थे और उसी समय से उन्होंने शब्दकोष का संकलन आरंभ कर दिया। लारोस उन लोगों में से थे जिन्होंने फ्रांसीसी विद्यालयों की शिक्षा पद्धति को अच्छा बनाया और पुस्तकों को सरल भाषा में लिखा।
  • महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-   राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा सप्ताह। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news