इतिहास

इतिहास में 12 जनवरी
12-Jan-2020
इतिहास में 12 जनवरी

आज 12 जनवरी है और यह तारीख भारत के लिए काफी अहम है। यही वह तारीख है जब स्वामी विवेकानंद पैदा हुए थे जिन्होंने दुनिया में अपनी असाधारण प्रतिभा का लोहा मनवाया था और देश का नाम रोशन किया था। उन्हीं के जन्मदिन को देश में नैशनल यूथ डे या राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
दार्शनिक और विचारक थे। उनके दर्शन और विचारों के प्रचार-प्रसार एवं जिन आदर्शों पर उन्होंने काम किया और जिनका जिंदगी में पालन किया, उससे लोगों को अवगत कराना इसका खास मकसद है। वह देश भर के सभी युवाओं के लिए प्रेरणा थे।
नैशनल यूथ डे का क्या है इतिहास?
1984 में पहली बार भारत सरकार ने स्वामी विवेकानंद की जन्मतिथि 12 जनवरी को नैशनल यूथ डे मनाने की घोषणा की। उसके बाद 1985 से देश भर में इसे नैशनल यूथ डे के तौर पर मानया जाता है।
सरकार इसके माध्यम से क्या करना चाहती है? 
सरकार का खास मकसद युवाओं को प्रेरित करके देश का बेहतर भविष्य बनाना है। युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन और आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। यह युवाओं की ऊर्जा को जागृत करने के साथ-साथ देश को विकसित बनाने का बड़ा कदम है।
कैसे मनाया जाता है नैशनल यूथ डे? 
नैशनल यूथ डे या युवा दिवस या स्वामी विवेकानंद की जयंती को हर साल मनाया जाता है। इस मौके पर रामाकृष्ण मठ, रामाकृष्ण मिशन के केंद्र और उनकी शाखाओं में बहुत ही उत्साह के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। मंगल आरती, भक्ति के गीत, धार्मिक भाषण, संध्या आरती वगैरा इस मौके पर किए जाते हैं। स्कूलों और कॉलेजों में भी कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन होता है। स्वामी विवेकानंद पर भाषण प्रतियोगिता, गीत, निबंध लेखन आदि का आयोजन किया जाता है। उन पर संगोष्ठियों का भी आयोजन किया जाता है।
इस साल नैशनल यूथ डे की क्या थीम है? 
इस साल की थीम है 'राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति का इस्तेमाल'। 2018 की थीम थी 'संकल्प से सिद्धि तक'। 2017 की थीम थी 'डिजिटल इंडिया के लिए युवा'। 2016 की थीम थी 'विकास, कौशल और सौहार्द के लिए भारतीय युवा'
 (नवभारतटाइम्स.कॉम )

  • 1924- गोपीनाथ साहा ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त चाल्र्स ऑगस्टस टेगार्ट समझकर ग़लती से एक आदमी की हत्या कर दी। इसके बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया गया।
  • 1950- स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 12 जनवरी 1950 में संयुक्त प्रांत का नाम बदल कर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा गया।
  • 1991- अमरीकी संसद ने इराक़ के खिलाफ सैनिक कार्रवाई करने की मंज़ूरी दे दी थी। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने तत्कालीन इराक़ी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को 15 जनवरी तक कुवैत से अपनी सेना हटाने को कहा था और ऐसा ना करने पर इराक़ को सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी थी।
  •  2001 - भारत का इंडोनेशिया-रूस-चीन संधि से इंकार, नैफ नदी पर बांध निर्माण योजना के कारण बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर तनाव के बाद सेनाएं तैनात।
  •  2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने राष्ट्र के नाम ऐतिहासिक संदेश प्रसारित किया, पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठन लश्कर व जैश पर प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की जबकि वांछित पाक अपराधियों को भारत को सौंपने से इन्कार किया।
  •  2003 -भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद की संसद अध्यक्ष बनीं।
  •  2006 - भारत और चीन ने हाइड्रोकार्बन पर एक महत्वपूर्ण सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
  •  2009- प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. जयन्त कुमार ने दुनिया का सबसे पुराना उल्का पिंड क्रेटर खोजा।
  •  2010- भारत सरकार द्वारा नागर विमानन क्षेत्र पर आतंकी हमलों की आशंका के बीच विमान अपहरण रोधी क़ानून 1982 में मौत की सज़ा की धारा जोड़ी गई। 
  • 1863 -भारतीय दार्शनिक  स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ। 
  • 1917 - भारतीय अध्यात्मवादी महर्षि महेश योगी का जन्म हुआ। 
  • 1918 - हिन्दी फि़ल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक सी. रामचन्द्र  का जन्म हुआ। 
  • 1665 -फ्रांस के गणितज्ञ पियरडी फऱमा का निधन हुआ। वे 1601 में पैदा हुए थे। फरमा डेकार्ट के समकालिक और उनसे तथा उनकी रचनाओं से पूरी तरह परिचित थे। उन्होंने गणित से संबंधित कई नियम बनाए जो उन्हीं के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने इस विषय में कई प्रसिद्ध पुस्तकें भी लिखीं हैं। सन 1679 में पियरडी फरमा का निधन हुआ।
  • 1876 -अमरीकी लेखक जेक लंदन का जन्म हुआ। उन्होंने अपने जीवन के कई वर्ष उत्तरी धु्रव और दक्षिण के तूफ़ानी समुद्र में बिताए और विभिन्न जातियों और लोगों से परिचित हुए। उन्होंने अपनी पुस्तकों में जिन दृश्यों का चित्रण किया है उनमें से लगभग सभी को उन्होंने स्वयं निकट से देखा था। इस अमरीकी लेखक ने अपनी 40 वर्ष की आयु में 18 वर्ष लेखन में बिताए। उन्होंने 51 लम्बी और 125 छोटी कहानियां लिखीं।
  • महत्वपूर्ण दिवस- राष्ट्रीय युवा दिवस, भारत।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news